इन तीन आदतों से बना लें दूरी, मिलने लगेगी सफलता

प्रसिद्ध समाजशास्त्री और अर्थशास्त्री चाणक्य ने अपनी किताब चाणक्य नीति में इस बात का जिक्र किया है कि एक व्यक्ति जिसे झूठ बोलने की लत है उससे मां लक्ष्मी कभी प्रसन्न नहीं होती हैं, साथ-साथ अगर मनुष्य इन तीन मुख्य बातों का अपने जीवन में ध्यान नहीं रखता है, तो उसको जीवन भर धन हानि होती है, और वो कभी भी धनवान नहीं बन सकता है, अर्थशास्त्र का अच्छा ज्ञान रखने वाले चाणक्य ने आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए मनुष्य को तीन बातों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है |

कभी झूठ ना बोलें

चाणक्य के मुताबिक, एक इंसान जिसे झूठ बोलने की आदत है, उस पर मां लक्ष्मी कभी प्रसन्न नहीं होती हैं। जिन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है उनको तमाम कोशिशों के बाद भी कभी धन लाभ नहीं होता है, खर्चों में वृद्धि होती है और बचत भी ना के बराबर ही रहती है, चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को हमेशा सत्य बोलना चाहिए, परिस्थिति कैसी भी हो यदि मनुष्य सत्य का साथ देता है तो उसे सदैव सफलता हाथ लगती है। झूठा इंसान कभी अपने अंदर के गुणों को पहचान नहीं पाता है और इसी वजह से उसको जीवन में असफलता हाथ लगती है।

           सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

लालच ना करें 

आज के युग में इंसान को भौतिक सुख-साधनों के लिए धन की आवश्यकता होती, हर जरूरत पूरी करने के लिए धन चाहिए, जिसके कारण व्यक्ति के अंदर लालच बढ़ने लग जाता है, लेकिन चाणक्य नीति के मुताबिक इंसान को लोभ और आवश्यकता में अंतर समझने की समझ होनी चाहिए। जो इंसान भौतिक सुख-साधनों के लिए अपनी लालच को बढ़ा लेता है उस पर मां लक्ष्मी कभी प्रसन्न नहीं होती है और उसे जीवन में अनेक प्रकार के कष्टों का सामना करना पड़ता है।    

चुगली ना करें

अपनी किताब नीति में चाणक्य ने लिखा है कि, जिन लोगों में दूसरों की चुगली करने उनकी शिकायत करने की गंदी आदत होती है, उन पर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है और उन्हें जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है | इसलिए हर व्यक्ति को चुगली करने और किसी की भी शिकायत लगाने से बचना चाहिए | यदि व्यक्ति ऐसा करता है तो उसके अंदर खोट आ जाती है, जिसके कारण उसे धन हानि का मुंह देखना पड़ता है |

अर्थशास्त्र का अच्छा ज्ञान रखने वाले चाणक्य के मुताबिक यदि मनुष्य अपने अंदर की इन  तीन ख़ामियों को खत्म कर देता है, तो मां लक्ष्मी की उसपर अपार कृपा होती है और उसे जीवन में कभी भी धन का अभाव नहीं होता , परन्तु यदि एक व्यक्ति के अंदर झूठ बोलने, किसी की चुगली करने और लालच करने की गंदी आदत होती है तो उसे जीवन में हर तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है |  

                 बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय      

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.