धनतेरस के दिन भूलकर भी न खरीदे ये वस्तुएँ !

धनतेरस पांच दिन तक चलने वाले पर्व “दिवाली” का पहला दिन होता है। इसे धनत्रयोदशी, धन्‍वंतरि त्रियोदशी या धन्‍वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इसके बाद छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी, बड़ी या मुख्‍य दिवाली, गोवर्द्धन पूजा और अंत में भाई दूज का त्यौहार मनाया जाता है। माना जाता है कि धनतेरस के दिन ही क्षीर सागर के मंथन के दौरान माता लक्ष्‍मी और भगवान कुबेर प्रकट हुए थे। यही वजह है कि इस दिन माता लक्ष्‍मी और भगवान कुबेर की पूजा का विधान है। धनतेरस के दिन मृत्‍यु के देवता यमराज की पूजा भी करते हैं। इस दिन सोने-चाँदी के आभूषण और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन धनतेरस के दिन बहुत सारे लोग उत्साह और जानकारी नहीं होने के कारण कुछ ऐसी चीज़ें भी ख़रीद लेते हैं, जो उन्हें नहीं खरीदनी चाहिए। तो चलिए इस लेख में आपको बताते हैं कि वो कौन सी चीज़ें हैं जो आप धनतेरस के दिन बिलकुल न खरीदें –

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

कब है धनतेरस ?

धनतेरस का त्यौहार हर साल दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है। हिन्‍दू कैलेंडर के मुताबिक कार्तिक मास के 13वें दिन धनतेरस मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 13 नवंबर, शुक्रवार के दिन मनाया जायेगा। अगर धनतेरस मुहूर्त की बात करें, तो शाम 5 बजकर 34 मिनट से लेकर रात 6 बजकर 1 मिनट तक पूजा मुहूर्त रहेगा। इस 27 मिनट की अवधि में आप पूजा कर सकते हैं। 

क्यों मनाते है धनतेरस का त्यौहार ?

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान समुद्र से बहुत ही अनमोल और बेशकीमती वस्तुएँ निकली जैसे कि शरद पूर्णिमा का चांद, कार्तिक द्वादशी के दिन कामधेनु गाय, कार्तिक मास की कृष्ण त्रयोदशी के दिन भगवान धनवंतरी और कार्तिक मास की अमावस्या के दिन धन की देवी माँ लक्ष्मी समुद्र से प्रकट हुई थी। इसलिए दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है।

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय 

धनतेरस के दिन क्‍या न ख़रीदे? 

वैसे तो धनतेरस के दिन नए सामान की ख़रीदारी शुभ मानी जाती है, लेकिन मान्‍यताओं के अनुसार इस दिन लोगों को कुछ चीजों को खरीदने से बचना चाहिए।   

  • धनतेरस के दिन काले रंग की चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। हिन्‍दू धर्म में काले रंग को अशुभ माना जाता है। ऐसे में धनतेरस के दिन काले रंग की वस्तुएँ न खरीदें। 
  • इस दिन कोई भी नुकीली चीज जैसे कि कैंची और चाकू नहीं खरीदना चाहिए।
  • मान्‍यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन कांच का सामान नहीं खरीदना चाहिए।  

शिक्षा और करियर क्षेत्र में आ रही हैं परेशानियां तो इस्तेमाल करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

धनतेरस के दिन ज़रूर बरतें ये सावधानियां?

वैसे तो धनतेरस का दिन बहुत ही शुभ होता है, लेकिन इस दिन व्यक्ति को कुछ सावधनियां ज़रूर बरतनी चाहिए।  

  • घर की साफ-सफाई का काम धनतेरस से पहले ही पूरा कर लें। धनतेरस के दिन साफ़ घर में ही भगवान धन्‍वंतरि, माता लक्ष्‍मी और कुबेर भगवान का स्वागत करें।  
  • धनतेरस के दिन दिन उधार लेना या उधार देना सही नहीं माना जाता है, इसीलिए इस बात का खास ध्यान रखें।  
  • धनतेरस के दिन यदि आप कोई बर्तन खरीदते हैं तो घर लाते समय उसे बिलकुल भी खाली न लाएं और उसमें कुछ मीठा ज़रूर डालें।   
  • धनतेरस के दिन तिजोरी में अक्षत रखते समय इस बात का ध्‍यान रखें कि अक्षत खंडित न हों। कभी भी तिजोरी में टूटे हुए अक्षत नहीं रखने चाहिए।  

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

नवीनतम अपडेट, ब्लॉग और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए ट्विटर पर हम से AstroSageSays से जुड़े।

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.