भूलकर भी न करें ये 6 काम; शनिदेव हो सकते हैं नाराज़, भुगतने पड़ेंगे बुरे परिणाम!

शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है और ये इंसान को उनके कर्मों के अनुसार उचित फल प्रदान करते हैं। कहते हैं कि जिस पर भी शनिदेव की दृष्टि पड़ जाए तो उसे राजा से रंक बनने में देरी नहीं लगती है लेकिन जिस पर शनिदेव कृपा बरसा देते हैं वह पल भर में मालामाल हो जाता है। जातक अपनी कुंडली में शनि के स्थिति में सुधार करने के लिए कई उपायों को अपनाता है लेकिन कई बार छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर हम शनि ग्रह के अशुभ प्रभाव से बच सकते हैं।

एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में हम आपको उन कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे जिन्हें करने से शनिदेव नाराज़ हो जाते हैं। 

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें जीवन से संबंधित सारी जानकारी 

भूल कर भी न करें यह 6 काम, शनि महाराज हो सकते हैं नाराज़

बाथरूम में गंदगी: आमतौर पर हम लोग अपने पूरे घर की सफाई करते हैं लेकिन कई लोग अपने बाथरूम को साफ करना या तो भूल जाते हैं या फिर नज़रअंदाज़ कर देते हैं और यही नज़रअंदाज़ करना कई हमें भारी पड़ जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से शनि महाराज आपसे नाराज़ हो सकते हैं। इसलिए हमेशा अपने बाथरूम को को साफ रखें।

किचन में पड़े जूठे बर्तन: बुजुर्गों को हमेशा कहते सुना होगा कि खाने के बाद बर्तनों को साफ करके ही रखना चाहिए। इसके पीछे ज्योतिष शास्त्र का भी पड़ा कारण छिपा है। दरअसल घर में जूठे बर्तन रखने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और आपको शनि देव के क्रोध का भी सामना करना पड़ सकता है।

हमेशा पैर हिलाने की आदत: ज्योतिष शास्त्र में बिना वजह पैर हिलाने को बुरा माना जाता है। कई लोगों में इस आदत को देखा जाता है क्योंकि लोग यह नहीं जानते हैं कि ऐसा करने से आपके जीवन में तनाव बढ़ता है और शनिदेव की नाराज़गी भी झेलनी पड़ सकती है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

पैर घसीट कर चलना: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आपकी पैर घसीट कर चलने की आदत आपको शनि के गुस्से का शिकार बना सकती है और इसके कारण कार्यों में रुकावटों का सामना भी करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपकी इस आदत के कारण आपको पैसों की तंगी भी होने का खतरा रहता है।

उधारी का पैसा वापस न करना: अगर आपने किसी से पैसे उधार लिए हैं और जानबूझकर धन वापस नहीं कर रहे हैं, तो आपको शनिदेव के प्रकोप को झेलना पड़ सकता है। इसके कारण आपको जीवन में कई सारे उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। इसलिए जान कर किसी के भी उधार पैसे अपने पास रखने से बचें।

बड़ों और असहाय लोगों को अनादर: अगर आप अपने से बड़े बुजुर्गों का अनादर करते हैं तो आपको भी शनिदेव के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। शनि इस बात से रुष्ट होकर आपके जीवन में कई सारी चुनौतियां उत्पन्न कर सकते हैं। 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न.1 शनिदेव क्यों नाराज होते हैं?

उत्तर. अगर आप गरीब, जरूरतमंद का अपमान करते हैं तो शनि आपसे नाराज़ होते हैं।

प्रश्न. 2 शनि अशुभ हो तो क्या होता है?

उत्तर. शनि अशुभ हो तो व्यक्ति दुबला पतला होने के साथ साथ कठोर वाणी और स्वभाव का होता है।

प्रश्न. 3 शनि को क्या पसंद है?

उत्तर. शनिदेव शीतल पदार्थों को पसंद करते हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.