गुरुवार के दिन बरतें ख़ास सावधानी, बचें इन कामों को करने से !

हिन्दू धर्म में हर दिन और वार का विशेष महत्व है। आज हम खासतौर से बात करेंगे बृहस्पति वार या गुरुवार की। इस दिन का ख़ास महत्व ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी बताया गया है। ज्योतिषशास्त्र में बृहस्पति ग्रह को सभी नवग्रहों में सबसे ज्यादा प्रभावशाली माना जाता है। बृहस्पति देव को मुख्य रूप से बुद्धि और ज्ञान का देवता माना जाता है। कहते हैं कि, जिनकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह की स्थिति मजबूत होती है उनका व्यक्तित्व ज्ञानवर्धक होता है। दूसरों के बीच अपनी ज्ञान की वजह से उनकी ख़ास पहचान बनती है। इसके साथ ही बृहस्पतिवार के दिन कुछ ऐसे भी काम हैं जिन्हें करना वर्जित माना जाता है। आइये जानते हैं कौन से हैं वो काम जिन्हें गुरुवार के दिन आपको नहीं करना चाहिए। 

गुरुवार के दिन आपको नीचे दिए कामों को करने से बचना चाहिए 

बाल ना धोएं : गुरुवार के दिन विशेष रूप से महिलाओं के लिए बाल धोना ख़ासा वर्जित माना गया है। इसके पीछे मुख्य वजह ये बताई गयी है कि महिलाओं के लिए बृहस्पति ग्रह विशेष रूप से उनके सुहाग का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन मुख्य रूप से विवाहित महिलाओं को भूलकर भी बाल नहीं धोना चाहिए। महिलाओं के लिए गुरुवार के दिन बाल धोने से उनकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह की स्थिति कमजोर होती है जिसका विपरीत प्रभाव पति और संतान पर पड़ सकता है। हालाँकि आजकल कुछ लोग इन बातों में विश्वास नहीं रखते हैं लेकिन प्राचीन काल से ही हमारे पूर्वज इस नियमों का पालन करते आये हैं।

आश्विन माह विशेष : इस दौरान जरूर बरतें ये सावधानियां !

घर की सफाई ना करें : गुरुवार के दिन खासतौर से घर की सफाई करना भी वर्जित माना जाता है। विशेष रूप से पोंछा नहीं लगाना चाहिए। बृहस्पति ग्रह को वास्तुशास्त्र में भी ख़ासा महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि घर के ईशान कोण का स्वामी बृहस्पति देव होते हैं और इस कोण का संबंध परिवार के बच्चों से होता है। बच्चों की अच्छी सेहत और विकास को परस्पर बनाये रखने के लिए ही गुरुवार के दिन मुख्य रूप से घर में पोंछा लगाने से बचना चाहिए। इसका प्रभाव बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी पड़ सकता है। 

बाल ना कटवाएं : बता दें कि जिस प्रकार से गुरुवार के दिन बाल धोना वर्जित माना जाता है उसी प्रकार से इस दिन बाल कटवाना भी वर्जित माना जाता है। इसके पीछे भी यही मुख्य कारण है कि इसका प्रभाव विशेष रूप से पति और बच्चे की सेहत पर पड़ सकता है। 

देश के इन राज्यों में काफी अलग और ख़ास अंदाज में मनाई जाती है नवरात्रि !

दाढ़ी ना शेव करें : बृहस्पतिवार के दिन जिस प्रकार से कुछ नियम महिलाओं के लिए बनाये गए हैं उसी प्रकार कुछ ख़ास नियम पुरुषों के लिए भी बनाये गए हैं। पुरुषों को इस दिन खासतौर से दाढ़ी और मूंछ शेव नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि, इस दिन विशेष रूप से शेविंग करने से धन धान्य में कमी आ सकती है और जीवन के अन्य क्षेत्रों में कठिनाईओं का सामना करना पड़ सकता है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.