अलग-अलग देवी देवताओं को अलग-अलग तरह का चढ़ाया जाता है भोग, यहाँ जानिए किसे क्या चढ़ाएं

पूजा-पाठ तो हम सभी करते हैं और पूजा पाठ में भोग लगाने की परंपरा सनातन धर्म में सालों से चली आ रही है लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि, हिंदू धर्म के अलग-अलग देवी-देवताओं की अलग-अलग पूजन विधि की तरह ही इन सभी देवी देवताओं के भोग भी अलग-अलग होते हैं? अगर नहीं तो अपने इस विशेष आर्टिकल में आज हम आपको बताएंगे कि कौन से देवी देवता को किस चीज का भोग लगाना आपके लिए फलदाई साबित हो सकता है।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

देवी देवताओं की पसंद के हिसाब से उन्हें अर्पित करें भोग 

हिंदू धर्म में 33 करोड़ देवी देवताओं का जिक्र किया गया है। इन सभी देवी देवताओं की पूजन विधि अलग-अलग होती है। इनके सप्ताह में दिन अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। इनकी पूजा से मिलने वाला फल भी अलग अलग होता है और ठीक उसी तरह से इन देवी देवताओं को उनकी पसंद के अनुसार अलग-अलग भोग चढ़ाए जाने का अलग महत्व बताया गया है।

यह भी पढ़ें: जानिए भगवान को भोग लगाने की परंपरा क्यों शुरू हुई और क्या कहते हैं शंकराचार्य।

किस देवी देवता को चढ़ाए कौन सा भोग

  • सबसे पहले बात करते हैं जगत के पालनहार भगवान विष्णु की, सप्ताह में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए निर्धारित किया गया है और साथ ही प्रत्येक माह में की जाने वाली एकादशी व्रत भी भगवान विष्णु को समर्पित होता है। ऐसे में आप भगवान विष्णु की प्रसन्नता हासिल करने के लिए उन्हें खीर या फिर सूजी का हलवा भोग के तौर पर चढ़ा सकते हैं। यहां इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भगवान विष्णु को जो भी भोग अर्पित करें उसमें तुलसी के पत्ते अवश्य डालें। कहा जाता है बिना तुलसी के पत्ते को शामिल किए हुए भगवान विष्णु कोई भी भोग स्वीकार नहीं करते हैं।
  • इसके बाद बात करते हैं भगवान शिव की, सप्ताह में सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए निर्धारित किया गया है और भोग की बात करें तो भगवान शिव को पंचामृत बेहद ही पसंद होता है। ऐसे में भगवान शिव को दूध, दही, शहद, शक्कर, घी से बना पंचामृत अवश्य अर्पित करें।
  • हनुमान भगवान को हलवा, पांचों मेवे और  गुड़ से बना हुआ कोई भी लड्डू और केसर भात बेहद ही पसंद होता है। सप्ताह में मंगलवार का दिन बजरंगबली की उपासना और व्रत के लिए निर्धारित किया गया है। ऐसे में आप चाहें तो इस दिन की पूजा में हनुमान भगवान को इन चीजों का भोग अर्पित करके उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं।
  • मां लक्ष्मी को खीर बेहद ही प्रसन्न होती है। इसके अलावा सप्ताह में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा और व्रत के लिए निर्धारित किया गया है। ऐसे में धन की अभिलाषा रखने वाले लोग शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करते हैं। आप यदि इस दिन पूजा अर्चना कर रहे हैं तो मां लक्ष्मी को केसर भात, खीर या पीले रंग की कोई भी मीठी वस्तु का भोग अर्पित कर सकते हैं।
  • मां दुर्गा को अर्पित करें खीर, मालपुआ, हलवा, केले और नारियल, मां दुर्गा इन भोगों से बेहद शीघ्र और अवश्य प्रसन्न होती हैं।
  • विद्या की देवी मां सरस्वती को भोग में पंचामृत, दूध, दही, मक्खन, सफेद तिल के लड्डू, या सफेद रंग की कोई भी मिठाई अर्पित की जा सकती है।
  • मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम को भोग में केसर भात, के साथ गुलाब जामुन, बर्फी आदि का भोग लगाया जा सकता है। इन सभी चीज़ों से प्रभु श्री राम की प्रसन्नता हासिल की जा सकती है।
  • हिन्दू धर्म में प्रथम पूजनीय भगवान गणेश को लड्डू और मोदक सबसे ज्यादा प्रिय हैं। ऐसे में आप भगवान गणेश की पूजा करते समय उन्हें इन वस्तुओं का भोग लगा सकते हैं। बात करें सप्ताह में किस दिन भगवान गणेश की पूजा की जा सकती है तो बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए निर्धारित किया गया है।
  • प्रभु श्री कृष्ण को चढ़ाएं मक्खन और मिश्री का भोग। उन्हें माखन बेहद ही पसंद होता है। इसके अलावा आप उन्हें हलवा और लड्डू का भी भोग अर्पित कर सकते हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.