नवरात्रि के दौरान इन जगहों पर रहती है डांडिया की धूम !

इस साल आने वाले 29 सितंबर से नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। इस त्यौहार को पूरे देश में बहुत ही धूम धाम के साथ मनाया जाता है। जहाँ बंगाल, बिहार और असम में दुर्गा माँ की प्रतिमा स्थापित कर भव्य पंडाल का निर्माण कर नौ दिनों तक दुर्गा पूजा का पर्व मनाया जाता है। वहीं दूसरी तरफ गुजरात में विशेष रूप से नौ दिनों तक देवी पूजा के साथ ही साथ डांडिया और गरबे की धूम रहती है। आज हम आपको मुख्य रूप से बताने जा रहे हैं कि नवरात्रि के दौरान किन-किन जगहों पर डांडिया की धूम रहती है।

वडोदरा

गुजरात में नवरात्रि के नौ दिन लोग देवी माँ की भक्ति के साथ ही साथ विशेष रूप से अपना सुध- बुध खोकर डांडिया और गरबा के रंगों में सराबोर रहते हैं। गुजरात के बडोदरा में विशेष रूप से नवरात्रि के दौरान भव्य डांडिया नाईट का आयोजन किया जाता है। नवरात्रि के नौ दिन लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहाँ डांडिया का आनंद उठाने आते हैं। यहाँ हर रात कम से कम 20 से 30 हज़ार लोग डांडिया नाईट में शरीक होने आते हैं।

शारदीय नवरात्रि विशेष: जानें माँ दुर्गा की आदिशक्ति से महाशक्ति बनने तक का सफर !

सूरत

आपको बता दें कि, सूरत को गुजरात की व्यावसायिक राजधानी माना जाता है। यहां हर साल आयोजित होने वाला माँ शक्ति गरबा फेस्टिवल ने लिमका बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना स्थान बना लिया है। नवरात्रि के नौ दिन यहाँ की भव्यता देखते ही बनती है। यहाँ आयोजित होने वाले गरबा फेस्टिवल में हर साल करीबन चालीस हज़ार से भी ज्यादा लोग हिस्सा लेते हैं। बता दें कि माँ शक्ति गरबा फेस्टिवल पूरे गुजरात ही नहीं बल्कि पूरे भारत में काफी मशहूर है।

अहमदाबाद

गुजरात के अहमदाबाद में भी डांडिया और गरबे की धूम हर साल देखी जा सकती है। यहाँ आयोजित किये जाने वाले डांडिया और गरबा नाईट मुख्य रूप से काफी भव्य तरीके से आयोजित किया जाता है। यहां के बिजनेस मैन वर्ग नवरात्रि के नौ दिनों में विभिन्न डांडिया और गरबा नाइट्स का आयोजन करते हैं जिन पर पैसे को पानी की तरह बहाया जाता है। अहमदाबाद में डांडिया आयोजन में शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। पूरे देश से नवरात्रि के दिनों में शामिल होने के लिए लोग यहाँ आते हैं।

दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली भी गरबे के आयोजन से अछूता नहीं रहता है। नवरात्रि के दौरान दिल्ली के रोहिणी स्थित एडवेंचर आइलैंड में डांडिया नाईट का आयोजन किया जाता है। यहाँ आप अपने पूरे परिवार के साथ डांडिया नाईट में शामिल हो सकते हैं। खाने पीने की पूरी व्यवस्था के साथ ही यहाँ आप म्यूजिकल नाईट का भी आनंद ले सकते हैं। नवरात्रि के दौरान यहाँ देवी माँ की प्रतिमा भी स्थापित कर उनकी पूजा अर्चना भी की जाती है।

अपने भक्तों की रक्षा के लिए माँ दुर्गा ने लिए थे ये विभिन्न अवतार !

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.