बृहस्पति का होने वाला वृश्चिक राशि में मार्गी, जरूर जान लें इससे जुड़े रोचक तथ्यों को !

आने वाले रविवार 11 अगस्त को बृहस्पति ग्रह होगा वृश्चिक राशि में मार्गी, इसका प्रभाव वृश्चिक राशि पर पड़ने के साथ ही साथ अन्य राशियों के जीवन पर भी व्यापक रूप से पड़ सकता है। गुरु के इस गोचर से पहले आपके लिए इस ग्रह से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को जान लेना बेहद आवश्यक है। आज हम आपको बृहस्पति ग्रह से जुड़े कुछ अहम तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं। यहाँ हम आपको बताएंगे जीवन पर पड़ने वाले बृहस्पति ग्रह के शुभ और अशुभ प्रभावों को और साथ ही उन प्रभावों का पहचान कैसे किया जाए इसका भी जिक्र करेंगे। 

वैदिक ज्योतिष के अनुसार बृहस्पति ग्रह को सभी नवग्रहों में सबसे ज्यादा प्रबल माना जाता है। बृहस्पति को गुरु का दर्जा दिया जाता है और इसे जीवन में बल, विद्या और बुद्धि का कारक माना जाता है। इसके साथ ही सेहत और महिलाओं के विवाह का कारक भी इसी ग्रह को माना जाता है। बृहस्पति ग्रह का जीवन पर शुभ और अशुभ दोनों प्रभाव पड़ सकते हैं। 

जीवन पर पड़ने वाले बृहस्पति ग्रह के शुभ प्रभाव इस प्रकार है 

  • जीवन पर पड़ने वाले बृहस्पति ग्रह के शुभ प्रभाव से व्यक्ति विद्वान और ज्ञानी बनता है। चूँकि गुरु ग्रह को ज्ञान का कारक माना जाता है लिहाजा इसके शुभ प्रभाव से आपके ज्ञान में वृद्धि हो सकती है। 
  • कुंडली में बृहस्पति ग्रह की शुभ स्थिति होने से जीवन पर ईश्वर की कृपा बनी रहती है और आप जीवन में आने वाली तमाम समस्याओं से खुद का बचाव कर सकते हैं। 
  • जिनके जीवन पर इस ग्रह का शुभ प्रभाव पड़ता है उनका मन धार्मिक कार्यों में ज्यादा लगता है। इसके अलावा व्यक्ति की रुचि कानूनी और सरकारी कार्यों में ज्यादा होती है। 
  • यदि आपकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह केंद्र में हो तो व्यक्ति को उनके सभी पापों से छुटकारा मिलता है और जीवन में दिक्कतों का अंत होता है। 
  • हालाँकि कभी-कभी कुंडली में बृहस्पति की मजबूत स्थिति आपको अहंकारी भी बना सकता  है। 

जीवन पर पड़ने वाले बृहस्पति ग्रह के अशुभ प्रभाव इस प्रकार है 

  • बृहस्पति ग्रह के जीवन पर पड़ने वाले अशुभ प्रभाव के तहत व्यक्ति में संस्कारों की कमी देखी जा सकती है। ज्ञान की कमी होने से व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 
  • इस ग्रह के अशुभ प्रभाव पड़ने से विद्या प्राप्ति में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है और साथ ही धन से जुड़ी समस्याओं से भी दो चार होना पड़ सकता है। 
  • जीवन पर गुरु ग्रह के अशुभ प्रभाव पड़ने से व्यक्ति को सेहत से जुड़ी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। इसके प्रभाव से पेट और लिवर से जुड़ी समस्या भी उत्पन्न हो सकती है और साथ ही साथ व्यक्ति कैंसर जैसे रोग से भी पीड़ित हो सकता है। 
  • बृहस्पति के अशुभ प्रभाव से आपको संतान पक्ष से भी कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। 
  • जीवन पर पड़ने वाले गुरु ग्रह के अशुभ प्रभाव के तहत व्यक्ति जीवन में नीच कामों की तरफ आकर्षित होता है और दूसरों को सम्मान नहीं देता है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.