जानें सप्ताह के किस दिन क्या दान करना आपके लिए होगा फायदेमंद

वैदिक ज्योतिष में सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी ग्रह या देवता को समर्पित होते हैं। हर दिन का अपना महत्व होता है। इस दिन व्रत व दान करने से विशेष फल प्राप्त होता है। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको सप्ताह के प्रत्येक दिन के हिसाब से क्या दान करने से शुभ फल प्राप्त होता है, इसकी जानकारी देने वाले हैं।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

रविवार को इस चीज का करें दान

रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित होता है। भगवान सूर्य को सभी ग्रहों के बीच राजा का दर्जा प्राप्त है। किसी भी जातक की कुंडली में सूर्य पिता के कारक माने जाते हैं। सूर्य मजबूत हों तो जातक को समाज में यश व सम्मान प्राप्त होता है। ऐसे में रविवार के दिन आपको गुड़, माणिक्य रत्न, खास, लाल पुष्प, गेहूं आदि का दान करना चाहिए। इससे आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होगी।

सोमवार को इस चीज का करें दान

सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्रमा देवता को समर्पित होता है। चंद्रमा मन व माता के कारक माने जाते हैं। चंद्रमा यदि कुंडली में मजबूत स्थिति में हो तो जातक मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है और माता के साथ उसके अच्छे संबंध रहते हैं। ऐसे में सोमवार के दिन आपको कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत करने और भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए चावल, सफ़ेद वस्त्र, सफ़ेद पुष्प, दूध, मोती, शंख आदि का दान करना चाहिए। इससे भगवान शिव आपको शुभ फल देंगे।

मंगलवार को इस चीज का करें दान

मंगलवार का दिन मंगल ग्रह और भगवान हनुमान को समर्पित होता है। मंगल किसी भी जातक की कुंडली में संपत्ति और पराक्रम का कारक माना जाता है। ऐसे में मंगलवार के दिन जातकों को लाल मसूर,लाल वस्त्र, सौंफ, मूंग, तांबे के बर्तन, आदि का दान करना चाहिए। मंगलवार के दिन इन चीजों के दान से न सिर्फ कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत होगी बल्कि भगवान हनुमान भी आप पर बेहद प्रसन्न होंगे।

बुधवार को इस चीज का करें दान

बुधवार का दिन बुध देवता को समर्पित होता है। यह दिन प्रथम पूजनीय भगवान श्री गणेश को भी समर्पित होता है। बुध किसी भी जातक की कुंडली में बुद्धि, संचार व व्यापार आदि के कारक माने जाते हैं। ऐसे में बुधवार के दिन आप पालक, हरे व नीले कपड़े, हरी घास, कांसे के बर्तन आदि का दान करना चाहिए। ऐसा करने से बुध की स्थिति आपकी कुंडली में मजबूत होगी। साथ ही साथ इन चीजों के दान से भगवान गणेश की भी आप पर विशेष कृपा होगी।

गुरुवार को इस चीज का करें दान

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु व बृहस्पति देवता को समर्पित होता है। बृहस्पति देवता को किसी भी जातक की कुंडली में शिक्षा, अध्यात्म, विनम्रता, तरक्की, संतान आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में गुरुवार के दिन आपको केसरिया रंग, हल्दी, स्वर्ण, चने की दाल, कच्चा नमक, पुखराज रत्न आदि का दान करना चाहिए। इन चीजों के दान से कुंडली में बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है और साथ ही भगवान श्री हरि विष्णु भी शुभ फल देते हैं।

शुक्रवार को इस चीज का करें दान

शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और ग्रहों में शुक्र को समर्पित होता है। शुक्र किसी भी जातक की कुंडली में वैवाहिक जीवन व भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। शुक्र कमजोर हो तो जातकों के जीवन में दरिद्रता आती है और उसका वैवाहिक जीवन नर्क समान हो जाता है। ऐसे में शुक्रवार के दिन आपको खीर, इत्र, दही, रंग-बिरंगे कपड़े, चांदी व चावल का दान करना चाहिए। इससे आपकी कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होगी। इन चीजों का शुक्रवार को दान करने से माता लक्ष्मी विशेष तौर पर प्रसन्न होती है।

शनिवार को इस चीज का करें दान

शनिवार का दिन भगवान शनि को समर्पित होता है। इस दिन भगवान हनुमान की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। भगवान शनि किसी भी जातक की कुंडली में कष्ट, रोग, विज्ञान आदि के कारक माने जाते हैं। जिन जातकों की कुंडली में शनि मजबूत हों, वह न्याय प्रेमी व मेहनती होता है। ऐसे में शनिवार के दिन आपको काले वस्त्र, लोहा, तेल, तिल का बीज आदि का दान करना चाहिए। इससे भगवान शनि की आप पर विशेष कृपा होगी और जीवन में शनि से मिलने वाले नकारात्मक फल का प्रभाव कम होगा।

ये भी पढ़ें : किसी भी एकादशी पर इन चीज़ों के दान से जीवन में बनी रहती है आर्थिक संपन्नता

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोसेज के साथ। धन्यवाद !

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.