इस नवरात्रि यदि करने जा रहे हैं दुर्गा सप्तसती का पाठ तो ध्यान रखें इन बातों का !

29 सितंबर रविवार के दिन से नवरात्रि पर्व का शुभारंभ होने जा रहा है। हिन्दू धर्म में देवी माँ की उपासना के लिए नवरात्रि के नौ दिनों को बेहद ख़ास माना जाता है। इस दौरान लोग देवी माँ का आशीर्वाद पाने के लिए अपने-अपने घरों में उनकी प्रतिमा स्थापित करते हैं और साथ ही साथ कलश स्थापित करते हैं। जिन-जिन घरों में कलश स्थापित की जाती है उन घरों में परिवार के सदस्य नित्य नियमपूर्वक दुर्गासप्तसती का पाठ भी करते हैं। आज हम आपको विशेष रूप से नवरात्रि के दौरान दुर्गा सप्तसती का पाठ करते वक़्त ध्यान रखने वाली कुछ ख़ास बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इस दौरान आपको किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

दुर्गा सप्तसती पाठ का महत्व 

दुर्गा माँ की उपासन के लिए खासतौर से दुर्गा सप्तसती का पाठ करना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि, नवरात्रि के दौरान यदि रोजाना विधि पूर्वक दुर्गा सप्तसती का पाठ किया जाए तो इससे व्यक्ति के सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। बता दें कि, हिन्दू धर्म में दुर्गा सप्तसती ग्रन्थ को अन्य चार वेदों के सामान ही एक महत्वपूर्ण ग्रंथ माना गया है। कहते हैं कि, शारदीय नवरात्रि के दौरान विशेष रूप से दुर्गा माँ के सभी रूपों का वर्णन करने वाले इस ग्रंथ को यदि नियमपूर्वक पढ़ा जाए तो इससे देवी माँ प्रसन्न होती हैं और मनमाफिक आशीर्वाद देती हैं। 

दुर्गा सप्तसती पाठ के दौरान इन बातों का रखें ख़ास ख्याल 

  • दुर्गा सप्तसती ग्रंथ का पाठ शुरू करने से पहले एक लाल रंग का कपड़ा बिछाये और उसके ऊपर इस किताब को रखें। 
  • पाठ शुरू करने से पहले गणेश जी की पूजा करें और उसके बाद स्थापित कलश की पूजा करें। इसके साथ ही साथ आप अपनी श्रद्धानुसार नवग्रह पूजा और ज्योति पूजा भी कर सकते हैं। 
  • अब अपने माथे पर चंदन या कुमकुम से तिलक करें पूर्वदिशा की तरफ मुँह करके चार बार आचमन करें। पाठ शुरू करने से पहले शापोद्वार करना ना भूलें। 
  • यूँ तो दुर्गा सप्तसती का पाठ एक दिन में पूरा करना शुभ माना जाता है लेकिन यदि आप एक दिन में पूरा ना करे सकें तो एक दिन सिर्फ माध्यम चरित्र का पाठ करें और अगले दिन अन्य अध्याय का पाठ करें। इस प्रकार से सात दिनों के भीतर दुर्गा सप्तसती का पाठ जरूर पूरी कर लें। 
  • बता दें कि, दुर्गा सप्तसती पाठ के दौरान श्रीदेव्यथर्वशीर्षम का पाठ करना अनिवार्य माना जाता है। इसके पाठ से व्यक्ति को मृत्यु पर विजय मिलती है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है। 
  • इस ग्रंथ पाठ शुरू और अंत करने पर “ॐ ऐं हीं क्लीं चामुण्डाये विच्चे” मंत्र का जाप करना अनिवार्य माना जाता है। 
  • दुर्गा सप्तसती पाठ के दौरान जिस बात का ध्यान विशेष रूप से रखना चाहिए वो है उच्चारण। इसलिए कहा जाता है की यदि आप संस्कृत में पाठ ना कर पाएं तो हिंदी में करें। 
  • नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन दुर्गा सप्तसती का पाठ करने के बाद विशेष रूप से कुंवारी कन्याओं को भोजन अवश्य करवाना चाहिए।

ये भी पढ़ें :

नवरात्रि के दौरान इन मंदिरों में उपस्थित रहती हैं देवी माँ !

नवरात्रि के दौरान भूलकर भी ना करें इन कामों को, देवी माँ हो जाएंगी रुष्ट !

पितृपक्ष की चतुर्दशी तिथि कल, जानें इस दिन किन पितरों का किया जाता है श्राद्ध !

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.