क्यों जलाया जाता है देवी-देवताओं के सामने दीपक? जानें इसकी वजह और महत्व

हिंदू धर्म में की जाने वाली किसी भी पूजा में दिये जलाने का विशेष महत्व बताया गया है। सरल शब्दों में कहें तो बिना दीयों को जलाए हिंदू धर्म में कोई भी पूजा पूरी नहीं होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीपक प्रज्वलित करने का क्या महत्व होता है? आखिर दीपक क्यों जलाया जाता है और उसके क्या कुछ फायदे होते हैं? अगर नहीं तो आइए आज अपने इस विशेष आर्टिकल के माध्यम से इन सभी बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

दीपक जलाने का कारण क्या है?

कहते हैं कि दीपक की रोशनी में साक्षात भगवान होते हैं। ऐसे में जब हम पूजा के दौरान दीपक प्रज्वलित करते हैं तो इससे हमारे जीवन की सभी परेशानियां, दुख और अंधकार दूर हो जाते हैं। इस छोटे से काम को करने से देवी देवता व्यक्ति के जीवन से सभी दुख को हर लेते हैं और व्यक्ति के जीवन में खुशियां भर देते हैं। जले हुए दीपक को सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है।

यह भी पढ़ें: पूजा के दौरान बुझ जाए दीपक तो क्या करें?

दीपक जलाने से मिलने वाला लाभ

  • दीपक जलाने से व्यक्ति के जीवन से नकारात्मकता का अंधकार दूर होता है। 
  • इसके अलावा जिन लोगों को बिना बात के डर लगता है उन्हें सोमवार और शनिवार के दिन सरसों का दिया जलाना चाहिए। ऐसा करने से उनका भय खत्म होता है। 
  • जीवन में सुख समृद्धि बनी रहे इसके लिए आपको रोजाना बाल गोपाल के समक्ष दीपक जलाना चाहिए। 
  • कुंडली में यदि राहु केतु दोष मौजूद है तो आपको अलसी के तेल का दीपक जलाने की सलाह दी जाती है। 
  • जिन घरों के मंदिरों में रोजाना नियमित रूप से दीपक जलाया जाता है ऐसे घर में सुख-शांति बनी रहती है, देवी देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है, और साथ ही इस घर में रहने वाले लोगों के मान सम्मान में लगातार वृद्धि होती है। 
  • इसके अलावा यदि आपके जीवन में धन संबंधित परेशानियां लगातार बनी रहती हैं तो आपको मां लक्ष्मी के समक्ष सात मुखी दीपक जलाने की सलाह दी जाती है। 
  • इसके अलावा आपके जीवन में नकारात्मकता बढ़ गई है तो नियमित रूप से तुलसी के पौधे में दीपक जलाएं। 
  • घर में धन धान्य बना रहे और सब लोग खुश रहे इसके लिए भगवान गणेश के समक्ष रोजाना तीन मुखी दीपक प्रज्वलित करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.