धारी देवी मंदिर : जहां मौजूद देवी के गुस्से की वजह से केदारनाथ आपदा आई थी

भारत में अनेकों ऐसे मंदिर हैं जहां के चमत्कार आम लोगों के लिए आज तक रहस्य बने हुए हैं। ये चमत्कार लोगों की ईश्वर में आस्था और भी मजबूत करते हैं। ऐसा ही एक मंदिर उत्तराखंड में भी मौजूद है जिसके चमत्कार लोगों को भगवान के होने पर यकीन करने को मजबूर करते हैं। वैसे तो उत्तराखंड में कई विशेष मंदिर हैं जिनके दर्शन के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु इस राज्य की ओर रुख करते हैं लेकिन इन सब में धारी देवी का स्थान काफी विशेष माना गया है।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

ऐसे में आज हम आपको इस लेख में इस विशेष मंदिर यानी धारी माता के मंदिर और इसके चमत्कारों के बारे में बताने वाले हैं। 

धारी माता का मंदिर

भारत के उत्तराखंड राज्य को देवभूमि कहा जाता है क्योंकि यहाँ असंख्य मंदिर हैं। चार धामों में से एक धाम बद्रीनाथ भी यहीं है। छोटे चार धाम भी इसी राज्य में बसे हैं। पवित्र नदी गंगा और यमुना का उद्गम स्थल भी इसी राज्य से हुआ है। यही वजह है कि यहाँ लाखों श्रद्धालु भी आते हैं। लेकिन इन सभी मंदिरों और श्रद्धालुओं के रक्षा की ज़िम्मेदारी धारी देवी मंदिर में स्थापित माँ काली पर ही है।

जी हाँ! माता धारी देवी को उत्तराखंड के मंदिरों और यहां आने वाले तीर्थयात्रियों का रक्षक माना जाता है और ये सिर्फ कही-सुनी बात नहीं है। केदारनाथ आपदा तो सबको याद ही होगी। कहा जाता है कि 16 जून 2013 को राज्य सरकार ने धारी देवी मंदिर को शहर के विकास के लिए एक जगह से हटा कर दूसरी जगह स्थापित करने के लिए तोड़ दिया था। इस घटना के कुछ घंटों बाद ही केदारनाथ की भयानक आपदा आई जिसमें हजारों लोगों की जान चली गयी थी। स्थानीय लोग केदारनाथ आपदा के पीछे की वजह माता धारी देवी का रुष्ट होना मानते हैं।

इस आपदा के बाद मंदिर को विस्थापित करने वाली कंपनी ने पुनः इस मंदिर को इसके मूल स्थान पर स्थापित कर दिया। मन्दिर को यह नया स्वरूप कई मायनों में पुराने स्वरूप से अलग है। नया मंदिर कत्यूरी शैली से बना है। इन कत्यूरी कलाकृतियों को लकड़ी पर उकेरा गया है जो हिमालय के पवित्र देव वृक्ष, देवदार की लकड़ी पर शिल्पकारी का उत्कृष्ट नमूना पेश करते हैं। नया मंदिर अपनी कलाकृति की वजह से भी आकर्षण का विशेष केंद्र बन चुका है।

धारी देवी मंदिर में माता काली की प्राचीन प्रतिमा विराजमान है। मंदिर के प्रथम साक्ष्य 1800 के आसपास मिले थे लेकिन मंदिर के पुजारी बताते हैं कि मंदिर में मौजूद माता की प्रतिमा द्वापर युग की है। यह मंदिर उत्तराखंड के श्रीनगर से 15 किलोमीटर की दूरी पर अलकनंदा नदी के बीचों बीच बना हुआ है। 

धारी देवी मंदिर में स्थापित माता काली की प्रतिमा को भी काफी चमत्कारी बताया जाता है। यह प्रतिमा दिन में तीन बार अपना रूप बदलती है। दर्शन करने वाले श्रद्धालु बताते हैं कि माता की प्रतिमा सुबह में किसी कन्या के रूप में नजर आती है, दोपहर में युवती और शाम होते-होते यह प्रतिमा वृद्ध औरत के रूप में नजर आने लगती है। 

माता के इस चमत्कार को देखने व उनके दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग इस मंदिर में आते हैं। छोटा चार धाम की जब यात्रा शुरू होती है तो धारी देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ काफी बढ़ जाती है। नवरात्रि में मंदिर में माता काली की विशेष पूजा होती है। स्थानीय लोगों की धारी देवी मंदिर में काफी आस्था है। ऐसे में आपको कभी इस ओर जाने का मौका मिले तो धारी देवी मंदिर के जरूर दर्शन करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोसेज के साथ। धन्यवाद !

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.