आज के दिन आजमाएं यह उपाय मिलेगी शिव जी की विशेष कृपा

फाल्गुन माह के पहले सोमवार को कुछ उपाय करके हर व्यक्ति अपने जीवन के कई कष्टों से मुक्ति पा सकता है। सोमवार को भगवान शिव का वार कहा जाता है और ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति की परेशानियां दूर होती हैं। आज अपने इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको करके आप कई शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं। यह उपाय मुख्य रूप से शाम या रात के वक्त करने चाहिए। 

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन करें यह उपाय

भगवान शिव को भोलेनाथ भी कहा जाता है। वह भक्तों की मुश्किलों को बहुत जल्दी दूर करते हैं शायद यही वजह है कि पूरे भारत में उनके भक्तों की संख्या बहुत ज्यादा है। भगवान शिव को सोमवार के दिन प्रसन्न करने के लिए आप निम्नलिखित उपाय कर सकते हैं। 

  • महामृत्युंजय मंत्र

भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए सोमवार के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके साथ ही इस दिन उपवास रखने के बाद शाम के वक्त यदि महामृत्युंजय मंत्र का कम-से-कम 108 बार जाप किया जाए तो व्यक्ति को भय से मुक्ति मिलती है। 

महामृत्युंजय मंत्र 

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्

उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

  • अर्द्ध रात्रि में भगवान शिव के मंत्र का जाप

भगवान शिव का मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ सबसे सरल और प्रभावशाली मंत्रों में से एक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसके महातम्य को सदियों में भी नहीं बताया जा सकता। इसलिए इस मंत्र का जाप यदि अर्द्ध रात्रि में किया जाए तो व्यक्ति को कई शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। रात्रि के वक्त इस मंत्र का उच्चारण इसलिए करना चाहिए ताकि मंत्र करते वक्त कोई व्यवधान न आए।

यह भी पढ़ें-  महादेव की कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि पर अवश्य करें ये काम

  • शिव जी को प्रसन्न करने के लिए करें दान

दान को हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है और यदि सोमवार के दिन कोई व्यक्ति दान करता है तो उनसे शिव भगवान की कृपा प्राप्त होती है। हालांकि दान करने के बाद यह भाव मन में न रखें कि आपने दान करके किसी पर कृपा की है। बल्कि दान करने के बाद इस कर्म को भूल जाएं। यदि आप अपने मन में अहम के भाव को रखेंगे तो इससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त नहीं होगी। बल्कि दान लेने वाले को धन्यवाद करें कि उन्होंने आपके हाथों से दान स्वीकार किया। 

  • शिवलिंग पर करें दूध अर्पित

सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध अर्पित करके भी व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। शिवलिंग को भगवान शिव के रूप में ही पूजा जाता है। सोमवार के दिन शिवलिंग की पूजा का बड़ा महत्व है। इस दिन यदि कुंवारी कन्याएं शिवलिंग की पूजा करें तो उन्हें अच्छे वर की प्राप्ति होती है। 

अत: फाल्गुन के इस पहले सोमवार को यदि आप भगवान शिव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको ऊपर दिए गए उपाय करने चाहिए। इससे आपके जीवन में सकारात्मकता आएगी और आप भयमुक्त भी होंगे। 

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.