Darsh Amavasya 2021: बार-बार अटक रहे हैं काम तो कल दर्श अमावस्या के दिन करें ये छोटा सा उपाय

बनते बनते काम बिगड़ जाए या अटक जाए तो यकीन ही हम सबको झुंझलाहट महसूस होने लगती है। सिर्फ यही नहीं ऐसा होने पर जीवन में तनाव भी बढ़ने लगता है। हम सभी अपने जीवन में कभी ना कभी ऐसी परिस्थितियों से गुजरते ही हैं। तो आइए जानते हैं दर्श अमावस्या के दिन किन उपायों (Darsh Amavasya Upay) को करके आप अपने जीवन से इस तनाव की वजह को हमेशा हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं।

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व बताया जाता है। ऐसे में इस अमावस्या के दिन यदि कुछ उपाय सच्ची श्रद्धा और भक्ति के साथ किए जाएं तो चंद्र देव प्रसन्न होने पर व्यक्ति के जीवन के तनाव, कष्ट और परेशानियां दूर करते हैं। इस शनिवार के दिन पड़ रही दर्श अमावस्या (Darsh Amavasya)चंद्र देव की पूजा के साथ-साथ पितरों की पूजा के लिए भी विशेष महत्व रखती है।

यह भी पढ़ें: Darsh Amavasya 2021: कल है दर्श अमावस्या, जानें महत्व और शुभ मुहूर्त की जानकारी

यानी कि, एक ही दिन में सही विधि से पूजा करके आप चंद्रदेव की प्रसन्नता हासिल करके अपने जीवन में सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं और साथ ही पितरों की पूजा करके उनकी आत्मा की शांति भी हासिल कर सकते हैं। अमावस्या तिथि हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है क्योंकि इस दिन सही पूजन विधि अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन में अपने परिवार के लिए सुख शांति और ऐश्वर्य की प्राप्ति हासिल कर सकता है।

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं सटीक समाधान

 दर्श अमावस्या उपाय (Darsh Amavasya Upay)

  • दर्श अमावस्या के दिन चंद्रमा की पूजा करके आपको जीवन में मानसिक शांति प्राप्त हो सकती है। 
  • इसके अलावा जिन व्यक्तियों का चंद्रमा कमजोर होता है उन्हें भी अमावस्या के दिन पूजा करना फलीभूत होता है। 
  • इसके अलावा पितृ दोष निवारण और पितरों की शांति के लिए भी अमावस्या तिथि विशेष महत्व रखती है। 
  • जिन लोगों के काम बार-बार बनते बनते बिगड़ जाते हैं या किन्हीं कारणवश अटक जाते हैं उन्हें दर्श अमावस्या के दिन चंद्रमा की पूजा करने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से आपको नौकरी में सफलता, व्यापार में वृद्धि, और अटके हुए सभी काम वापस सुचारू रूप से होने लगते हैं। आप चाहे तो इस दिन उपवास भी कर सकते हैं। 
  • अमावस्या के दिन एक नींबू लेकर उसके चार टुकड़े करें। इसके बाद इन टुकड़ों में पीली सरसों, काली मिर्च, और सात लॉन्ग लेकर अपने व्यापार वाली जगह पर रख दें। शाम के समय नींबू के साथ इन सभी चीजों को वापस उठाकर एक साफ़ काले कपड़े में बांध दें और किसी सूखे कुँवें में चुपचाप फेंक आये। इस उपाय को करने से आपका व्यापार सुचारू रूप से चलने लगेगा और आपको धन लाभ भी होगा। 
  • ईएमआई, क़र्ज़ इत्यादि की समस्या है तो अमावस्या के दिन घर के ईशान कोण में शुद्ध घी का दीपक जलाएं और इस दिये में थोड़ा सा केसर डालें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी जिससे आपके जीवन में धन-धान्य आदि हमेशा बना रहेगा। 
  • यदि अपनी बुद्धि का विकास करना चाहते हैं तो दर्श अमावस्या के दिन गाय को ताजी हरी घास खिलाएं।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट से

  • नौकरी या शिक्षा के क्षेत्र में यदि आप सफलता हासिल करना चाहते हैं तो दर्श अमावस्या के दिन काली राई घर की छत पर लेकर जाएं और इससे दाहिने हाथ में रखकर दसों दिशाओं में फेंक दें। आपको इस बार एक मंत्र का जाप भी करना है। ऐसा करने से आपको नौकरी शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। मंत्र: ॐ श्रीं हीं क्लीं महालक्षम्यौ नम:।

हम आशा करते हैं कि, आपको यह लेख पसंद आया होगा। अब तक एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *