दिसंबर मासिक राशिफल 2021: साल के आखिरी महीने की सबसे सटीक भविष्यवाणी

दिसंबर का महीना साल का वह समय होता है जब लोगों के अंदर नया उत्साह और नई ऊर्जा देखने को मिलती है। दिसंबर के महीने से जहां एक साल का अंत होता है वहीं, यह इस बात का भी प्रतीक है कि जल्द ही नया साल शुरू होने वाला है। ऐसे में लोग अपनी पुरानी कड़वी यादें छोड़ कर अच्छी यादों और उत्साह के साथ आने वाले वर्ष के स्वागत में जुट जाते हैं। यह समय ही ऐसा होता है जब लोग नए साल के लिए नई योजनाओं और संकल्प लेकर आगे बढ़ने के लिए अग्रसर नजर आते हैं।

ऐसे में स्वाभाविक है कि, लोग यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि साल का आखिरी महीना उनके लिए कैसा रहने वाला है। ताकि उसी हिसाब से वह आने वाले नए वर्ष और नए महीने की योजना बना सकें। यदि आपके मन में भी उत्सुकता है तो आप एकदम सही जगह पर हैं क्योंकि एस्ट्रोसेज के इस मासिक राशिफल में आपको ज्योतिष की सटीक पद्धति के आधार पर मासिक राशिफल की जानकारी प्रदान की जा रही है।

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

दिसंबर मासिक राशिफल 2021 ब्लॉग में क्या है खास?

  • इस महीने पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की संपूर्ण जानकारी। 
  • ग्रहण गोचर की जानकारी। 
  • स्टॉक मार्केट भविष्यवाणी। 
  • इस महीने में जन्मे मशहूर सितारों के जन्मदिन की जानकारी 
  • और सभी 12 राशियों का विस्तृत और सटीक राशिफल।

दिसंबर महीने के लिए हिंदू पंचांग

हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार बात करें तो, दिसंबर के महीने की शुरूआत चित्रा नक्षत्र के तहत मार्गशीर्ष माह में कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि से होगी और इस महीने का समापन अनुराधा नक्षत्र के तहत पौष माह में कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को होगा। हिंदू पंचांग के यह ग्रह-नक्षत्र तय करेंगे कि विभिन्न राशियों के जातकों के लिए यह महीना कितना शुभ और कितना प्रतिकूल रहने वाला है।

आपकी कुंडली में है कोई दोष? जानने के लिए अभी खरीदें एस्ट्रोसेज बृहत् कुंडली

दिसंबर 2021 महीने में पड़ने वाले व्रत और त्योहार

तिथि और दिनव्रत और त्योहार
2 दिसंबर 2021, बृहस्पतिवारमासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
4 दिसंबर 2021, शनिवारमार्गशीर्ष अमावस्या
14 दिसंबर 2021, मंगलवारमोक्षदा एकादशी
16 दिसंबर 2021, बृहस्पतिवारप्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष) और धनु संक्रांति
19 दिसंबर 2021, रविवारमार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत
22 दिसंबर 2021, बुधवारसंकष्टी चतुर्थी
30 दिसंबर 2021, बृहस्पतिवारसफला एकादशी
31 दिसंबर 2021, शुक्रवारप्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)

दिसंबर 2021 महीने में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर

दिसंबर के महीने में होने वाले ग्रहण और गोचर की बात करें तो, इस महीने कुल 6 महत्वपूर्ण ग्रहों का गोचर होने वाला है। साथ ही इस महीने साल का आखिरी ग्रहण सूर्य ग्रहण भी लगेगा। इसके अलावा इस महीने में शुक्र ग्रह अपनी अवस्था बदलकर वक्री होने जा रहा है। इन सभी महत्वपूर्ण बातों की विस्तृत जानकारी हम आपको नीचे प्रदान कर रहे हैं।

करियर के सही चुनाव के लिए ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

इन महत्वपूर्ण ग्रहों के गोचर के अलावा 19 दिसंबर 2021 को शुक्र ग्रह मकर राशि में अपनी चाल बदलने वाला है अर्थात मार्गी से वक्री होने वाला है। जिसका भी प्रभाव सभी राशियों पर अवश्य देखने को मिलेगा। शुक्र ग्रह 19 दिसंबर 2021 को सायंकाल 16:32 बजे यह अपनी मार्गी अवस्था से वक्री अवस्था में आ जाएंगे। शुक्र ग्रह की वक्री अवस्था का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा यह जानने के लिए यहां क्लिक करें

दिसंबर के महीने में लगने वाला ग्रहण

गोचर के बाद अब बात कर इस महीने लगने वाले ग्रहण की तो दिसंबर के महीने में इस साल का आखिरी और सूर्य का दूसरा ग्रहण लगने वाला है। सूर्य का यह ग्रहण 4 दिसंबर 2021 को घटित होगा। यह सुबह 10:59 बजे से शुरू होकर दोपहर 3:07 बजे तक चलेगा। यह सूर्यग्रहण भारत से दिखाई नहीं देगा।

इस ग्रहण की दृश्यता की बात करें तो साल का यह दूसरा सूर्यग्रहण, अंटार्कटिका, साउथ अफ्रीका, अटलांटिक का दक्षिणी भाग, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में नजर आएगा।

दिसंबर 2021 की शेयर मार्केट भविष्यवाणी

1 तारीख को शुक्र उत्तरा आषाढ़ नक्षत्र और बुध ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। एफएमसीजी शेयरों में तेजी देखने को मिलेगी जहां कीमती धातुओं सोना-चांदी में मंदी का रुख रहेगा। 2 तारीख को गार्मेंट्स और टेक्सटाइल क्षेत्र की कंपनियों (पेज, ट्रिडेंट आदि) के शेयरों में खरीदारों की दिलचस्पी पैदा होगी। 4 तारीख को मंगल वृश्चिक में प्रवेश करेगा और मंगल, केतु और सूर्य से युति बनाएगा। यह एफएमसीजी (एचयूएल, ब्रिटानिया और आईटीसी), गोल्ड, सिल्वर और कैपिटल गुड्स (सीजी, वोल्टास और हैवेल्स) शेयरों में तेजी की भावनाओं को प्रभावित करेगा।

शुक्र के मकर राशि में प्रवेश करने और शनि के साथ इसकी युति होने से निफ्टी बुल्स 8 तारीख को प्रसन्न नजर आएंगे। शुक्र 19 तारीख को वक्री गति करेगा और निफ्टी बुल्स को मुस्कुराने का एक और मौका देगा। ऊन और गारमेंट्स के शेयरों (मोंटे कार्लो, लक्स और डॉलर) की मांग भी बढ़ेगी। 29 ताऱीख को व्यापार और वाणिज्य का कारक ग्रह, बुध शनि शासित मकर राशि में प्रवेश करेगा और शनि और शुक्र से युति बनाएगा। कच्चे सामान, गैस (आईजीएल, गुजगैस, एमजीएल) और स्टील (जेएसडब्लू) के शेयरों में मांग में वृद्धि देखी जाएगी।

जीवन में किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए प्रश्न पूछें

दिसंबर के महीने में जन्मे कुछ मशहूर सितारे

 1 दिसंबर- मेधा पाटकर (भारतीय पर्यावरण कार्यकर्ता), अनिरुद्ध अग्रवाल (अभिनेता)

 2 दिसंबर- बोमन ईरानी (अभिनेता), नीलिमा अजीम (अभिनेता)

 3 दिसंबर- राजेंद्र प्रसाद (राजनेता), जिमी शेरगिल (अभिनेता)

 4 दिसंबर- जावेद जाफरी (अभिनेता), आईके गुजराल (राजनेता)

 5 दिसंबर- शिखर धवन (क्रिकेटर), सारिका (अभिनेता)

 7 दिसंबर- आशीष चंचलानी (भारतीय यूट्यूबर)

 8 दिसंबर- शर्मिला टैगोर (अभिनेता), धर्मेंद्र (अभिनेता)

 9 दिसंबर- दीया मिर्जा (अभिनेता), डिनो मोरिया (अभिनेता), शत्रुघ्न सिन्हा (अभिनेता)

 10 दिसंबर- सतनाम सिंह भामरा (बास्केटबॉल खिलाड़ी), विद्युत जामवाल (अभिनेता), रति अग्निहोत्री (अभिनेता)

11 दिसंबर- विश्वनाथन आनंद (शतरंज खिलाड़ी), प्रणब मुखर्जी (राजनेता), दिलीप कुमार (अभिनेता), ओशो रजनीश (भारतीय आध्यात्मिक और धार्मिक नेता)

 12 दिसंबर- युवराज सिंह (क्रिकेटर), सिद्धार्थ शुक्ला (अभिनेता), रजनीकांत (अभिनेता)

 13 दिसंबर- वेंकटेश दग्गुबाती (अभिनेता)

 14 दिसंबर- राणा दग्गुबाती (अभिनेता), राज कपूर (अभिनेता)

 17 दिसंबर- ऋतेश देशमुख (अभिनेता), जॉन अब्राहम (अभिनेता)

 18 दिसंबर- विजय माल्या (इंडियन एविएशन), श्रुति सेठ (अभिनेता)

 19 दिसंबर- प्रतिभा पाटिल (राजनेता)

 20 दिसंबर- संजीदा शेख (अभिनेता), सोहेल खान (अभिनेता)

21 दिसंबर- तमन्ना भाटिया (अभिनेता), करिश्मा तन्ना (अभिनेता), गोविंदा (अभिनेता)

 23 दिसंबर- कुमार पलाना (अभिनेता)

 24 दिसंबर- गुरु गोपाल दास (आध्यात्मिक और धार्मिक नेता), कनन गिल (व्लॉगर), अनिल कपूर (अभिनेता), मोहम्मद रफी (गायक)

 25 दिसंबर- नगमा (अभिनेता), रामदेव बाबा (आध्यात्मिक और धार्मिक नेता), अटल बिहारी वाजपेयी (राजनेता)

 26 दिसंबर- बाबा आमटे (पर्यावरण कार्यकर्ता)

 27 दिसंबर- सलमान खान (अभिनेता)

 28 दिसंबर- रतन टाटा (इंडियन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री), धीरूभाई अंबानी (इंडियन ऑयल बैरन्स)

 29 दिसंबर- ट्विंकल खन्ना (अभिनेता), राजेश खन्ना (अभिनेता)

अपने फेवरेट सितारे की कुंडली देखने के लिए यहां क्लिक करें

सभी बारह राशियों का मासिक राशिफल 

अब जानते हैं सभी बारह राशियों के जातकों के लिए यह महीना क्या कुछ लेकर आने वाला है

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष राशि 

दिसंबर का महीना आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। क्योंकि इस महीने का उपयोग आगामी वर्ष 2022 के लिए, नींव के रूप में…..विस्तार से पढ़ें 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातक अधिक व्यावहारिक होते हैं, जिनका स्वामी ग्रह “शुक्र” होता है। व्यावहारिक होने के कारण…..(विस्तार से पढ़ें) 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातक विश्लेषण और अवलोकन के मामले में काफी अच्छे होते हैं। इसके साथ ही वो दूसरों से ज्यादा…..(विस्तार से पढ़ें) 

कर्क राशि 

कर्क राशि वाले जातक स्वभाव से कल्पनाशील, रचनात्मक और सहज होते हैं। साथ ही कार्यक्षेत्र के लिहाज से उनके…..(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि 

दिसंबर 2021 का महीना सिंह राशि के लिए सकारात्मक और अनुकूल परिणामों से भरा होगा। क्योंकि पहले सप्ताह के …..(विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिए वर्ष 2021 का ये अंतिम माह कार्य क्षेत्र के लिए, लाभकारी परिणाम लेकर आ रहा है। इस दौरान आपको….(विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि 

दिसंबर 2021 का महीना, तुला राशि के कार्य क्षेत्र के लिहाज से बेहद अच्छा रहेगा। क्योंकि इस दौरान आपकी संवाद शैली और दूसरों को…..(विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि 

दिसंबर का महीना वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए अधिक अनुकूल रहेगा। आपको इस दौरान कई नई जिम्मेदारियां …..(विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि 

दिसंबर 2021 का महीना, धनु राशि वाले जातकों के करियर के लिहाज से बेहद उत्तम रहेगा। इस महीने आपका जीवन सकारात्मक…..(विस्तार से पढ़ें) 

मकर राशि 

वर्ष 2021 का अंतिम महीना मकर राशि के जातकों के, कार्य क्षेत्र के लिए सकारात्मक रहेगा। क्योंकि इस दौरान आपको अपने…..(विस्तार से पढ़ें) 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के लिए दिसंबर के महीने की शुरुआत, सकारात्मकता के साथ होगी। क्योंकि इस दौरान मंगल देव की उपस्थिति आपको …..(विस्तार से पढ़ें) 

मीन राशि 

दिसंबर 2021 के साथ ही इस वर्ष का अंत हो रहा है, और वर्ष का अंत निश्चित रूप से ही मीन राशि के कार्य क्षेत्र के लिए…...(विस्तार से पढ़ें) 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.