फरवरी 2023 में इन राशियों की जेब होगी खाली, हो जाएं सावधान !

February 2023: हम सभी जानते हैं कि ग्रहों की चाल और स्थिति का हमारे जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है। हमारी लाइफ के हर क्षेत्र में इनका प्रभाव देखने को मिलता है; करियर से लेकर लव लाइफ और शादी से लेकर सेहत तक। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र की मदद से आप आने वाले समय के बारे में सटीक भविष्यवाणी जान सकते हैं, जो आपके लिए मददगार साबित होती है। इस ख़ास ब्लॉग में हम यह जानेंगे कि फरवरी के महीने में किन राशियों की आर्थिक स्थिति बिगड़ने की आशंका है। इस ब्लॉग की मदद से आप आने वाले कल के लिए पहले से ही तैयार हो सकते हैं।

Varta Astrologers

फरवरी के महीने को कैसे बनाएं ख़ास? विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करके जानें जवाब

तो आइए इसकी शुरुआत करते हुए सबसे पहले यह जान लेते हैं कि फरवरी 2023 में किन ग्रहों का राशि परिवर्तन यानी गोचर होने जा रहा है।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2023

फरवरी 2023 में होने वाले ग्रहों के गोचर 

7 फरवरी, 2023: बुध का मकर राशि में गोचर: 7 फरवरी, 2023 की सुबह 07 बजकर 11 मिनट पर बुध मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

13 फरवरी, 2023: सूर्य का कुंभ राशि में गोचर: 13 फरवरी 2023 की सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर सूर्य देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

15 फरवरी, 2023: शुक्र का मीन राशि में गोचर: 15 फरवरी 2023 को शाम 7 बजकर 43 मिनट पर शुक्र मीन राशि में गोचर करेंगे। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

27 फरवरी, 2023: बुध का कुंभ राशि में गोचर: 27 फरवरी, 2023 की शाम 04 बजकर 33 मिनट पर बुध कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

28 फरवरी, 2023: बुध कुंभ राशि में अस्त: 28 फरवरी, 2023 की सुबह 8 बजकर 03 मिनट पर बुध देव कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे।

कुल मिलाकर देखा जाए तो फरवरी महीने के दौरान 4 ग्रहों का गोचर होगा जबकि 1 ग्रह अस्त हो जाएगा। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ना निश्चित है। आइए अब जानते हैं कि आर्थिक तौर पर किन राशियों के लिए फरवरी का महीना चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।

फरवरी में इन राशियों की होगी जेब खाली!

वृषभ

ग्रहों के अनुकूल दशा में न होने के कारण वृषभ राशि के जातकों को फरवरी के महीने में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने आपकी कमाई के मार्ग में रुकावटें आने की आशंका है। हालांकि, जातकों के लिए महीने की शुरुआत अच्छी होगी, लेकिन इसके बाद आपके खर्चे में अचानक वृद्धि हो सकती है।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों को फरवरी के महीने में संभल कर चलने की आवश्यकता होगी। ख़ास तौर पर बिज़नेस करने वाले जातकों को सूझबूझ के साथ फैसले लेने होंगे। इस महीने आपको व्यवसाय में नुकसान होने की आशंका है। हालांकि, महीने के दूसरे भाग में आपको लाभ भी हो सकता है इसलिए पहले से ही योजना बनाकर रखें और उन पर अमल करें।

सिंह

सिंह राशि के जातकों को भी 2023 के दूसरे महीने को काफी समझ-बूझ से साथ बिताना होगा। इस महीने आपके खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं और आपकी कमाई में भी व्यवधान आने के संकेत हैं। सिंह राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि इस महीने दोस्तों या रिश्तेदारों से पैसे का लेन-देन करने से बचें।

तुला

तुला राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीने आर्थिक अस्थिरता लेकर आ सकता है। इस महीने आपको अधिक खर्चे का सामना करना पड़ सकता है और आपको अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए लोन भी लेना पड़ सकता है। हालांकि, शेयर मार्केट में काम करने वाले जातकों को पहले सप्ताह में धन लाभ होने की संभावना है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.