साल का आख़िरी महीना इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ- इन्हें बरतनी होगी सावधानी!

साल 2022 का आख़िरी महीना यानी कि दिसंबर आने वाला है। ऐसे में इस महीने को लेकर तरह-तरह के सवाल उठना भी लाज़मी है क्योंकि इस महीने के बाद नया साल शुरू हो जाता है। आप में कई लोग आने वाले नए साल को लेकर चिंतित होंगे, नए साल की प्लानिंग कर रहे होंगे। मगर कई लोगों के मन में यह सवाल भी हलचल मचा रहा होगा कि जाते-जाते यह महीना किस प्रकार के परिणाम प्रदान करेगा? तो निश्चिंत रहिए क्योंकि जिस तरह हम आपको आने वाले हर नए महीने की सटीक भविष्यवाणियां देते आए हैं, उसी प्रकार हम आपके लिए फिर से लेकर आए हैं दिसंबर महीने से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां, सभी राशियों के लिए भविष्यवाणियां और भी काफ़ी कुछ। अंत तक पढ़ें एस्ट्रोसेज का यह विशेष ब्लॉग और जानें अपनी लव लाइफ, फ़ैमिली लाइफ, करियर, शिक्षा, बिज़नेस और स्वास्थ्य का हाल!

सिर्फ़ इतना ही नहीं, इस ब्लॉग में हम आपको इस पूरे महीने में पड़ने वाले व्रत-त्यौहार, ग्रहण-गोचर और शेयर मार्केट से संबंधित सभी अहम जानकारियां प्रदान करेंगे। इसके अलावा हम आपको इस महीने में जन्मी प्रसिद्ध हस्तियों के बारे में भी बताएंगे, ताकि आप आगे आने वाले समय की सही प्लानिंग कर सकें और अपने फ़ेवरेट स्टार को जन्मदिन की बधाई दे सकें।

दिसंबर 2022 महीने का हिंदू पंचांग

हिंदू पंचांग के अनुसार, यह महीना शुरू होगा पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से और समाप्त होगा अश्विनी नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को। इस दिन नवमी तिथि का समापन शाम 06 बजकर 35 मिनट पर होगा और इस वजह से 31 दिसंबर 2022 का अंत दशमी तिथि में होगा। 

दिसंबर में आएंगे मार्गशीर्ष-पौष के महीने

अंग्रेज़ी कैलेंडर के दिसंबर महीने में दो हिन्दू माह पड़ेंगे। इसमें पहला होगा मार्गशीर्ष माह जो बुधवार, 09 नवंबर 2022 से, गुरुवार 8 दिसंबर 2022 तक रहेगा और इसके बाद पौष माह शुरू हो जाएगा जो शुक्रवार, 9 दिसंबर 2022 से शुक्रवार, 06 जनवरी 2023 तक रहने वाला है।

मार्गशीर्ष मास को अगहन मास के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि यह महीना भगवान कृष्ण को सबसे ज़्यादा प्रिय है। गीता में भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि माहों में मार्गशीर्ष और ऋतुओं में बसंत मैं ही हूँ। इस महीने के दौरान भगवान श्री कृष्ण की सच्चे दिल से पूजा-अर्चना करने से उत्तम फलों की प्राप्ति होती है। सभी संकट दूर होते हैं और जीवन में सफलता हासिल होती है।

मार्गशीर्ष महीने के बाद पौष मास शुरू हो जाता है। हिन्दू धर्म में यह महीना अशुभ माना जाता है। इस महीने में धनु मलमास शुरू हो जाते हैं, जिसे खरमास भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस महीने के दौरान सूर्यदेव ग्यारह हजार किरणों के साथ मनुष्य को ऊर्जा और स्वास्थ्य प्रदान करते हैं। यही वजह है कि इस मास में सूर्य देव की उपासना करना बेहद शुभ माना जाता है क्योंकि ऐसा करने से मनुष्य पूरे साल सेहतमंद और संपन्न रहता है।

मार्गशीर्ष और पौष माह के ये उपाय दिलाएंगे सुख-समृद्धि 

मार्गशीर्ष मास के उपाय

  • मार्गशीर्ष महीने में प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा का पाठ करना बेहद उत्तम माना जाता है।
  • इस महीने किसी पवित्र नदी में स्नान ज़रूर करें। ऐसा करने से सभी प्रकार के पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
  • प्रतिदिन “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करें।
  • मार्गशीर्ष मास में चांदी दान करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे शरीर में बल आता है।
  • इस माह में अन्न दान करना भी बेहद उत्तम माना गया है क्योंकि ऐसा करने से अमिष्ट फल प्राप्त होते हैं।
  • धन-धान्य की वृद्धि के लिए मार्गशीर्ष माह में दक्षिणावर्ती शंख में कच्चा दूध भरकर श्री हरि भगवान विष्णु का अभिषेक करें और फिर उसी शंख में गंगाजल और केसर मिलाकर माँ लक्ष्मी का अभिषेक करें।
  • कुंडली में भौतिक सुख के कारक ग्रह शुक्र की मजबूती के लिए मार्गशीर्ष/अगहन माह में सफ़ेद रंग के कपड़े में शंख, चावल और बताशा लपेटकर किसी नदी में प्रवाहित कर दें।

पौष मास के उपाय

  • अरहर की दाल और चावल की खिचड़ी में घी डालकर ग़रीब लोगों में दान करें।
  • कोशिश करें कि ज़्यादातर लाल रंग के कपड़े पहनें।
  • हर सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करें और उन्हें बेलपत्र चढ़ाएं।
  • बेलपत्र की जड़ को लाल रंग के धागे में लपेटकर गले में पहनें।
  • तांबे के बर्तन दान करें।
  • इसके अलावा भगवान शिव को गुड़, जल और अनार चढ़ाएं।
  • ज्ञान की वृद्धि के लिए सूर्यदेव को गुड़हल के फूल चढ़ाएं।
  • प्रतिष्ठा और मान-सम्मान की वृद्धि के लिए सूर्य देव को कपूर और केसर अर्पित करें।
  • कार्यस्थल पर प्रगति के लिए जल में लाल चंदन मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करें।

दिसंबर 2022 महीने में पड़ने वाले व्रत और त्योहार

दिन और वारव्रत और त्योहार
3 दिसंबर, शनिवार मोक्षदा एकादशी
5 दिसंबर, सोमवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)
8 दिसंबर, गुरुवारमार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत
11 दिसंबर, रविवारसंकष्टी चतुर्थी
16 दिसंबर, शुक्रवारधनु संक्रांति
19 दिसंबर, सोमवारसफला एकादशी
21 दिसंबर, बुधवारप्रदोष व्रत (कृष्ण), मासिक शिवरात्रि
23 दिसंबर, शुक्रवारपौष अमावस्या

दिसंबर महीने में पड़ने वाले ग्रहण और होने वाले गोचर

ग्रहण और गोचर की बात करें तो दिसंबर के महीने में कोई भी ग्रहण नहीं लगेगा, लेकिन 6 महत्वपूर्ण ग्रहों का गोचर होने वाला है, जिसका विशेष प्रभाव सभी राशियों पर अवश्य पड़ेगा। तो आइए इन गोचरों के बारे में विस्तार से जानते हैं:

  • बुध का धनु राशि में गोचर: 3 दिसंबर 2022- बुध 3 दिसंबर, 2022 दिन शनिवार की सुबह 06 बजकर 34 मिनट पर धनु राशि में गोचर करेंगे।
  • शुक्र का धनु राशि में गोचर: 5 दिसंबर 2022- शुक्र 5 दिसंबर, 2022 की शाम 05 बजकर 39 मिनट पर धनु राशि में गोचर करेंगे।
  • सूर्य का धनु राशि में गोचर: 16 दिसंबर 2022- धनु राशि में सूर्य का गोचर 16 दिसंबर, 2022 दिन शुक्रवार की सुबह 09 बजकर 38 मिनट पर होगा।
  • बुध का मकर राशि में गोचर: 28 दिसंबर 2022– बुध का मकर राशि में गोचर 28 दिसंबर, 2022 दिन बुधवार की सुबह 04 बजकर 05 मिनट पर होने वाला है।
  • शुक्र का मकर राशि में गोचर: 29 दिसंबर 2022– शुक्र का मकर राशि में गोचर 29 दिसंबर, 2022 दिन गुरुवार की दोपहर 03 बजकर 45 मिनट पर होगा।
  • वक्री बुध का धनु राशि में गोचर: 31 दिसंबर 2022– वक्री बुध 31 दिसंबर, 2022 की देर रात 12 बजकर 58 मिनट पर धनु राशि में गोचर करेंगे। 

दिसंबर 2022 महीने के लिए शेयर मार्केट भविष्यवाणी

शेयर बाजार भविष्यवाणी 2022 के अनुसार, शनि स्वराशि में स्थित है। ऐसे में हो सकता है कि तेजड़िए इस महीने धातु, ब्रेवरीज (यूबीएल, रेडिको, यूनाइटेड स्पिरिट्स), तेल, कोयला और पेट्रोलियम कंपनियों के शेयर ख़रीदने में दिलचस्पी दिखा दें।

3 दिसंबर 2022 को बुध धनु राशि में गोचर करेगा, जिसके परिणामस्वरूप इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में तेज़ी देखने को मिल सकती है। अगले दिन यानी कि 5 दिसंबर को धनु राशि में शुक्र का गोचर होगा, जिसके कारण ऊन (रिमांड, दिग्जाम, अशनूर) और कपड़ा उद्योग के शेयरों में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

16 दिसंबर को धनु राशि में ही सूर्य का गोचर होने से सोने, तांबे और जस्ता के भावों में तेज़ी आने की प्रबल संभावना है।

स्टॉक मार्केट भविष्यवाणी 2022 के अनुसार, इस महीने हल्दी, कपास और चीनी उद्योगों में गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही उर्वरकों (एरीज एग्रो, मद्रास फर्टिलाइजर्स, फर्ट एंड केमिकल्स) की कीमतों में भी कमी आ सकती है। इसके अलावा चावल क्षेत्र की कंपनियों से जुड़े शेयरों में भी गिरावट आने की आशंका है।

महीने के दूसरे भाग में निवेशकों को डिप्स स्ट्रेटजी पर ख़रीदारी की रणनीति से काफ़ी मदद मिल सकती है। कुल मिलाकर महीने के आख़िरी 2 सप्ताह मुनाफा कमाने और वसूली करने के लिहाज से अनुकूल रहने की संभावना है।

(यदि आप दिसंबर 2022 के लिए शेयर मार्केट की भविष्यवाणी विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें)

कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब

2022 महीने में पड़ने वाले कुछ मशहूर सितारों का जन्मदिन

1 दिसंबर: उदित नारायण

2 दिसंबर: बोमन ईरानी, अपूर्व अग्निहोत्री, कायनात अरोड़ा

3 दिसंबर: कोंकणा सेन शर्मा, जिम्मी शेरगिल

4 दिसंबर: जावेद जाफ़री, डेज़ी बोपन्ना, गुंजन उतरेजा, दिव्या अग्रवाल

5 दिसंबर: प्रभलीन संधू, पायल राजपूत

6 दिसंबर: कुणाल कुमार, अली खान, सोफ़िया हयात, शेखर कपूर

8 दिसंबर: धर्मेंद्र, विशाल मिश्रा

9 दिसंबर: डिनो मोरिया, राहत फतेह अली खान, दिया मिर्ज़ा

10 दिसंबर: रति अग्निहोत्री, अंजना सुखानी

11 दिसंबर: सारा लॉरेन, दयानंद शेट्टी

12 दिसंबर: रजनीकांत, सिद्धार्थ शुक्ला, तृप्ति देसाई

13 दिसंबर: मेघना गुलज़ार, आरिफ़ ज़कारिया, स्वास्तिका मुखर्जी

14 दिसंबर: श्याम बेनेगल, समीरा रेड्डी

15 दिसंबर: अन्वेशा दत्ता

16 दिसंबर: हर्षदीप कौर, अंजली अबरोल, रितिका सिंह

17 दिसंबर: नीरज पांडेय, रितेश देशमुख, जॉन अब्राहम, सुरेश ओबेरॉय

18 दिसंबर: ऋचा चड्ढा, स्नेहा उल्लाल, श्रुति सेठ, वैशाली देसाई

19 दिसंबर: माही गिल, ईमान अली, गोविंद निहलानी, अंकिता लोखंडे

20 दिसंबर: सोहेल खान, शोनाली नागरानी, गौरी कार्णिक, संजीदा शेख़, सपना पब्बी, धीरज धूपर

21 दिसंबर: गोविंदा, करिश्मा तन्ना, नंदीश सिंह

23 दिसंबर: अमजद फ़रीद साबरी

24 दिसंबर: अनिल कपूर, जैकी भगनानी, सिद्धांत मोहापात्रा, अक्षरा गौड़ा, स्वामी ओम बाबा

25 दिसंबर: नगमा, जय भानुशाली, नंदीश संधू

26 दिसंबर: शिवम पाटिल

27 दिसंबर: सलमान खान, प्रभु

28 दिसंबर: सुमीत निझावन

29 दिसंबर: शारिब शाबरी, ट्विंकल खन्ना, पुलकित सम्राट

यदि आप अपने फेवरेट सितारे की कुंडली देखकर उनके भविष्य के बारे में कुछ भी जानना चाहते हैं तो आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं।

एस्ट्रोसेज की तरफ से इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

सभी 12 राशियों का मासिक राशिफल 

आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के जातकों के लिए यह महीना क्या-क्या लेकर आने वाला है।

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए दिसंबर 2022 का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपके जीवन में कुछ बड़े बदलाव इस महीने के अंतिम दिनों में भी आ सकते हैं क्योंकि…..विस्तार से पढ़ें 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना मिश्रित रूप से फलदायी रहेगा और आपको अपने करियर में कुछ नए परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता …..(विस्तार से पढ़ें) 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। महीने की शुरुआत उथल पुथल से भरी होगी लेकिन धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने लगेगी फिर भी …..(विस्तार से पढ़ें) 

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपकी राशि पर पूरे महीने शनि देव की दृष्टि रहेगी और देव गुरु बृहस्पति भी आपकी राशि पर प्रभाव डालेंगे, जिसकी वजह से …..(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना कई महीनों में अच्छा रहने वाला है। आप की कुछ पुरानी चाहते पूरी होंगी, जिनसे आपको संतुष्टि मिलेगी। पारिवारिक जीवन में …..(विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना मिश्रित रूप से फलदायी साबित होगा। आप इस महीने अपने दोस्तों के साथ बहुत समय बिताएंगे और मौज मस्ती करेंगे। आपको समय का….(विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के लिए दिसंबर का यह महीना मिश्रित परिणामदायक रहेगा। इस महीने आप को सबसे ज्यादा ध्यान अपने स्वास्थ्य पर देना पड़ेगा क्योंकि स्वास्थ्य संबंधित समस्या…..(विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना अच्छा रहने का अनुमान है। अपने मन की इच्छा पूरी करने का मौका मिलेगा जिससे इस महीने आपको काफी खुशी मिलेगी। मानसिक तनाव को …..(विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना अच्छा रहेगा। देव गुरु बृहस्पति की कृपा से आप के अनेक काम बनने लगेंगे जिससे आपके चेहरे पर राहत संतुष्टि दिखाई देगी और आप पूरे…..(विस्तार से पढ़ें) 

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना मिश्रित परिणाम देने वाला साबित होगा। आपके स्वास्थ्य को लेकर तो कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आएगी लेकिन फिर भी कुछ असंतुलित…..(विस्तार से पढ़ें) 

कुंभ राशि 

कुम्भ राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना अनुकूल रहने की संभावना दिखाई देती है। आपको अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता अवश्य पड़ेगी क्योंकि स्वास्थ्य के…..(विस्तार से पढ़ें) 

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना कई महीनों में बढ़िया रहेगा। देव गुरु बृहस्पति की कृपा पूर्ण रूप से आपके ऊपर नजर आएगी और उसकी वजह से आपके सभी काम…...(विस्तार से पढ़ें) 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.