फरवरी 2020 मासिक राशिफल

फरवरी महीना आपके लिए कैसा रहने वाला है ये जानने के लिए आप भी पढ़िए फ़रवरी महीने का मासिक राशिफल 2020। इसके साथ ही जानिए फरवरी महीने को प्रभावित करने वाले ग्रहों की स्थिति क्या है!

फरवरी महीने के इस मासिक राशिफल में आप जान सकते हैं कि आपके लिए ये नया महीना कैसा होगा, इस महीने किस राशि के जातकों का प्यार में भाग्य चमकेगा और किसका नहीं?व्यापार के क्षेत्र में किसे लाभ मिलेगा और किसे अभी और संघर्ष करना पड़ेगा? करियर के क्षेत्र में किसे उड़ान मिलेगी? इन सभी सवालों का जवाब आपको मासिक राशिफल में बड़े ही आसानी से मिल सकता है।

महीने का हिंदू पंचांग

हिंदू पंचांग के अनुसार, यह महीना अश्विनी नक्षत्र में माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी से शुरू होगा और भरणी नक्षत्र में फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को समाप्त होगा। ग्रहों की चाल का निश्चित रूप से सभी 12 राशियों से के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा। वहीं चंद्र की स्थिति की बात करें तो महीने की शुरुआत में चंद्रमा मेष राशि में रहेगा और अंत में भी चंद्र मेष राशि में रहेगा।

raj yoga report

फरवरी 2020 में त्यौहार

अब बात करें अगर इस महीने में आने वाले त्योहारों की तो इस माह कई त्योहार आएंगे। भक्तों द्वारा इन व्रत और त्योहारों पर विशेष पूजा पाठ भी किया जाएगा। नीचे दी गई तालिका में देखें कि इस महीने कौन-कौन से व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं। साथ ही नीचे आपको दिनांक की जानकारी भी दी जाएगी।

Festivals Date & Day
जया एकादशी बुधवार, 5 फरवरी
प्रदोष व्रत (शु) बृहस्पतिवार, 6 फरवरी
थाईपूशम शनिवार, 8 फरवरी
गुरु रविदास जयंती, माघ पूर्णिमा व्रत रविवार, 9 फरवरी
संकष्टी चतुर्थी बुधवार, 12 फरवरी
कुम्भ संक्रांति बृहस्पतिवार, 13 फरवरी
वैलनटाइन डे शुक्रवार, 14 फरवरी
महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती मंगलवार, 18 फरवरी
छत्रपति शिवजी महाराज जयंती, विजया एकादशी बुधवार, 19 फरवरी
प्रदोष व्रत (कृ) बुधवार, 20 फरवरी
महाशिवरात्रि, मासिक शिवरात्री शुक्रवार, 21 फरवरी
फाल्गुन अमावस्या रविवार, 23 फरवरी

इस माह ग्रहों का गोचर

वैदिक ज्योतिष के अनुसार फरवरी 2020 के इस माह में तीन मुख्य ग्रहों सूर्य, शुक्र और मंगल का गोचर होगा। ग्रहों के गोचर से कई लोगों के जीवन में परिवर्तन देखने को मिलेंगे वहीं कुछ जातकों को ग्रहों के इन गोचरों से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आईये अब जानते हैं इस माह ग्रहों का गोचर कब होगा।

  • 3 फरवरी, सोमवार- शुक्र ग्रह का मीन राशि में गोचर
  • 8 फरवरी, शनिवार- मंगल का धनु राशि में गोचर
  • 13 फरवरी, बृहस्पतिवार- सूर्य का कुंभ राशि में गोचर
  • 29 फरवरी, शनिवार- शुक्र का मेष राशि में गोचर

फरवरी 2020 के लिए शेयर बाजार की भविष्यवाणी

शेयर बाजार 2020 की भविष्यवाणी के अनुसार फरवरी माह की शुरुआत 3 तारीख को शुक्र के मीन राशि में गोचर से होगी। इस गोचरीय स्थिति के कारण बाजार में अस्थायी गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि, आईटी, सॉफ्टवेयर और सफेद वस्तुओं के शेयरों में इसके बाद वृद्धि देखी जाएगी। कच्चे तेल के दामों में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, वैश्विक परिस्थितियों के कारण 12 तारीख तक बाजार में अस्थिरता की भावना रहेगी। इसके साथ ही, 17 तारीख को बुध के वक्री होने के कारण स्टॉक मार्केट सूचकांक में गिरावट आएगी, लेकिन 22 तारीख के बाद इसमें सुधार होगा। मीडिया और फार्मा से जुड़े स्टॉक्स डिमांड में रहेंगे।

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैलकुलेटर

आइए अब हम राशि अनुसार जनवरी के महीने की भविष्यवाणियों पर एक नजर डालते हैं !!

मेष राशि

फरवरी का महीना आपके लिए कुछ नए बदलाव लेकर आएगा क्योंकि आपकी राशि के स्वामी ग्रह मंगल देव 8 फरवरी को आपके अष्टम भाव से निकलकर भाग्य स्थान की राशि धनु में प्रवेश कर जायेंगे। इससे जहाँ सुदूर यात्राओं के योग बनेंगे, वहीं दूसरी ओर  अपने पिता से किसी बात को लेकर गरमा – गर्मी हो सकती है… आगे पढ़ें

वृषभ राशि

इस महीने की शुरुआत में 12 वे भाव का स्वामी मंगल सातवें भाव में रहने से जहां दांपत्य जीवन में जीवन साथी और बिज़नेस में साझीदार के साथ आपके संबंधों में कुछ खटास पैदा कर सकता है, वहीं दूसरी ओर आपको विदेश यात्रा की सौगात भी कह सकता है…आगे पढ़ें 

मिथुन राशि

इस महीने आपको अपनी वाक् चातुर्य  दिखाने का मौका दिखाने का अवसर मिलेगा और उसके माध्यम से आप तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। कुछ लंबी दूरी की यात्रा करने का मौका भी आपको इस महीने मिल सकता है जिससे परिवार के लोग भी एक दूसरे के निकट आएँगे और आपके व्यापार में भी लाभ होगा… आगे पढ़ें

कर्क राशि

कर्क राशि चंद्र देव के स्वामित्व की राशि होने के कारण मानसिक रूप से काफी  शक्तिशाली राशि होती है। इनके मन की गति चंद्रमा की भाँति होती है, इसलिए जैसे जैसे चंद्रमा की कलाएं घटती और बढ़ती जाती हैं, वैसे ही इन के मन की स्थिति भी बार बार परिवर्तित होती रहती है…आगे पढ़ें

सिंह राशि

फरवरी 2020 के दौरान आपको अपने निजी और पेशेवर जीवन में अच्छे बुरे अनुभवों का सामना करना पड़ेगा लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात जिस बात को आप को ध्यान रखना है वह यह है कि आपके सामने इस महीने काफी अवसर आने वाले हैं… आगे पढ़ें

कन्या राशि

विद्यार्थियों के लिए महीना बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि इस दौरान आपकी परीक्षाएं भी होंगी और आपको बहुत ध्यान देना होगा। व्यर्थ ही किसी दूसरे के वाद-विवाद में ना पड़ें अन्यथा लेने के देने भी पड़ सकते हैं…आगे पढ़ें

तुला राशि

फरवरी 2020 के दौरान आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है और इसके साथ ही साथ यह संभावना भी है कि इस दौरान आप कोई बढ़िया वाहन अथवा घर खरीद सकें। यानि साफ तौर पर कहा जाए तो  फरवरी 2020 का महीना आपके लिए कई मायनों में बेहतर रहने वाला है… आगे पढ़ें 

वृश्चिक राशि

फरवरी महीने के दौरान  जो वृश्चिक राशि के जातक अपने घर से दूर रह रहे हैं, उन्हें अपने घर वापस लौटने का मौका मिल सकता है और अपने परिजनों से और परिवार के लोगों के बीच समय बिताने का अवसर मिल सकता है। किसी वाद विवाद के माध्यम से धन प्राप्ति होने के अवसर मिलेंगे… आगे पढ़ें

धनु राशि

इस महीने का काफी समय आप अपने मित्रों व रिश्तेदारों के साथ बिताएंगे, जिसमें खूब मौज मस्ती होगी और पुराने दिनों की यादें ताजा हो जाएंगी। इससे आपको एक नई चुस्ती फुर्ती का एहसास होगा और जीवन में नयापन आ जाएगा। आप हर काम को और भी बेहतर तरीके से कर पाएंगे… आगे पढ़ें

मकर राशि

फरवरी 2020 के दौरान आपके कई नए दोस्त बनेंगे और ये नए दोस्त आपके जीवन में धीरे धीरे महत्वपूर्ण स्थान बना लेंगे। आप इस दौरान आध्यात्मिक यात्राओं पर जा सकते हैं अथवा धर्म और राजनीति में विशेष रूचि लेंगे। धार्मिक क्रियाकलापों पर आप दिल खोलकर खर्च भी करेंगे, जिससे समाज में आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी… आगे पढ़ें

कुम्भ राशि

आप में से कई लोगों की विदेश जाने की तमन्ना पूरी हो सकती है क्योंकि शनिदेव इस मामले में आपको पूरा आशीर्वाद देंगे और आपके संबंध विदेशों से जुड़ने की संभावना है। आपके अंदर परोपकार की भावना जन्म लेगी और आप दूसरों की भलाई में काफी हद तक लग जाएंगे,  ऐसा भी हो सकता है कि आपके अपने लोगों को कई बार इससे समस्या हो… आगे पढ़ें

मीन राशि

यह महीना वास्तव में आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि इस महीने आपको अनेक प्रकार की सौगातें मिल सकती हैं। काम से लेकर आर्थिक स्थिति तक आपको बेहतर नतीजे मिलेंगे और इस प्रकार आपके लिए महीना काफी अनुकूल रहेगा… आगे पढ़ें

जीवन के अनसुलझे रहस्यों को जानने के लिए अभी आर्डर करें – वार्षिक कुंडली 2020

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *