प्यार का महीना फरवरी इन राशियों को दिलाएगा सफलता- इन्हें करना पड़ेगा संघर्ष!

प्यार का महीना फरवरी शुरू होने वाला है, जो कि विश्व भर के प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए बेहद ख़ास महीना होता है। वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए भी यह महीना अहम रहने वाला है। मगर कुछ लोग ऐसे भी होंगे, जिन्हें इस महीने हो सकता है कि अच्छे परिणाम न मिलें या वे सफल न हो पाएं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आएं हैं फरवरी मासिक राशिफल 2023, जिसकी मदद से आप यह जान सकेंगे कि इस महीने आपके जीवन में क्या नया होने वाला है और जीवन के किन क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव की संभावना बन रही है।

Varta Astrologers

सिर्फ़ इतना ही नहीं, इस ब्लॉग में हम आपको इस पूरे महीने में पड़ने वाले व्रत-त्यौहार, ग्रहण-गोचर एवं अन्य कई महत्वपूर्ण चीज़ों के बारे में सभी अहम जानकारियां प्रदान करेंगे। इसके अलावा आपको उन प्रसिद्ध हस्तियों के बारे में भी पता चलेगा, जिनका जन्म फरवरी में हुआ है, ताकि आप आगे आने वाले समय की सही प्लानिंग कर सकें और अपने फ़ेवरेट स्टार को जन्मदिन की बधाई दे सकें।

फरवरी 2023 महीने का हिंदू पंचांग

हिंदू पंचांग के अनुसार, यह महीना शुरू होगा मृगशिरा नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि से यानी कि 1 फरवरी 2023 से और समाप्त होगा मृगशिरा नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को यानी कि 28 फरवरी 2023।

फरवरी में आएंगे माघ-फाल्गुन के महीने

अंग्रेज़ी कैलेंडर के फरवरी महीने में दो हिन्दू माह पड़ेंगे। इसमें पहला होगा माघ माह जो शनिवार, 07 जनवरी 2023 से, रविवार 5 फरवरी 2023 तक रहेगा और इसके बाद फाल्गुन माह शुरू हो जाएगा जो सोमवार, 06 फरवरी 2023 से मंगलवार, 07 मार्च 2023 तक रहने वाला है।

माघ महीने की बात करें तो इस माह से मांगलिक एवं शुभ कार्य आरंभ होने लगते हैं। इस महीने से शीत ऋतु यानी कि सर्दियों का मौसम जाने लगता है क्योंकि सूर्य देव उत्तरायण होने लगते हैं। इस महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत जैसे कि षटतिला एकादशी, तिल चतुर्थी, रथसप्तमी, भीष्म अष्टमी, मौनी अमावस्या, जया एकादशी, संकष्टी चतुर्थी आदि आते हैं। मघा नक्षत्र के नाम पर ही माघ मास का नाम पड़ा है।

हिन्दू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास साल का आख़िरी महीना होता है। आमतौर पर यह महीना आनंद और उल्लास का महीना माना जाता है। इस महीने से ग्रीष्म ऋतु यानी कि गर्मियों के मौसम की शुरुआत होने लगती है। मान्यता है कि बसंत ऋतु होने की वजह से लोगों के प्रेम संबंधों एवं व्यक्तिगत संबंधों में सुधार होने लगता है।

माघ और फाल्गुन मास के ये उपाय दिलाएंगे सुख-समृद्धि 

माघ मास के उपाय

  • इस महीने सूर्य देव की उपासना करने से जातक को सभी पापों से मुक्ति मिलती है। सुबह नहाने-धोने के बाद सूर्य देव के मंत्रों का जाप करते हुए जल अर्पित करें।
  • श्री हरि भगवान विष्णु की पूजा भी की जाती है और साथ ही भगवान शिव की पूजा का भी बेहद ख़ास महत्व होता है। इसलिए प्रतिदिन जल में गंगाजल मिलाकर शिव जी का जलाभिषेक करें।
  • इस महीने गुड़, तिल और कंबल का दान करना बेहद शुभ और फलदायी माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से मनुष्य को रोगों से छुटकारा मिलता है।
  • संतान सुख की प्राप्ति के लिए इस महीने संतान गोपाल की विधिवत पूजा-अर्चना करें।
  • प्रत्येक शनिवार को काले तिल, काली उड़द को एक काले कपड़े में बांधकर किसी ग़रीब/निर्धन व्यक्ति को दान करें। इससे आर्थिक समस्याओं का अंत होता है।

फाल्गुन मास के उपाय

  • इस माह के दौरान सफ़ेद वस्तुओं का दान करना बेहद शुभ माना गया है, इसलिए सफेद फूल, दही, शंख, चीनी/शक्कर, चावल, सफेद चंदन, सफेद कपड़े आदि का दान करें।
  • प्रत्येक सोमवार के दिन भगवान शिव के लिए व्रत रखें।
  • इस माह की पूर्णिमा तिथि को चंद्र देव के दर्शन करने के बाद चांद की रोशनी में बैठकर चंद्र देव के मंत्रों का स्पष्ट उच्चारण करें।
  • प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

फरवरी 2023 महीने में पड़ने वाले व्रत और त्योहार

दिन और वारव्रत और त्योहार
1 फरवरी, बुधवारजया एकादशी
2 फरवरी, गुरुवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)
5 फरवरी, रविवारमाघ पूर्णिमा व्रत
9 फरवरी, गुरुवारसंकष्टी चतुर्थी
13 फरवरी, सोमवारकुंभ संक्रांति
16 फरवरी, गुरुवारविजया एकादशी
18 फरवरी, शनिवारमहाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण), मासिक शिवरात्रि
20 फरवरी, सोमवारफाल्गुन अमावस्या

फरवरी महीने में पड़ने वाले ग्रहण और होने वाले गोचर

ग्रहण और गोचर की बात करें तो फरवरी के महीने में कोई भी ग्रहण नहीं लगेगा, लेकिन 5 महत्वपूर्ण ग्रहों का गोचर होने वाला है, जिसका विशेष प्रभाव सभी राशियों पर अवश्य पड़ेगा। तो आइए इन गोचरों के बारे में विस्तार से जानते हैं:

  • बुध का मकर राशि में गोचर: 7 फरवरी 2023- बुध 7 फरवरी 2023 को 07 बजकर 11 मिनट पर मकर राशि में गोचर करेंगे।
  • सूर्य का कुंभ राशि में गोचर: 13 फरवरी 2023- सूर्य देव 13 फरवरी 2023 को 09 बजकर 21 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
  • शुक्र का मीन राशि में गोचर: 15 फरवरी 2023- शुक्र देव 15 फरवरी 2023 को 19 बजकर 43 पर मीन राशि में गोचर करेंगे।
  • बुध का कुंभ राशि में गोचर: 27 फरवरी 2023- बुध महाराज 27 फरवरी 2023 को 16 बजकर 33 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।
  • बुध कुंभ राशि में अस्त: 28 फरवरी 2023- बुध महाराज 28 फरवरी 2023 को 08 बजकर 03 मिनट पर कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे।

कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब

फरवरी 2023 में पड़ने वाले कुछ मशहूर सितारों के जन्मदिन

1 फरवरी: जैकी श्रॉफ, महक चहल

2 फरवरी: ब्रैड मैकमर्रे, शमिता शेट्टी, सुगंधा गर्ग, बरबरा मोरी

4 फरवरी: उर्मिला मातोंडकर, वरुण शर्मा, नजीम खान

5 फरवरी: ऐंद्रिला शर्मा, अभिषेक बच्चन

6 फरवरी: अंगद बेदी, नोरा फतेही

8 फरवरी: सोफ़ी चौधरी, डॉली मातु

9 फरवरी: अमृता सिंह, राहुल रॉय, विनीत कुमार

10 फरवरी: इक़बाल खान, रेवंत

11 फरवरी: रजत कपूर, अनुष्का मंचन्दनी, शेर्लिन चोपड़ा

13 फरवरी: कुणाल रॉय कपूर, रश्मि देसाई, विशाल कोटियान

14 फरवरी: मोहनीश बहल, शेन हार्पर

15 फरवरी: बीना काक, परेश गणात्रा, आशुतोष गोवारिकर, रणधीर कपूर, अमित मिश्रा, पूजा वैद्यनाथ

16 फरवरी: शोमा आनंद, अरुणोदय सिंह

17 फरवरी: डेनिस रिचर्ड्स, जोमों टी जॉन

18 फरवरी: साजिद नाडियाडवाला, वृशिका मेहता

20 फरवरी: प्रियांशु चटर्जी, अन्नू कपूर, पत्रलेखा

21 फरवरी: दीपल शॉ, विजय प्रकाश

22 फरवरी: सूरज बरजात्या, गुरमीत चौधरी

23 फरवरी: पूरब कोहली, भाग्यश्री, करण सिंह ग्रोवर

24 फरवरी: समीर, संजय लीला भंसाली, पूजा भट्ट

25 फरवरी: शाहिद कपूर, डैनी, अनुज साहनी, उर्वशी रौतेला, सान्या मल्होत्रा

26 फरवरी: वीना मलिक

27 फरवरी: प्रकाश झा

28 फरवरी: जयमाला, एंजेला जॉनसन, हैज़ल कीच

यदि आप अपने फेवरेट सितारे की कुंडली देखकर उनके भविष्य के बारे में कुछ भी जानना चाहते हैं तो आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं।

एस्ट्रोसेज की तरफ से इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

सभी 12 राशियों का मासिक राशिफल 

आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के जातकों के लिए यह महीना क्या कुछ लेकर आने वाला है।

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष राशि 

मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, फ़रवरी का महीना मेष राशि के जातकों के लिए बेहद उत्तम रहने वाला है। आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी क्योंकि…..विस्तार से पढ़ें 

वृषभ राशि 

यह महीना आपके करियर और पारिवारिक जीवन में सफल परिणाम प्रदान करेगा। हालांकि बारहवें भाव में राहु और छठे भाव में केतु…..(विस्तार से पढ़ें) 

मिथुन राशि 

आपको इस महीने मिले-जुले फल प्राप्त होंगे। दसवें भाव में बृहस्पति और नौवें भाव में शनि स्थित होने से, आपको अपने करियर, आर्थिक मामलों में …..(विस्तार से पढ़ें) 

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना औसत रूप से फलदायी साबित होगा। महीने के पहले भाग की बात करें तो आपको कुछ चुनौतियों का…..(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना बहुत अधिक अनुकूल न रहने की आशंका है क्योंकि ग्रहों की चाल एवं स्थिति अनुकूल नहीं है। इस महीने आपको अपने …..(विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि 

आपके लिए यह महीना औसत रूप से फलदायी साबित होगा क्योंकि ग्रहों स्थिति ज़्यादा अनुकूल नहीं है। इस महीने छठे भाव में शनि की स्थिति….(विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि 

इस महीने आपको अपने स्वास्थ्य और आर्थिक जीवन के मामले में औसत परिणाम प्राप्त होंगे। साथ ही पारिवारिक जीवन भी…..(विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि 

स्वास्थ्य, करियर और संबंधों के मामले में यह महीना थोड़ा अनुकूल साबित होगा, लेकिन आर्थिक रूप से आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आशंका है…..(विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि 

यह महीना आपके व्यक्तिगत जीवन और करियर आदि के मामले में अनुकूल रहेगा। आर्थिक रूप से आपको मुश्किल दौर से…..(विस्तार से पढ़ें) 

मकर राशि 

यह महीना आपके व्यक्तिगत जीवन और करियर के लिहाज से अनुकूल रहेगा। आर्थिक रूप से देखा जाए तो आपको उतार-चढ़ाव…..(विस्तार से पढ़ें) 

कुंभ राशि 

इस महीने आपको अपने करियर, आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य के संबंध में अनुकूल-प्रतिकूल दोनों परिणामों…..(विस्तार से पढ़ें) 

मीन राशि 

इस महीने आपको अपने स्वास्थ्य, आर्थिक जीवन और करियर पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी क्योंकि कुछ समस्याएं उत्पन्न होने की आशंका…...(विस्तार से पढ़ें) 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *