February Grah Gochar 2023: फरवरी में 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन; मेष सहित 5 राशि वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के दरवाजे!

जब ग्रह अपनी राशि या स्थिति बदलते हैं तो लोगों के जीवन में भी कई बदलाव देखने को मिलते हैं। ज्योतिष शास्त्र में कुल 9 ग्रहों का उल्लेख मिलता है। इन सभी ग्रहों का एक निश्चित समय अवधि के बाद राशि परिवर्तन होता है यानी कि एक निश्चित समय के बाद वे एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इनके इस राशि परिवर्तन का प्रभाव लोगों के जीवन पर अवश्य पड़ता है। 

Varta Astrologers

इसी क्रम में, साल 2023 का दूसरा महीना फरवरी ग्रह गोचर के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। इस महीने में चार बड़े ग्रह सूर्य, बुध, शुक्र और नेपच्यून का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इन चार ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन से कुछ राशियों को लाभ होगा तो कुछ को संभल कर रहना होगा। यहीं नहीं 7 फरवरी को बुध के मकर राशि में प्रवेश करते ही बुधादित्य योग बनेंगा। ये सारी ग्रह-दशाएं 5 राशि वालों के लिए बहुत शुभ साबित होने वाली है। तो आइए एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में जानते हैं कि फरवरी में होने वाले 4 ग्रहों के गोचर से किन पांच राशि वालों के तरक्की के दरवाजे खुलेंगे लेकिन इससे पहले जान लेते हैं कि इन ग्रहों के राशि परिवर्तन की तिथि व समय के बारे में।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

फरवरी में ये 4 महत्वपूर्ण ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन

बुध का मकर राशि में गोचर 2023 

फरवरी महीने का पहला राशि परिवर्तन बुध ग्रह करेंगे। वे 7 फरवरी 2023 दिन मंगलवार को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। बुध ग्रह देव गुरु बृहस्पति के आधिपत्य वाली धनु राशि से निकलकर सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर शनिदेव के स्वामित्व वाली मकर राशि में प्रवेश करेंगे। यह यहां पर 27 फरवरी 2023 की शाम 4 बजकर 33 मिनट तक रहेंगे और उसके बाद शनि की स्वामित्व वाली दूसरी राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही शनिदेव मौजूद होंगे।

बुध देव बुद्धि, एकाग्रता, वाणी, त्वचा, सौंदर्य आदि के कारक ग्रह माने जाते हैं। ये मिथुन और कन्या राशि के स्वामी ग्रह हैं। यह कन्या राशि में उच्च के माने जाते हैं और यही इनकी मूल त्रिकोण राशि भी है। 

सूर्य का कुंभ राशि में गोचर 2023 

दूसरा गोचर सूर्य का कुंभ राशि में हो रहा है, जो 13 फरवरी 2023 को सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर होगा। वहां पर इनकी युति पहले से ही मौजूद शनि देव से होगी और साथ में शुक्र ग्रह भी इसी राशि में उपस्थित होंगे। सूर्य देव कुंभ राशि में 15 मार्च 2023 की सुबह 6 बजकर 13 तक रहेंगे और उसके बाद मीन राशि में चले जाएंगे। यह एक महत्वपूर्ण गोचर माना जाता है क्योंकि यह हर साल फरवरी के महीने में होता है। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

सूर्य को जगत की आत्मा कहा गया है। ज्योतिष के अनुसार सूर्य आत्मा और पिता का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनके द्वारा ही सभी ग्रहों को प्रकाश मिलता है। यह एक अग्नि प्रधान ग्रह हैं जबकि कुंभ राशि एक वायु तत्व की राशि है। सूर्य का कुंभ राशि में गोचर करना नए कामों को शुरू करने के लिए अच्छा माना जाता है।

शुक्र का मीन राशि में गोचर 2023

शुक्र का मीन राशि में गोचर 15 फरवरी 2023 की शाम 07 बजकर 43 मिनट पर होगा। यह मीन राशि में 12 मार्च तक रहेंगे फिर राशि परिवर्तन करते हुए मेष राशि में चले जाएंगे। यह गोचर बेहद अनुकूल माना जाता है क्योंकि शुक्र सभी प्रकार के भौतिक सुखों को प्रदान करने वाला ग्रह है और मीन राशि में यह अपनी उच्च अवस्था में होते हैं।

शुक्र ग्रह भोग-विलास, वाहन, सुख-संपदा, संपत्ति, ऐश्वर्य आदि के कारक ग्रह माने जाते हैं। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह का गोचर कम समय के लिए होता है। यह लगभग 23 दिनों में अपनी राशि परिवर्तन कर देते हैं। इन्हें ‘भोर का तारा’ भी कहा जाता है। 

नेपच्यून का मीन राशि में गोचर 2023 

सबसे अंत में नेपच्यून ग्रह का गोचर होगा जो 18 फरवरी को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। जहां शुक्र और गुरु पहले से ही विराजमान होंगे। नेपच्यून को ‘वरुण ग्रह’ भी कहा जाता है। ज्योतिष के अनुसार नेपच्यून उपलब्धि, विकाल और लोकप्रियता का ग्रह है। इसकी शुभ स्थिति व्यक्ति को जीवन में सफलता और ऊंचाइयां दिलाती है। ये ग्रह मीन राशि में अच्छी स्थिति में माने जाते हैं।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

ग्रहों के इस राशि परिवर्तन से फरवरी का महीना 5 राशियों के लिए बेहद शानदार और लाभप्रद रहने वाला है। आइए जानते हैं फरवरी के महीने में इन ग्रहों के गोचर से किन राशि वालों की पलटेगी किस्मत।

इन 5 राशि वालों के लिए शुभ रहेगी फरवरी 2023

मेष राशि

फरवरी में हो रहे ग्रह गोचर मेष राशि वालों के लिए फलदायी साबित होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होती नज़र आएगी। फंसे हुए धन की प्राप्ति होगी। इस गोचर के दौरान निवेश करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। साथ ही माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे आपके कई कार्य संपन्न होंगे। जो लोग खुद का बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह समय लाभकारी रहेगा। ग्रहों के प्रभाव से दोस्तों का पूरा समर्थन मिलेगा और कहीं यात्रा पर जाने का भी प्लान बन सकता है। शुक्र के राशि परिवर्तन से भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। हालांकि आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा और तनाव से दूर रहना होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए ग्रहों का परिवर्तन बेहद अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपको पैतृक या पारिवारिक संपत्ति मिलने के योग बनेंगे। शुक्र के प्रभाव से कारोबार में नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। हालांकि इस अवधि में लेन-देन करते समय आपको अत्यधिक सावधान रहना होगा। सूर्य के प्रभाव से समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा के लिहाज से छात्रों के लिए यह समय शानदार रहने वाला है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत का फल मिलेगा, साथ ही वरिष्ठों से समर्थन भी प्राप्त होगा।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

कन्या राशि

फरवरी माह में हो रहा चार ग्रहों का राशि परिवर्तन कन्या राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। इस दौरान सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही आप घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। भाई-बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और उनका सहयोग भी मिलेगा। नौकरीपेशा जातक धन की बचत करने में सक्षम होंगे और नई नौकरी की भी तलाश कर सकते हैं। कन्या राशि वाले अगर किसी कानूनी विवाद में फंसे हुए हैं तो आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापारियों के लिए भी यह अवधि लाभदायक रहेगी।

तुला राशि

फरवरी का महीना तुला राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और बच्चों की उन्नति से आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की भी योजना बना सकते हैं जो बेहद फलदायी साबित होगी। जिन लोगों का खुद का बिज़नेस है उन्हें ग्रहों के प्रभाव से इस अवधि में धन लाभ की प्राप्ति होगी। वहीं जो लोग विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, उनकी इच्छा इस दौरान पूरी होगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए फरवरी का महीना लाभदायक रहने वाला है। इस महीने आपकी राशि में शुक्र, सूर्य और बुध ग्रह मौजूद रहेंगे, जिनके शुभ प्रभाव से आपको जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। घर का वातावरण शांत रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ आप तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं और किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। ग्रहों के प्रभाव से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे और आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी। इसके अलावा, इस अवधि में विदेश में व्यापार करने वाले लोगों को लाभ प्राप्ति के मौके मिलेंगे।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.