फरवरी 2023 की पहली झलक: इस महीने शिव-पार्वती संग मिलेगा श्री हरिविष्णु का आशीर्वाद!

आने वाले नए महीने को लेकर उत्सुकता हम सबको होती है और हम सभी हमेशा यह जानने की कोशिश में रहते हैं कि नया महीना हमारे लिए क्या लेकर आएगा? क्या इस महीने करियर भरेगा उड़ान? पढ़ाई में मिलेगी छात्रों को सफलता? क्या व्यवसाय पड़ेगा रफ़्तार? पारिवारिक जीवन रहेगा ख़ुशहाल? प्रेम जीवन के लिए कैसा रहेगा ये महीना? इत्यादि। ऐसे ही कई सवाल हमारे मन में घूमते रहते हैं।  

Varta Astrologers

अगर आपके दिल और दिमाग में भी इस तरह के सवाल छाये हुए हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आये हैं क्योंकि एस्ट्रोसेज का यह विशेष ब्लॉग आपको फरवरी 2023 की पहली झलक प्रदान कर रहा है। 

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

सिर्फ इतना ही नहीं, इस ख़ास ब्लॉग में आपको फरवरी में आने वाले महत्वपूर्ण व्रत-त्यौहार, तिथियों आदि की जानकारी प्राप्त होगी। साथ ही, इस महीने में पैदा होने वाले लोगों के बारे में भी  कुछ रोचक बातों से हम आपको अवगत कराएंगे। तो आइए बिना देरी किये शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की और जान लेते हैं कि यदि आपका जन्म भी फरवरी में हुआ तो क्या कुछ कहता है आपका व्यक्तित्व आपके बारे में। 

सबसे पहले नज़र डालते हैं कि इस ब्लॉग में क्या है ख़ास?

  • फरवरी के महीने में पड़ने वाले कौन से त्यौहार और व्रत इस माह को सबसे अलग बनाएंगे, इसकी जानकारी भी हम आपको इस ब्लॉग के माध्यम से प्रदान करेंगे। 
  • इस महीने जन्मे लोगों के व्यक्तित्व की कौन सी बातें उन्हें दूसरे लोगों से हटके बनाती हैं,
  • साथ ही, यहाँ आपको फरवरी 2023 के बैंक अवकाश की संपूर्ण जानकारी मिलेगी,  
  • इसके अलावा फरवरी में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर की भी बात करेंगे,

और इसके साथ ही आने वाला फरवरी का यह महीना 12 राशियों के लिए अच्छा या बुरा कैसा रहने वाला है? इसकी एक झलक भी हम आपको इस ब्लॉग में प्रदान करेंगे। 

फरवरी महीने में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व

सबसे पहले बात करते हैं फरवरी में जन्म लेने वाले लोगों के व्यक्तित्व की तो इन लोगों की पर्सनॅलिटी में एक अलग सा आकर्षण होता है जिसके चलते दूसरे लोग इनकी तरफ खींचें चले आते हैं। ये लोग बेहद नाज़ुक और कमज़ोर दिल के होते हैं और अपने इस स्वभाव की वजह      से छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेते हैं। ऐसे में, इनकी प्रगति की रफ़्तार बहुत धीमी होती है। फरवरी में जन्मे लोगों के व्यक्तित्व का एक गुण जो सबसे ख़ास होता है कि ये हमेशा दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने से भी पीछे नहीं हटते हैं। 

अक्सर देखा जाता है कि इन लोगों की इंट्यूशन पावर बहुत तेज़ होती है और ये ज्यादातर अकेले रहने पसंद करते हैं इसलिए इन्हें थोड़ा रहस्यमय माना जाता है। जब ये खुश होते हैं तो बहुत ज्यादा खुश होते हैं और अगर दुखी होते हैं तो ये लोग पूरी तरह से दुख के सागर में डूब जाते हैं। इनके दोस्तों की सूची काफ़ी लंबी होती है क्योंकि ये दोस्त बनाने में माहिर होते हैं इसलिए इनके दोस्तों में हर उम्र के लोग शमित होते हैं। इस महीने में पैदा हुए लोग ज्यादातर डॉक्टर, लेखन, शिक्षा, पेंटिंग, कंप्यूटर, स्वास्थ्य, नेता आदि क्षेत्रों में अपना करियर बनाना पसंद करते हैं। 

ये लोग स्वभाव से बहुत ही इमोशनल होते हैं और इस वजह से इन्हें अपने करियर में काफ़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन ये उन बाधाओं का न सिर्फ डटकर सामना करते हैं बल्कि उन पर विजय भी हासिल करते हैं। ये अपने काम को ईमानदारी से करना पसंत करते हैं और इसके परिणामस्वरूप अपने वरिष्ठ अधिकारियों से खूब प्रशंसा पाते हैं। कई बार अहंकार को आत्मसम्मान समझने की भूल की वजह से इन लोगों को गतल फैसलों के कारण बिज़नेस में नुकसान उठाना पड़ता है। इनकी रूचि रचनात्मक क्षेत्रों में होती हैं और ये इसी फील्ड में आगे बढ़ने का फैसला करते हैं। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

फरवरी में जन्मे लोगों के गुणों की बात तो हमने कर ली लेकिन हर सिक्के के दो पहलू होते है, ठीक इसी तरह इन लोगों के व्यक्तित्व में कुछ गुणों के साथ-साथ अवगुण भी देखने को मिलते हैं। ये लोग स्वभाव से दृढ़ होते हैं और ऐसे में यह जल्दी रूठ जाते हैं। हालांकि, जितनी जल्दी ये रूठते हैं उतनी ही जल्दी मान भी जाते हैं। अर्थात मन से कोमल और स्वभाव से पहेली के समान होते है जो दूसरों को आसानी से समझ नहीं आते हैं। दूसरों पर आंखें मूंद कर विश्वास करने की आदत इन्हें कई बार मुसीबत में फंसा देती है और इसी आदत के चलते इनके विश्वास की नींव डगमगा जाती है।     

जब बात इनके परिवार की आती है तो, फरवरी में जन्मे लोग अपने परिवार के प्रति पूरी तरह से समर्पित होते हैं और घर-परिवार की आवश्यकताओं का बहुत ध्यान रखते हैं और उन जरूरतों को पूरा करना ही इन लोगों का पहला लक्ष्य होता है। हालांकि, जहाँ तक इनकी लव लाइफ का सवाल है तो इन्हें कभी भी बाहरी सुंदरता आकर्षित नहीं करती है बल्कि यह हमेशा मासूमियत और सच्चे दिल की तरफ खींचे चले जाते हैं। हर किसी पर भरोसा करने की वजह से ये प्रेम जीवन में भी धोखा खाते हैं।     

फरवरी में जन्मे लोगों का भाग्यशाली अंक: 4, 5, 16, 90, 29 

फरवरी में जन्मे लोगों का भाग्यशाली रंग: बेबी पिंक, मैरून

फरवरी में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली दिन: शनिवार, बृहस्पतिवार

फरवरी में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रत्न: अमेथिस्ट

फरवरी 2023 के बैंक अवकाश 

अगर हम सभी राज्यों को जोड़कर फरवरी में आने वाले कुल बैंक अवकाशों की बात करें तो कुल 6 बैंक अवकाश  होंगे। हालांकि, इस माह में आ रहे बैंक अवकाशों का पालन अलग-अलग राज्यों के नियम, मान्यताओं और संस्कृतियों पर निर्भर करता है। आइये नज़र डालते हैं नीचे दी गई बैंक अवकाशों की सूची पर। 

तिथिबैंक अवकाशकिन राज्यों में किया जाएगा पालन
5 फरवरी 2023, रविवारहज़रत अली जयंतीउत्तर प्रदेश
5 फरवरी 2023, रविवारगुरु रविदास जयंतीपंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश
15 फरवरी 2023, बुधवारलुई नगाई-नीमणिपुर
18 फरवरी 2023, शनिवारमहाशिवरात्रिराष्ट्रीय अवकाश (दिल्ली, गोवा, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, सिक्किम, पुडुचेरी, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल को छोड़कर) 
19 फरवरी 2023, रविवारछत्रपति शिवाजी महाराज जयंतीमहाराष्ट्र
20 फरवरी 2023, सोमवारराज्य दिवसअरुणाचल प्रदेश, मिजोरम
21 फरवरी 2023, मंगलवारलोसरसिक्किम

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

फरवरी माह के महत्वपूर्ण व्रत एवं त्यौहार 

01 फरवरी 2023 (बुधवार) – जया एकादशी: सालभर में कुल 24 एकादशी आती हैं और इस दिन भगवान विष्णु का व्रत और पूजन किया जाता है। सनातन धर्म में एकादशी का व्रत जगत पालनहार श्रीहरि विष्णु को समर्पित होता है। प्रत्येक वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी को जया एकादशी कहते हैं। इस वर्ष जया एकादशी का व्रत 01 फरवरी 2023, बुधवार को किया जाएगा। मान्यता है कि जया एकादशी का व्रत करने से मनुष्य ब्रह्महत्या के पाप से मुक्ति प्राप्त करता है। 

02 फरवरी 2023 (गुरुवार)- प्रदोष व्रत (शुक्ल): प्रदोष व्रत को त्रयोदशी व्रत के नाम से भी जाना जाता है जो भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए किया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस व्रत को प्रति माह शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को करने का विधान है। फरवरी के महीने में प्रदोष व्रत को 02 फरवरी 2023, गुरुवार के दिन किया जाएगा। मान्यता है कि इस व्रत को करने से भक्त को दीर्घायु की प्राप्ति होती है। 

05 फरवरी 2023 (रविवार)- माघ पूर्णिमा व्रत: हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा का धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से विशेष महत्व है और माघ माह में आने के कारण इस पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन दान, स्नान और मंत्र जाप करना अत्यंत फलदायी माना जाता है और

प्रयागराज में आयोजित होने वाले त्रिवेणी स्नान पौष मास की पूर्णिमा से शुरू होकर माघ पूर्णिमा के दिन समाप्त होता है। इस दिन गंगा में स्नान करने से व्यक्ति की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। 

09 फरवरी 2023 (गुरुवार)- संकष्टी चतुर्थी: हर महीने आने वाली संकष्टी चतुर्थी का व्रत हिंदू धर्म के सबसे लोकप्रिय व्रतों में से एक है जो कि प्रथम पूज्य भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन व्रत करने से विघ्नहर्ता गणेश अपने भक्तों के जीवन में आने वाली सभी परेशानियां को हर लेते हैं। संकष्टी चतुर्थी का व्रत भक्त गणेश जी का आशीर्वाद पाने के लिए किया जाता है और इस दिन इनकी पूजा-अर्चना फलदायी साबित होती है। 

13 फरवरी 2023 (सोमवार)- कुंभ संक्रांति: वैसे तो, सालभर में कुल मिलाकर 12 संक्रांति आती हैं यानी कि जब-जब सूर्य देव एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो उसे संक्रांति कहा जाता है। ऐसे में, हर संक्रांति का अपना महत्व होता है और सूर्य बारी-बारी से एक-एक राशि में गोचर करते हैं लेकिन जब सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करते हैं तो इसे कुंभ संक्रांति के नाम से जाना जाता है। 

16 फरवरी 2023 (गुरुवार)- विजया एकादशी: सालभर में आने वाली 24 एकादशियों में से विजया एकादशी को महत्वपूर्ण माना जाता है। जैसे कि इसके नाम से ही पता चलता है कि विजया एकादशी का व्रत करने वाले जातक को जीवन के सभी कार्यों में सफलता की प्राप्ति होती है। पद्म पुराण में विजया एकादशी के संबंध में कहा गया है कि जो भक्त इस एकादशी का व्रत करते हैं उनके पूर्वज और पितरों को स्वर्ग प्राप्त होता है।    

18 फरवरी 2023 (शनिवार)- महाशिवरात्रि: सनातन धर्म के सबसे प्रमुख एवं पवित्र पर्वों में महाशिवरात्रि की गणना होती है जिसे समूचे देश में बहुत ही उत्साह एवं धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व को उत्तर और दक्षिण भारत में अलग-अलग तिथियों पर मनाया जाता है और इस दिन शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। महाशिवरात्रि पर भक्तों द्वारा शिवलिंग पर बेलपत्र, जल, दूध आदि सामग्री अर्पित की जाती है। 

20 फरवरी 2023 (सोमवार)- फाल्गुन अमावस्या: जो मनुष्य अपने जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और सौभाग्य की चाह रखता है उनके लिए फाल्गुन अमावस्या का व्रत फलदायी सिद्ध होता है। यह अमावस्या हर वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष में पड़ती है इसलिए इसे फाल्गुन अमावस्या कहा जाता है। यह दिन पितरो की शांति के लिए भी श्रेष्ठ माना गया है। 

27 फरवरी 2023 (सोमवार)- होलाष्टक: होलिका दहन से पहले के आठ दिनों को होलाष्टक कहा जाता है और इन 8 दिनों की अवधि को अत्यंत अशुभ माना जाता है। इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्यों को करना वर्जित होता है। 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

फरवरी में आने वाली अन्य महत्वपूर्ण तिथियाँ

14 फरवरी (मंगलवार): वैलेंटाइन डे

15 फरवरी (बुधवार) दयानन्द सरस्वती जयंती

फरवरी में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर की जानकारी 

अब आगे बढ़ते हैं और बात करते हैं फरवरी में होने वाले ग्रहण और गोचर की तो इस माह 3 बड़े ग्रह गोचर करेंगे जबकि 1 ग्रह अस्त होगा जिसकी जानकारी हम आपको नीचे प्रदान कर रहे हैं। 

7 फरवरी 2023- बुध का मकर राशि में गोचर: बुद्धि और वाणी के कारक बुध फरवरी के महीने में शनि देव की राशि मकर में 07 फरवरी 2023 को सुबह 07 बजकर 11 मिनट पर गोचर करेंगे। 

13 फरवरी 2023- सूर्य का कुंभ राशि में गोचर: नवग्रहों के राजा सूर्य मकर राशि से निकलकर शनि महाराज के स्वामित्व की राशि कुंभ में 13 जनवरी 2023 को सुबह 09 बजकर 21 मिनट पर प्रवेश करेंगे। 

15 फरवरी 2023- शुक्र का मीन राशि में गोचर: प्रेम और भौतिक सुखों के ग्रह शुक्र बृहस्पति की राशि मीन में गोचर करेंगे जो कि इस महीने का तीसरा गोचर होगा। यह गोचर 15 फरवरी 2023 को शाम 07 बजकर 43 मिनट पर होगा। 

27 फरवरी 2023- बुध का कुंभ राशि में गोचर: शुक्र गोचर के बाद एक बार फिर बुध ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे और यह कुंभ राशि में 27 फरवरी 2023 को शाम 04 बजकर 33 मिनट पर गोचर करेंगे। 

28 फरवरी 2023- बुध कुंभ राशि में अस्त: इस महीने के अंत में बुध एक बार फिर अपनी स्थिति में परिवर्तन करते हुए कुंभ राशि में 28 फरवरी 2023 को सुबह 08 बजकर 03 मिनट पर अस्त हो जाएंगे। 

गोचर के बाद अगर ग्रहण की बात करें तो, वर्ष 2023 के फरवरी माह में कोई भी ग्रहण नहीं लगने जा रहा है।

राशिचक्र की 12 राशियों के लिए फरवरी माह की भविष्यवाणी

मेष राशि 

  • मेष राशि के करियर के लिहाज़ से, यह महीना अनुकूल परिणाम लेकर आएगा और आप कड़ी मेहनत करते हुए कार्यक्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। 
  • बुध की ग्यारहवें भाव में स्थिति होने से छात्रों को अच्छे अंकों की प्राप्ति होगी और यह अवधि प्रतियोगी परीक्षा में बैठ रहे छात्रों के लिए भी अच्छी रहेगी। 
  • इस महीने के दौरान परिवार के सदस्यों के बीच आपसी समझ और एकता दिखाई देगी। 
  • प्रेम जीवन की बात करें तो इस राशि के लोग फरवरी में शादी करने की योजना बना सकते हैं। 
  • इन लोगों को फरवरी में धन के नए स्रोतों की प्राप्ति होगी लेकिन आपके खर्चों में भी वृद्धि होगी। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ भूमि पुत्राय नमः” का 27 बार  जाप करें।

वृषभ राशि 

  • फरवरी में वृषभ राशि के जातकों को परिवार में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिससे घर का वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है। 
  • इन लोगों के करियर के लिए ये महीना अच्छा रहेगा, साथ ही इन्हें नौकरी के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। 
  • स्वास्थ्य की दृष्टि से, इन जातकों को सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा क्योंकि आपको आँखों में जलन की समस्या परेशान कर सकती है। 
  • आर्थिक रूप से इन लोगों को धन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है और खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। 
  • प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए भी यह महीना सकारात्मक रहने वाला है। 

उपाय: मंगलवार को देवी दुर्गा के सामने तेल का दीया जलाएं।

मिथुन राशि 

  • यह महीना मिथुन राशि के लोगों के करियर में तरक्की और पदोन्नति लेकर आएगा। 
  • वहीं, इस राशि के व्यापार करने वाले जातकों को लाभ और हानि दोनों का सामना करना पड़ सकता है। 
  • जो जातक विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं इस महीने उनके विदेश जाने के योग बनेंगे। 
  • फरवरी में मिथुन राशिवालों का पारिवारिक माहौल सौहार्द और खुशियों से भरा रहेगा। 
  • इन लोगों के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है इसलिए योजना बनाकर आगे बढ़ें। 

उपाय:  प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

कर्क राशि

  • इस महीने कर्क राशि के लोगों को स्वास्थ्य में उतार-चढाव का सामना करना पड़ सकता है इसलिए सावधान रहें। 
  • फरवरी के अंत में इन जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा और लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। 
  • इस दौरान पार्टनर के साथ बहस हो सकती है, साथ ही पार्टनर के संग आपसी समझ भी कम रहने की आशंका है। 
  • करियर के लिहाज़ से, कर्क राशि के जातक फरवरी में अपने काम को समय पर पूरा करने में असफल रह सकते हैं। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ सोमाय नमः” का 21 बार जाप करें। 

सिंह राशि 

  • संभवतः सिंह राशि के जातकों को कुछ समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। 
  • फरवरी का माह छात्रों के लिए ज्यादा ख़ास नहीं रहेगा क्योंकि आपका ध्यान पढ़ाई से हट सकता है।  
  • इस राशि के लोगों की अपने पार्टनर के साथ बहस होने की आशंका है इसलिए अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें। 
  • इन जातकों के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है और ऐसे में बचत करना आपको मुश्किल लग सकता है। 
  • इस माह के दौरान आपको अपच, पैरों में दर्द, नींद न आना, आँखों में संक्रमण आदि समस्याएं परेशान कर सकती हैं। 

उपाय: प्रतिदिन प्रातःकाल सूर्य देव की आराधना करें।

कन्या राशि

  • करियर की बात करें तो, यह महीना आपके करियर के लिए शानदार रहेगा और आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
  • फरवरी में छात्रों को पढ़ाई में परेशानियों से जूझना पड़ सकता है क्योंकि आपका ध्यान भटक सकता है। 
  • कन्या राशि का पारिवारिक जीवन इस महीने मिला-जुला रहने वाला है। 
  • इस राशि के जातकों के प्रेम संबंध पार्टनर के साथ मधुर बने रहेंगे। 
  • इस माह धन का प्रवाह इन लोगों के लिए सुगम बना रहेगा। 

उपाय: मंगलवार के दिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि

  • तुला राशि के जातकों को करियर में मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। 
  • व्यापार करने वाले लोगों को इस दौरान चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। 
  • इस माह आप आर्थिक रूप से थोड़े कमज़ोर रह सकते हैं और संभव है कि कर्ज़ भी लेना पड़ें। 
  • इन जातकों को सेहत के प्रति सजग रहना होगा क्योंकि आँखों में जलन और सिर दर्द की समस्या की शिकायत हो सकती है। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ केतवे नमः” का 41 बार जाप करें।

वृश्चिक राशि 

  • इन जातकों को करियर के क्षेत्र में अच्छे और बुरे दोनों तरह के परिणाम मिल सकते हैं। 
  • जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए ये अवधि अनुकूल रहेगी। 
  • वहीं, इस राशि के जो लोग विवाह करने की सोच रहे हैं उनके लिए समय अच्छा रहेगा। 
  • इस राशि के लोगों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा लेकिन इन्हें खर्चों में बढ़ोतरी का सामना भी करना पड़ सकता है। 
  • यह अवधि सेहत के लिए अच्छी रहेगी लेकिन फिर भी छोटे-मोटे रोग परेशान कर सकते हैं। 

उपाय: केतु ग्रह के लिए मंगलवार के दिन यज्ञ/हवन करें।

धनु राशि

  • फरवरी का महीना धनु राशि के जातकों के करियर के लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। 
  • इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में अच्छे अंकों की प्राप्ति होगी। 
  • धनु राशिवालों का पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा और सदस्यों के बीच सामंजस्य भी अच्छा रहेगा। 
  • इस अवधि के दौरान ये जातक अच्छा खासा धन कमाएंगे। 

उपाय: प्रतिदिन अपने मस्तक पर केसर का तिलक करें।

मकर राशि 

  • करियर के क्षेत्र में मकर राशि के जातक काम के बोझ तले दबे नज़र आ सकते हैं। 
  • इस राशि के लोगों को धन लाभ तो होगा ही लेकिन खर्चों में वृद्धि देखने को मिल सकती है। 
  • फरवरी का महीना स्वास्थ्य के लिहाज़ से अच्छा रहेगा और किसी बड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। 
  • इन लोगों की पार्टनर के साथ बहस होने की आशंका है। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ मन्दाय नमः” का 108 बार  पाठ करें।

कुंभ राशि

  • कुंभ राशि के लोगों के लिए समय थोड़ा मुश्किलभरा होगा इसलिए समझदारी से आगे बढ़ें। 
  • छात्रों के लिए फरवरी माह उतार-चढ़ावों से भरा रह सकता हैं क्योंकि आपका ध्यान भटक सकता है। 
  • इन जातकों का प्रेम जीवन अशांति से भरा रह सकता है वहीं वैवाहिक जीवन भी चुनौतीपूर्ण रहने की आशंका है। 
  • आर्थिक दृष्टि से, फरवरी का महीना आपके लिए राहत की सांस लेकर आएगा।
  • इन लोगों को इस महीने पीठ में दर्द और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। 

उपाय: हर शनिवार को शनि चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि 

  • इन जातकों को कार्यक्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और काम का बोझ भी आप पर बढ़ सकता है। 
  • मीन राशि का पारिवारिक जीवन विवाद या मतभेद से भरा रहने की आशंका है। 
  • फरवरी के दूसरे भाग से इन जातकों को अपने रिश्ते में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। 
  • इन लोगों के खर्चे नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं और आपका ज्यादातर धन घर-परिवार पर खर्च होने की संभावना है।
  • मीन राशि के लोगों को कमज़ोर रोगप्रतिरोधक क्षमता के कारण बिमारियों को झेलना पड़ सकता है। 

उपाय: शनिवार के दिन भगवान शनि के लिए तेल का दीपक जलाएं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.