जन्माष्टमी विशेष: पूजा के दौरान जरूर करें इन चीज़ों का प्रयोग, मिलेगा विशेष लाभ !

आने वाले 12 अगस्त को देश भर में धूम धाम के साथ जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाएगा। भगवान् श्री कृष्ण के जन्मदिवस के रूप में मनाये जाने वाले इस पर्व को हिन्दू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। श्री कृष्ण जन्मोत्सव को देशभर में पारंपरिक रूप से बेहद श्रद्धा भाव के साथ मनाया जाता है। इस दिन कृष्ण जी की पूजा करना और व्रत रखने को विशेष अहमियत दिया जाता है। आज हम आपको इस लेख के ज़रिये श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन प्रयोग किये जाने वाले कुछ ऐसे पूजन सामग्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं और जीवन में सुख समृद्धि में वृद्धि किया जा सकता है।

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

जन्माष्टमी के त्यौहार पर कृष्ण पूजन के लिए निम्न चीज़ों का प्रयोग अवश्य करें

मिश्री और मक्खन : श्री कृष्ण पूजा के लिए विशेष रूप से जन्माष्टमी के दिन पूजा के दौरान उन्हें मक्खन और मिश्री का भोग जरूर लगाएं। इसके बाद उस प्रसाद को घर में मौजूद किसी छोटे बच्चे को खिलाएं। मान्यता है कि ऐसा कर आप कृष्ण जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं और जीवन को सुखमय बना सकते हैं।

बाँसुरी: जन्माष्टमी के दिन कृष्ण जी की पूजा के दौरान उन्हें खासतौर से अपनी क्षमता अनुसार सोने या चांदी की बांसुरी भी चढ़ाएं। इस बांसुरी को पूजा समाप्त होने के बाद अपने पास सुरक्षित रूप से रख लें।

तुलसी के पत्ते : कृष्ण जन्मोत्सव के दिन विशेष रूप से पूजा के दौरान कृष्ण जी को तुलसी का पत्ता भी जरूर चढ़ाएं। कान्हा को इस दिन तुलसी का पत्ता चढ़ाने से आपको उनका विशेष आशीर्वाद मिल सकता है और जीवन में सुख समृद्धि आ सकती है।

फल और अनाज: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन विशेष रूप से कान्हा को फल और अनाज चढ़ाने के बाद कृष्ण मंदिर जाकर उसका दान करना लाभप्रद साबित हो सकता है। जन्माष्टमी के दिन ऐसा करना विशेष महत्व रखता है।

जीवन में चल रही है समस्या! समाधान जानने के लिए प्रश्न पूछे

राखी: जन्माष्टमी के दिन कृष्ण जी की पूजा करते समय उन्हें राखी बाँधने का भी रिवाज है। मान्यता है कि इस दिन कृष्ण जी को रखने बाँधने से वो हमेशा के लिए आपके रक्षक बन जाते हैं और जीवन में आने वाली सभी मुसीबतों से आपको निजात मिलता है।

झूला: इस दिन विशेष रूप से घर में छोटा झूला लगाकर उसपर कृष्ण जी के बाल अवतार की मूर्ती स्थापित करें और उनकी पूजा अर्चना करें। जन्माष्टमी के दिन इस परंपरा का पालन विशेष रूप से उन घरों में जरूर किया जाना चाहिए जिनके घर छोटे बच्चे ने जन्म लिया हो।

शंख: कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप का शंख में दूध डालकर अभिषेक करना ख़ासा महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन उनका अभिषेक जरूर किया जाना चाहिए।

मोर पंख: जन्माष्टमी के दिन मुरली मनोहर की पूजा अर्चना के समय मोर पंख का प्रयोग भी जरूर करें। कृष्ण पूजा के दौरान मोर पंख का प्रयोग करना भी शुभ फलदायी माना जाता है।

कुंडली में मौजूद शुभ योग का पता लगाने के लिए, अभी खरीदें एस्ट्रोसेज बृहत् कुंडली

हम आशा करते हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। 

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *