दर्श अमावस्या: चंद्रमा की पूजा से सभी मनोकामनाएं होती हैं पूरी

आषाढ़ मास की अमावस्या को दर्शा अमावस्या कहा जाता है। 23  मार्च 2020 को दर्श अमावस्या का त्यौहार मनाया जायेगा। इस दिन के बारे में लोगों की ऐसी मान्यता है कि इस दिन चन्द्रमा की पूजा करने से इंसान के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। दर्श अमावस्या पर चाँद पूरी रात गायब रहता है।

रंगीन बृहत कुंडली आपके सुखद जीवन की कुंजी

मान्यता है कि इस दिन सुख समृद्धि और परिवार के कल्याण से जुड़ी कोई भी कामना करने के लिए ये दिन बेहद उपयुक्त होता है। इस दिन पूर्वजों की भी पूजा की जाने की बड़ी मान्यता होती है। इस दिन जो कोई भी इंसान सच्चे मन से चन्द्रमा की पूजा करता है उसकी सभी मनोकामना अवश्य ही पूरी हो जाती हैं।

जानें इस दिन कैसे करें चंद्रमा की पूजा

  • इस दिन शाम के समय नहाकर चन्द्रमा का दशोपचार विधि से पूजन करें।
  • इस दिन गाय के घी का दीपक जलाएं, कपूर जलाएं, धूप, सफ़ेद रंग के फूल, चन्दन, चावल और इत्र इत्यादि सूर्य देव को चढ़ाएं।
  • चंद्र देव को खीर का भोग चढ़ाएं।
  • इसके बाद चंद्रमा को पंचामृत से अर्घ्य दें और सफेद चंदन की माला से 108 बार “ॐ ऐं क्लीं सोमाय नमः”  मंत्र का जप करें।
  • इस दिन के बारे में एक और ख़ास बात यह है कि इस दिन पूजा के बाद भोग किसी स्त्री को ही दिए जाने के लिए कहा जाता है।

दर्श अमावस्या महत्व

  • इस दिन चंद्र देव की पूजन से सभी मनोकामनाएं अवश्य पूरी होती हैं।
  • अर्श अमावस्या के दिन पितृ पूजन, पितृ तर्पण इत्यादि का बहुत महत्व बताया गया है।
  • इस दिन स्नान-दान का भी महत्व होता है।
  • पारिवारिक सुख, समृद्धि, इत्यादि के लिए इस दिन का विशेष महत्व बताया गया है।

जानें अपने बच्चों का भविष्य : 10वीं 12वीं की रिजल्ट भविष्यवाणी

जानिए इस अमावस्या से जुड़ी कुछ ख़ास बातें

इस दिन पूजा करने से जीवन में आती है सुख-समृद्धि : कहा जाता है कि जो भी लोग दर्श अमावस्या के दिन पूरे विधि-विधान से पूजन-व्रत करते हैं उन्हें अपने जीवन में सुख समृद्धि अवश्य मिलती है। मान्यता है कि जो कोई भी इस दिन चन्द्रमा की पूजा करते हैं उनके जीवन में सभी अटके हुए काम अवश्य ही पूरे हो जाते हैं। चंद्र देव की पूजा करने से और भी कई लाभ मिलते हैं जैसे इससे इंसान का मन शीतल महसूस करता है और उसे शांति का अहसास होता है।

जीवन की मुश्किल राहें बनती हैं आसान : जिन जातकों के जीवन में संघर्ष बहुत ज़्यादा होता है चन्द्रमा की पूजा करने से उनके जीवन की राहें भी सुगम हो जाती हैं। इसके अलावा जो लोग अपने जीवन में मोक्ष पाना चाहते हैं यदि वो भी अर्श अमावस्या के दिन पूजा करके चंद्र देव का दर्शन करते हैं तो उनकी भी सभी इच्छाएं पूरी अवश्य होती हैं।

कॉग्निएस्ट्रो आपके भविष्य की सर्वश्रेष्ठ मार्गदर्शक

आज के समय में, हर कोई अपने सफल करियर की इच्छा रखता है और प्रसिद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहता है, लेकिन कई बार “सफलता” और “संतुष्टि” को समान रूप से संतुलित करना कठिन हो जाता है। ऐसी परिस्थिति में पेशेवर लोगों के लिये कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट मददगार के रुप में सामने आती है। कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट आपको अपने व्यक्तित्व के प्रकार के बारे में बताती है और इसके आधार पर आपको सर्वश्रेष्ठ करियर विकल्पों का विश्लेषण करती है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *