दुर्भाग्य से बचने के लिए बृहस्पतिवार के दिन बचें इन कामों को करने से !

हिन्दू धर्म में हर दिन का अपना एक अलग महत्व है, खासतौर से बृहस्पति वार या गुरुवार का। सभी नवग्रहों में अन्य ग्रहों के मुकाबले गुरु को सबसे ज्यादा बलशाली माना जाता है। जीवन में खुशहाली बनाये रखने के लिए गुरु ग्रह को प्रसन्न रखना बेहद अहम माना जाता है। इसलिए इस दिन कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें भूले से भी व्यक्ति को नहीं करना चाहिए। आज हम आपको गुरुवार के दिन वर्जित माने जाने वाले कार्यों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही आपको बताएंगे की आखिर क्यों इन कामों को गुरुवार के दिन नहीं किया जाना चाहिए। आइये जानते हैं कौन से हैं वो काम जिन्हें गुरुवार के दिन नहीं किया जाना चाहिए। 

गुरुवार के दिन विशेष रूप से इन कामों को करने से बचें 

  • बृहस्पतिवार के दिन बाल धोना और कटवाना वर्जित माना जाता है। विशेष रूप से महिलाओं के लिए इस दिन बाल धोना या कटवाना वर्जित माना जाता है क्योंकि बृहस्पति ग्रह को महिलाओं के लिए संतान और पति का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन बाल धोने या कटवाने से गुरु ग्रह की स्थिति कमजोर बन जाती है,जिसका असर पति या बच्चे पर बुरा पड़ सकता है। 
  • गुरुवार के दिन पुरुषों को बाल दाढ़ी बनवाना और नाख़ून काटना वर्जित माना जाता है। इसके पीछे मुख्य वजह ये है कि गुरु ग्रह को जीवन का कारक भी माना जाता है और इस दिन नाख़ून काटने या शेव करने से इसका विपरीत प्रभाव आपके जीवन अपर पड़ सकता है। 
  • इस दिन विशेष रूप से घर में झाड़ू और पोछा लगाना भी वर्जित माना जाता है। गुरु ग्रह को बुद्धि और विद्या का कारक भी माना जाता है इसलिए इस दिन घर में झाड़ू पोछा आदि लगाने से परिवार के सदस्यों की बुद्धि और विद्या में कमी आती है। 
  • गुरुवार के दिन को खासतौर से विष्णु जी का दिन माना जाता है। इसलिए इस दिन विशेष रूप से विष्णु जी और उनके साथ लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना करना भी महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा करने से घर में कभी भी धन धान्य में कमी नहीं आती है। 

बृहस्पतिवार के दिन इन कामों को करने से खुल सकती है किस्मत 

  • गुरुवार के दिन विशेष रूप से सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि करने के बाद विष्णु जी की पूजा अर्चना करने से भाग्य में वृद्धि होती है। 
  • यदि आप बृहस्पतिवार का व्रत रखते हैं तो इससे आपका गुरु ग्रह मजबूत होता है। 
  • इस दिन अपने माथे पर केसर और चंदन का तिलक जरूर लागएं। 
  • कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर होने पर बृहस्पति वार के दिन पीली चीजों का दान करने से लाभ मिल सकता है। 
  • सावन के माह में गुरुवार के दिन विशेष रूप से भगवान् शिव को लड्डू चढ़ाने से आपको रुके हुए कामों में सफलता मिल सकती है। 
  • इस दिन केले के पौधे की पूजा करने से भी गुरु ग्रह मजबूत होता है और आपकी किस्मत में परिवर्तन आ सकता है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.