आज महाअष्टमी के दिन इस एक उपाय को करने से हर अधूरी मंशा होगी पूरी !

महाशक्ति की उपासना के लिए शारदीय नवरात्रि के त्यौहार को बेहद ख़ास माना जाता है। यूँ तो नवरात्रि के हर दिन देवी माँ की उपासना की जाती है, लेकिन अष्टमी के दिन को खासतौर से माता की पूजा अर्चना के लिए बेहद अहम माना जाता है। आज 6 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि है, इस दिन कुछ ख़ास उपाय करके आप देवी माँ का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं और अपनी अधूरी मनोकामनाओं की पूर्ति कर सकते हैं। आइये जानते हैं आज के दिन किये जाने वाले विशेष उपायों के बारे में। 

दुर्गा अष्टमी का महत्व 

शारदीय नवरात्रि के दौरान विशेष रूप से दुर्गा अष्टमी की तिथि को ख़ासा महत्वपूर्ण माना जाता है। आज के दिन देवी माँ के महागौरी अवतार की पूजा की जाती है। माता के इस रूप को बेहद दयालु माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि, आज के दिन विशेष रूप से महागौरी की पूजा अर्चना कर परिवार में चल रहे समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। इसके साथ ही साथ ही आज के दिन माँ गौरी के कुछ ख़ास उपायों को करने से व्यक्ति की सभी अधूरी मंशा पूरी होती है। महाअष्टमी के दिन विशेष रूप से माँ गौरी की पूजा अर्चना रात के समय करना ख़ासा महत्वपूर्ण माना जाता है। 

आज महागौरी के विशेष मंत्रों का जाप कर माता का आशीर्वाद पा सकते हैं 

हिन्दू धर्मशास्त्रों में महागौरी के विशेष मंत्रों का उल्लेख किया गया है जिनका विधि पूर्वक अष्टमी तिथि के दिन जाप करने से माँ का ख़ास आशीर्वाद आपको मिल सकता है। ऐसी मान्यता है कि, महाअष्टमी के दिन विशेष रूप से रात में माँ गौरी के चमत्कारी मंत्रों का जाप करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। देवी माँ के विशेष मंत्रों का जाप करने के साथ ही साथ आज के दिन दुर्गा सप्तसती का पाठ करना भी महत्वपूर्ण माना जाता है। 

हर मनोकामना की पूर्ति के लिए माँ के इन मंत्रों का करें जाप 

आज मुख्य तौर पर रात के वक़्त करीबन नौ बजे से बारह बजे के बीच महागौरी के सिद्ध मंत्रों का विधि पूर्वक जाप करने से आपको माता रानी का असीम आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। रात के इस समय खासतौर से सबसे पहले महागौरी की पूजा करें। उनके सामने घी का दीया जलाएं और उनके सिद्ध मंत्रों का कम से कम 151 बार जाप करें। सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आज देवी माँ के इन मंत्रों का जाप करें। 

  • ॐ हींग डुंग दुर्गायै नमः
  • ॐ अंग हींग क्लीं चामुण्डाय विच्चे 
  • सर्वमंगलमांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्रयंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते। 

गौरतलब है की आज महाअष्टमी के दिन महागौरी की विधि पूर्वक पूजा अर्चना करने और उनके उपरोक्त मंत्रों का जाप करने से आपको विशेष आशीर्वाद की प्राप्ति हो सकती है। 

ये भी पढ़ें :

माता हरसिद्धि मंदिर : माँ करती हैं भक्तों के हर दुखों का निवारण !

नवरात्रि में माँ की पूजा के लिए जरूर करें इन चीज़ों का प्रयोग, होगी शुभ फलों की प्राप्ति !

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.