श्रावण अमावस्या आज: धन प्राप्ति के लिए के दिन करें ये ख़ास उपाय, बरसेगा धन!

आज 1 अगस्त को मनाये जाने वाले श्रावण अमावस्या को हिन्दू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। सावन माह मेंआने वाले इस अमावस्या को मुख्य रूप से हरियाली अमावस्या या श्राद्ध अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। माना जा रहा है कि आज श्रावण अमावस्या के दिन खासतौर से कई सालों के बाद पांच ऐसे शुभ योग बन रहे हैं, जिसके दौरान यदि आप लक्ष्मी माता का कुछ विशेष उपाय करते हैं तो इससे आपको अथाह धन प्राप्ति हो सकती है। आइये जानते हैं कौन से हैं वो उपाय जिसे करके आप धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

आज बनने जा रहा है ये पंचमहासंयोग 

हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज श्रावण अमावस्या के दिन मुख्य रूप से पांच ऐसे शुभ योग बन रहे हैं जिसके दौरान सभी प्रमुख देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर लाभ प्राप्त किया जा सकता है। आपको बता दें कि आज मुख्य रूप से जो पांच महा संयोग बनने जा रहे हैं वो हैं सिद्धि योग, शुभ योग, पुष्यामृत योग, सर्वाथ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग। माना जाता है कि इस योग के दौरान यदि आप विशेष रूप से माता पार्वती की सभी देवी देवताओं के साथ पूजा अर्चना करते हैं तो इससे आपको विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है। मनवांछित फल पाने के लिए पंचमहायोग के दौरान पूजा पाठ करना बेहद मायने रखता है। 

श्रावण अमावस्या शुभ मुहूर्त 

श्रावण अमावस्या तिथि की शुरुआत 31 जुलाई, 2019 को रात 11 बजकर 58 मिनट पर होगी और इसका अंत 1 अगस्त 2019 यानि की आज रात करीबन 8 बजकर 43 मिनट पर होगी। 

आज के दिन इन उपायों को कर आप धन प्राप्त कर सकते हैं 

आज के दिन आप खासतौर से कुछ ख़ास उपाय करके धन प्राप्त कर सकते हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी उपाय हैं जिसे करके आप लक्ष्मी माता को प्रसन्न कर धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आज के दिन इन निम्नलिखित उपायों को करना ना भूलें। 

  • आज के दिन यदि आप किसी तालाब या नदी में मछलियों के लिए खाना डालते हैं तो इससे आपको धन लाभ हो सकता है। 
  • आज विशेष रूप से लक्ष्मी माता को प्रसन्न करने के लिए अपन घर के ईशान कोण में घी का दीया जलाएं। माना जाता है कि इस दिन ये उपाय करने से घर से दरिद्रता दूर होती है और धन धान्य में वृद्धि होती है। 
  • आज श्रावण अमावस्या की रात को लक्ष्मी पूजा करने के बाद एक थाली में स्वस्तिक का चिन्ह बनाकर, उस पर लक्ष्मी महायंत्र रखकर रखें। ऐसा करने से आप कर्जों से मुक्ति पा सकते हैं और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। 
  • आज यदि आप लक्ष्मी माता के साथ ही हनुमान जी की भी पूजा अर्चना करते हैं तो आपको लाभ मिल सकता है। हनुमान जी की विधि पूर्वक पूजा करें और उन्हें चमेली का तेल और सिन्दूर चढ़ाएं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.