शनि देव का वो प्रसिद्ध मंदिर जहाँ दर्शन मात्र से दूर हो जाते हैं शनि दोष !

हिन्दू धार्मिक मान्यता के अनुसार शनिवार का दिन खासतौर से शनिदेव का दिन कहलाता है। इस दिन मुख्य रूप से शनिदेव की पूजा की जाती है। शनिदेव को विशेष रूप से कर्मों का फल देने वाला देवता माना जाता है। यानि कि आप जैसा कर्म करेंगे आपको शनिदेव वैसा ही फल भी देंगें। देश में शनिदेव के यूँ तो बहुत से मंदिर हैं जहाँ शनिवार के दिन लोग उनकी पूजा अर्चना के लिए जाते हैं। लेकिन आज हम आपको देश के कुछ प्रसिद्ध और अन्य शनिधाम के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ शनिदेव के दर्शन मात्र से शनि दोष से मुक्ति मिल जाती है। आइये जानते हैं देश के इन मशहूर मंदिरों के बारे में।

इंदौर शनि मंदिर 

शनिदेव का सबसे प्राचीन और रहस्मयी मंदिर इंदौर के जूनी में स्थित है। इस मंदिर के बारे में ऐसा कहा जाता है की, ये देश का सबसे प्राचीन शनि मंदिर है। इस शनि मंदिर के बारे में ये भी कहा जाता है कि यहाँ शनिदेव स्वयं विराजित थे। इस मंदिर के वर्तमान पुजारी के अनुसार इस शनि मंदिर का निर्माण आज से करीबन दो सौ साल पहले हुआ था। मंदिर से पहले यहाँ करीबन 25 फुट का एक टीला था, इसे शनि देव का स्वरुप मानकर उनकी पूजा की जाती थी। 

शारदीय नवरात्रि विशेष: जानें माँ दुर्गा की आदिशक्ति से महाशक्ति बनने तक का सफर !

शनि शिंगणापुर 

महाराष्ट्र स्थित इस शनि मंदिर की देश के सबसे ज्यादा मान्यता प्राप्त शनि मंदिरों में गिनती की जाती है। बता दें कि, महाराष्ट्र के शिंगणापुर में शनि देव के इस मंदिर में उनकी छह फ़ीट दस इंच लंबी प्रतिमा स्थापित है। शिंगणापुर को बहुत से लोग शनिदेव के जन्मस्थान के रूप में भी जानते हैं। लोगों में ऐसा विश्वास है की शनिदेव के इस मंदिर में उनके दर्शन मात्र से ही लोगों के विभिन्न शनि दोष दूर हो जाते हैं। 

शनिचरा मंदिर 

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सटे मुरैना नाम के जगह पर शनिदेव का शनिचरा मंदिर स्थापित है।  इस शनि मंदिर की ऐसी मान्यता है कि, इसका निर्माण त्रेतायुग में ही हुआ था। यहाँ स्थापित शनिदेव की प्रतिमा के बारे में ऐसी मान्यता है कि, वो आसमान से प्रकट हुए थे। इसलिए इस शनि मंदिर को विशेष महत्ता दी जाती है। मुरैना में शनिदेव का ये मंदिर एक पहाड़ी पर स्थित है जहाँ दूर-दूर से भक्त उनकी पूजा अर्चना के लिए आते हैं। 

तिरुनल्लर शनि मंदिर 

शनिदेव का ये मशहूर मंदिर तमिलनाडु में स्थित है। इस शनि मंदिर को तमिलनाडु के प्रमुख नवग्रह मंदिरों में से एक माना जाता है। शनिदेव के इस मंदिर को विशेष रूप से काफी पवित्र और सभी दोषों को दूर करने वाला माना जाता है। यही शनिवार के दिन भक्तों की लंबी कतार देखी जा सकती है। इस मंदिर में शनिदेव के साथ ही साथ भगवान् शिव की प्रतिमा भी स्थापित है। ऐसी मान्यता है कि, शनि दोष दूर करने के लिए यहाँ आकर भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से भी लाभ मिल सकता है।  

शनिवार के दिन देश के इन प्रमुख शनि मंदिरों में पूजा अर्चना कर उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है। 

मातृ नवमी श्राद्ध : सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए इस दिन करें पितरों का श्राद्ध !

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.