चैत्र नवरात्रि 2021: जानिए दुर्गा चालीसा के रोजाना पाठ के नौ फायदे

13 अप्रैल को जैसे ही चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हुई वैसे ही पूरा देश माता की भक्ति में डूब गया है। घर-घर में माता की पूजा की जा रही है। श्रद्धालु माता को प्रसन्न करने के लिए व्रत रख रहे हैं। वहीं कुछ इस दौरान फलाहार पर रहते हैं और कुछ नमक का त्याग करते हैं। जाहिर है कि जिसका जितना सामर्थ्य होता है उतना ही माता की सेवा में वो न्योछावर करता है। 

नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग दुर्गा चालीसा का पाठ करते हैं। दुर्गा चालीसा के पाठ से माता बहुत ही प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर विशेष कृपा करती हैं। लेकिन दुर्गा चालीसा के पाठ का फल सिर्फ नवरात्रि में ही नहीं मिलता है बल्कि दैनिक जीवन में भी इसका पाठ करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में नवरात्रि के शुभ अवसर पर दुर्गा चालीसा के पढ़ने के नौ फायदे बताने वाले हैं।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

दुर्गा चालीसा के दैनिक पाठ के फायदे

  • दुर्गा चालीसा हर रोज पढ़ने से जातक का मन शांत होता है। अगर आप चिड़चिड़े स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको हर रोज दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए। कुछ ही सप्ताह में आपको इसका फायदा नज़र आता दिख सकता है।
  • माँ दुर्गा का अवतार ही पापियों के नाश के लिए हुआ था। देवी दुर्गा को शक्ति की देवी के रूप में पूजा जाता है। ऐसे में दुर्गा चालीसा का पाठ भी जातकों के शत्रुओं को पराजित व उससे दूर कर जातकों को शक्ति की अनुभूति देता है। 
  • दुर्गा चालीसा के पाठ से न सिर्फ मनुष्य के शत्रु कम होते हैं बल्कि इसके नियमित पाठ से जातक दिमागी रूप से तीक्ष्ण होता है। ऐसे में सभी को दुर्गा चालीसा का पाठ रोज करना चाहिए।
  • दुर्गा चालीसा के नियमित पाठ करने वाले जातकों के परिवार की माता भगवती आने वाले किसी भी प्रकार के संकट से रक्षा करती है। ऐसे में दुर्गा चालीसा का पाठ न सिर्फ स्वयं के लिए बहुत लाभकारी है बल्कि इसके पाठ का जातकों के परिवार जनों को भी लाभ मिलता है।
  • दुर्गा चालीसा के पाठ से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा व विचार का संचार होता है जिससे इंसान तरक्की की ओर अग्रसर होता है और उसे मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है।
  • दुर्गा चालीसा के नियमित पाठ से जातकों के यश में वृद्धि होती है। समाज में उनका मान-समान बढ़ता है। अगर कोई जातक जाने-अनजाने ही किसी अपयश का शिकार हो गया है तो उसे दुर्गा चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए।
  • दुर्गा चालीसा के पाठ से जातक की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है, ज्ञान बढ़ता है और घर में समृद्धि आती है। जिससे घर का माहौल सुख और शांति से भरा हुआ रहता है।
  • दुर्गा चालीसा का नियमित पाठ करने वाले व्यक्ति के जीवन से भय, रोग और संकट का नाश होता है। चेहरे पर तेज आता है और उसकी छवि आकर्षक हो जाती है।

ये भी पढ़ें: चैत्र नवरात्रि 2021 : राशि अनुसार करें माता को पुष्प अर्पित, मिलेगा विशेष फल

हम उम्मीद करते हैं कि हमारा यह लेख आपको जरूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ जरूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *