दिसंबर राशिफल: जानिये आपकी राशि के लिए साल का अंतिम महीना कैसे होगा ख़ास।

दिसंबर राशिफल के अपने इस लेख में आपके लिए हम लेकर आए हैं मासिक राशिफल। इस राशिफल की मदद से आप अपने वैवाहिक जीवन, पारिवारिक जीवन, आर्थिक जीवन, प्रेम जीवन, करियर और दांपत्य जीवन से संबंधित हर प्रकार की छोटी-बड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस राशिफल में हम आपको बताएँगे कि आने वाला इस वर्ष का अंतिम माह आपके लिए कितना ख़ास रहने वाला है और आपको इस दौरान कौन-कौन सी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हमारा ये राशिफल पूरी तरह चंद्र राशि के आधार पर है जिससे आप अपनी राशि अनुसार फल जान सकते हैं। साथ ही आप उससे जुड़े सभी ज़रूरी उपाय भी करके अपने इस समय को और बेहतर बना सकते हैं। तो चलिए डालते है एक नजर सभी बारह राशि के जातकों के जीवन पर:-

यह भी पढ़ें : इन प्रसिद्ध तीर्थ-स्थलों का पानी है रोग-नाशक, एक बार ज़रूर करें इनके दर्शन

मेष राशि

इस माह की शुरुआत में आपके अपने माता-पिता से संबंध बेहतर होंगे। दंपत्ति जातकों की संतान को अपने भाग्य का साथ मिलेगा। शुरुआत में कुछ तनावपूर्ण स्थितियाँ आपको परेशान कर सकती हैं लेकिन धीरे-धीरे स्थितियाँ समय के साथ बेहतर होती दिखाई देंगी। शत्रु पक्ष तनाव देगा लेकिन आप अपनी समझ से अपने शत्रु पर हावी होते रहेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि किसी अन्य के विवाद में खुद को ना फंसाए। अन्यथा परेशानी हो सकती है। खुद से ज्यादा किसी अन्य पर भरोसा ना करें उनसे आपको धोखा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए समय थोड़ा ऊपर नीचे वाला रहेगा क्योंकि जीवन साथी के साथ किसी तरह का तनाव उत्पन्न हो सकता है। कार्यक्षेत्र पर आपको सफलता मिलेगी लेकिन उसके लिए आपको पहले से अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी।

उपाय :- आप मंगलवार के दिन हनुमान जी के दर्शन करें, तथा हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।

वृषभ राशि

आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर है सकती है क्योंकि इस माह आपको धन अर्जित करने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में भी स्थितियाँ परेशान करेंगी। साथ ही आपके अपने सगे संबंधी से संबंध खराब हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर अपने कार्य को बेहतर दिशा देने का प्रयास करें। जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें इस माह पद-पोजीशन में वृद्धि होने की संभावना रहेगी। वहीं अगर बात करें व्यवसाय कर रहे जातकों की तो उन्हें बिज़नेस पार्टनरशिप में अधिक सावधान रहने की आवश्यकता होगी अन्यथा आपको अपने साझेदार से भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस माह जो लोग नया घर, गाड़ी या कोई बड़ा निवेश करने का मन बना रहे हैं तो यह माह उनके लिए अच्छा रहेगा। उन्हें सफलता मिल सकती है। प्रेम में पड़े जातकों का किसी बात को लेकर अपने प्रियतम से मतभेद हो सकता है। ऐसे में आपको अपने गुस्से पर संयम रखते हुए उन्हें समझाने की आवश्यकता होगी।

उपाय :-  शुक्रवार का व्रत एवं पूजन करना तथा शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि

इस माह आपको धन अर्जित करने के कई अवसर प्राप्त होंगे लेकिन इन अफसरों का आपको समय न बर्बाद करते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने की जरूरत होगी। इसलिए प्रयासरत रहना आपके लिए सबसे ज्यादा आवश्यक होगा। यदि आप ज़मीन, वाहन आदि खरीदने का मन बना रहे हैं तो उसमें सफलता मिल सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा जिससे आपके परिवार को आप पर गर्व महसूस होगा। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव देखा जाएगा क्योंकि जीवनसाथी से किसी कारणवश मतभेद होने से संबंधों में खटास आ सकती है। वही आपके दंपति जीवन की बात करें तो संतान पक्ष आपका अच्छा रहेगा। आपकी संतान अपने कार्य क्षेत्र में अच्छा कर पाने में सफल रहेगी। प्रेम में पड़े जातकों के लिए भी स्थितियाँ अनुकूल साबित होने वाली है।

उपाय :-  बुधवार के दिन हरी चीजों का दान करें।

यहाँ जानिए: देश के इस मंदिर में नारी के रूप में होती है बजरंगबली की पूजा !

कर्क राशि

पारिवारिक जीवन में परिवार के सदस्यों में प्रेम देख आपको अच्छा लगेगा। आपको अचल संपत्ति प्राप्त हो सकती है। आप अपने परिवार के लिए कोई बड़ा कार्य करने का फैसला ले सकते हैं। जिससे घर परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको भूमि वाहन इत्यादि की सुख सुविधा प्राप्त होंगी। हालांकि इसके लिए आपको अच्छा खासा धन भी खर्च करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र पर आपको सफलता प्राप्त होने के कई अवसर मिलेंगे इसलिए आपके लिए जरूरी होगा अपने बॉस वे अपने वरिष्ठ अधिकारियों से सही संबंध बनाकर चलने की। संतान पक्ष से आपको सहयोग प्राप्त होगा जिससे आपका जीवन साथी भी खुश रहेगा। प्रेम संबंधों की बात करें तो आपका अपने प्रियतम से प्रेम इस समय परवान चढ़ सकता है। हालांकि आपको अपने शत्रु पक्ष से सावधान रहने की जरूरत होगी क्योंकि इस समय वे सक्रिय रहेंगे और आपके लिए परेशानी पैदा करने की कोशिश करते नजर आएँगे।

उपाय :-  इस माह में सोमवार के दिन सफेद चीजों का दान करें तथा शिव जी की आराधना करें।

सिंह राशि

कार्यक्षेत्र पर आपको कामकाज से संबंधित कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। सबसे ज्यादा आपको इस पूरे ही समय अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करनी होगी। कार्य क्षेत्र पर किसी भी महिला से अप-शब्द ना कहें अन्यथा आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है। कार्य से संबंधित सफलता प्राप्त होने से आय में वृद्धि होगी। इसलिए इस बात का भी ध्यान रखना के लिए आवश्यक होगा। व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए भी समय शुभ रहेगा। आपको अचानक से धन लाभ होने के आसार हैं। सिंह राशि वालों को दिसंबर माह में अपने भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। बाहर की यात्रा इत्यादि का योग बन रहा है। हालांकि किसी भी यात्रा पर जाने से पहले अपने दस्तावेज़ सही से जांच ले अन्यथा परेशानी आ सकती है। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा रहेगा, वही दांपत्य जीवन की बात करें तो आपकी संतान इस समय अच्छा कर पाने में सफल रहेगी। जिससे आप भी खुशी की अनुभूति करेंगे।

उपाय :- आप सूर्य को निरंतर जल दें तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या राशि

कैरियर की दृष्टि से यह महीना तनावपूर्ण रहने वाला है क्योंकि राहु मिथुन राशि में संचरण कर रहा है जिसका प्रभाव आपके ऊपर नकारात्मक पड़ेगा। हालांकि लाभ प्राप्त होने की दृष्टि से भी समय अच्छा रहेगा और आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक मामलों में वृद्धि होगी और आप धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। किसी यात्रा के योग बनते नजर आ रहे हैं और संभावना है कि आप अपने किसी खास के साथ किसी जगह घूमने जाने का प्लान करें। खुद को हर तरह के विवाद से बचाने का प्रयास करें अन्यथा कानूनी पचड़े में फँस सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा। आपकी संतान पक्ष को कामयाबी मिलेगी। प्रेम संबंधों की बात करें तो प्रियतम से सहयोग प्राप्त होने की अधिक संभावना बन रही है। इस समय आप अपने प्रेम को परवान चढ़ते देखेंगे।

उपाय :- बुधवार के दिन हरी चीजों का दान करें। साथ ही गणपति की आराधना करें गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

तुला राशि

तुला राशि के लिए दिसंबर का माह सफलता लेकर आने वाला है। इसमें आप धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी तथा आपको अपनी सभी संबंधियों का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानी इस समय दूर होगी और आप सुख की अनुभूति करेंगे। कार्यक्षेत्र में पद बढ़ेगा जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। हालांकि इसके लिए आपको पहले से अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी। सेहत के लिहाज से समय अच्छा है। अच्छी सेहत के चलते आप शारीरिक प्रयासों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जिससे आप कार्य में अच्छा कर पाने में सफल रहेंगे। भूमि इत्यादि की सुख-सुविधा समय के अनुसार प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों की बात करें तो आपको अपने साथी को अपने साथ लेकर चलने की जरूरत होगी। कहने का अर्थ यह है कि कोई भी बड़ा फैसला लेते समय आपका कर्तव्य बनता है कि अपने साथी से हर बात साझा करें अन्यथा उन्हें इस बात का बुरा लग सकता है।

उपाय :-  शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करें तथा शुक्रवार का व्रत एवं पूजन करें।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वाले जातकों को इस माह अपने मनोबल को तंदुरुस्त रखने की जरूरत होगी क्योंकि संभावना है कि किसी कारणवश आप अपना मन विचलित महसूस करेंगे। जिससे घबराहट तथा मानसिक परेशानी हो सकती हैं। ऐसे में अपने मन को काबू में रखते हुए ही हर कार्य करें। अनावश्यक यात्रा से खुद को बचाने का प्रयास करें और जरूरत ना हो तो यात्रा को अभी के लिए टाल दें। घर के सभी सदस्यों से संबंधों में मधुरता आएगी। आप अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। इस दौरान आपको अपनों की अहमियत का अंदाजा होगा। निर्णय लेने में थोड़ा संकोच कर सकते हैं। ऐसे मैं आपको इस बात को समझना होगा कि गलत निर्णय भी कुछ ना कुछ सीख देते हैं। भूमि वाहन इत्यादि प्राप्ति के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष की बात करें तो आपकी संतान को आपका सहयोग प्राप्त होगा जिससे जीवन साथी खुश रहेगा। प्रेम जीवन में भी मधुरता दिखाई देगा। हालांकि किसी अन्य व्यक्ति की वजह से बीच-बीच में तनाव हो सकता है।

उपाय :- मंगलवार के दिन हनुमान जी के दर्शन करें।

ये भी पढ़िए : ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग जहां भगवान शिव करते हैं विश्राम !

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के इस माह अपने सगे-संबंधियों से संबंध बेहतर होंगे जिसके चलते कार्य व्यवसाय में आपको सफलता प्राप्त होगी। आप अपनी मेहनत और लगन से कार्य करते नजर आएँगे। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि हर प्रकार के विवादों से खुद को दूर रखें। अन्यथा धन हानि हो सकती है। नौकरी पेशे जातकों को इस माह अच्छी पोजीशन प्राप्त हो सकती है। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो आपको धन लाभ होने की संभावना है। भूमि, वाहन, इत्यादि के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। माता-पिता का स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। दांपत्य जीवन में संतान पक्ष अनुकूल रहेगा और यदि वे विदेश जाना चाहते हैं तो आपकी संतान को इस समय विदेश जाने का अवसर प्राप्त होगा। जीवन साथी के साथ संबंध बेहतर बनाने के लिए इस समय आपको अधिक प्रयास करने होंगे क्योंकि संभावना है कि किसी ना किसी बात पर विवाद हो। जिसके चलते आप दोनों में दूरियाँ आ सकती हैं। प्रेम जीवन की बात करें तो प्रेम जीवन के लिए ये समय सामान्य ही रहेगा।

उपाय :-  गुरुवार के दिन पीली चीजों का दान करें।

मकर राशि

मकर राशि वालों को इस माह थोड़ी अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऐसे में आपके लिए आवश्यक होगा कि किसी भी तरह की अनावश्यक यात्राओं से खुद को दूर रखें अन्यथा स्वास्थ्य कमजोर होने से परेशानी उठानी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र पर आपको पद-पोजीशन प्राप्त होने की संभावना थोड़ी कम है क्योंकि इस समय इच्छा अनुसार उसमे विलंब संभव है। भूमि, वाहन, इत्यादि का योग बन रहा है। संभावना है कि आप इस ओर अधिक प्रयास करेंगे। माता-पिता से संबंध बेहतर होंगे और वह आपको किसी कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग भी कर सकते हैं। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत होगी क्योंकि उनसे इस दौरान तनाव उत्पन्न हो सकता है। जीवन साथी के साथ संबंध मजबूत हो सकते हैं, वहीं प्रेमियों को अपनी गलती के चलते प्रियतम के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय :- शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सायं कालीन तिल के तेल का दीपक जलाया करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को इस माह अपनी सही रणनीति के तहत ही अपना धर्म खर्च करने की जरूरत होगी अन्यथा आर्थिक तंगी हो सकती है। आप जिस भी कार्य में होंगे उसमें अच्छा लाभ अर्जित कर पाने में सफल होंगे। आपको इस समय अपना धन अर्जित करने और अधिक प्रयास करने होंगे। व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए समय अच्छा होगा। हालांकि उन्हें किसी भी तरह के उधार देने से खुद को रोकना होगा। आर्थिक स्थितियाँ अच्छी दिखाई दे रही हैं। वहीं कुछ हानि होने की भी संभावना बन रही है। कामकाज से संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी।  जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा जिससे आप शत्रु पर विजय प्राप्त कर पाएंगे। प्रेमी जातकों को भी शुरुआत में थोड़ी निराशा हाथ लग सकती है। हालांकि बाद में स्थिति बेहतर होती दिखाई देंगी।

उपाय :-  शनिवार के दिन सफाई की सामग्री जैसे: झाड़ू, पोछा, फिनाइल इत्यादि मंदिर में दान करें।

यह भी पढ़िए : केदारनाथ से रामेश्वरम तक एक कतार में हैं सात शिव मंदिर, पंच तत्वों का करते हैं प्रतिनिधि !

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामान्य ही रहने वाला है। इस समय अचल संपत्ति प्राप्त होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। अपनों से संबंध खराब होंगे जिसका कारण होगा आपका गुस्सा, इसलिए आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता होगी। संभावना है कि पैसे के चलते आपके किसी अपने से संबंध में आपको निराशा प्राप्त हो। कार्यक्षेत्र पर आपको खुशख़बरी मिल सकती है इसीलिए अपने बॉस से किसी भी तरह का विवाद ना करें। कर्म फल दाता शनि की कृपा से आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। हालांकि कार्य स्थल पर भागदौड़ का भी सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। प्रेम में पड़े जातकों को कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।

उपाय :-  गुरुवार का व्रत एवं पूजन करें तथा गुरुवार के दिन पीली चीजों का दान करें।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.