Mars Conjunction: जानिए मंगल की 8 ग्रहों के साथ युति आपके जीवन को कैसे करती है प्रभावित!

वैदिक ज्योतिष में मंगल सबसे प्रमुख और शक्तिशाली ग्रहों में से एक माना जाता है। यह एक क्रूर ग्रह है, जो आक्रामकता, साहस, ऊर्जा और जुनून का कारक है। मंगल को “युद्ध का देवता” भी कहा जाता है और यह अहंकार, क्रोध, वीरता और साहस जैसे गुणों का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। यह व्यक्ति के जीवन में विशेष रूप से पेशे, रिश्ते और स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रभाव डालते हैं। मंगल ग्रह का संबंध सेना, पुलिस, प्रॉपर्टी डीलिंग, इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग, स्पोर्ट्स आदि से है। जिन लोगों की कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत स्थिति में होते हैं, तो ऐसे जातक बड़े से बड़ा निर्णय आसानी से लेने में सक्षम होते हैं। साथ ही, कठिन से कठिन परिस्थितियों से भी वह नहीं डरते हैं। वहीं यदि मंगल अशुभ या कमजोर हो तो करियर के क्षेत्र में जातक को समस्या का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही वे अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ किसी भी तरह के संघर्ष या बहस में भी पड़ सकते हैं। मंगल रिश्ते के यौन पहलुओं पर जोर देता है। ऐसे में जिन लोगों की कुंडली में मंगल मजबूत होता है उनकी यौन इच्छाएं भी बहुत मजबूत और सक्रिय होती हैं। यदि मंगल कमजोर हो तो यह रिश्तों में बेवफाई और आक्रामकता जैसी समस्याओं को उजागर करता है।

Varta Astrologers

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके 

मंगल ग्रह की अन्य ग्रहों के साथ युति व्यक्ति के जीवन पर विशेष प्रभाव डालती है। जब दो ग्रह एक ही राशि में हों तो इसे ग्रहों की युति कहा जाता है और इसका प्रभाव सकारात्मक व नकारात्मक दोनों प्रकार के हो सकते हैं। एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में हम आपको मंगल की अन्य ग्रहों के साथ युति के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

8 ग्रहों के साथ मंगल की युति का प्रभाव

मंगल ग्रह जब बृहस्पति, शुक्र या बुध जैसे शुभ ग्रहों के साथ युति करते हैं, तो यह शुभ परिणाम देते हैं। हालांकि, जब मंगल शनि, राहु या केतु जैसे पापी ग्रहों के साथ युति करते हैं तो यह अशुभ परिणाम दे सकते हैं। इसके अलावा, कुंडली के भिन्न-भिन्न भावों में इनकी युति के अलग-अलग परिणाम देखने को मिलते हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मंगल-सूर्य की युति

इस युति को ज्योतिष में ‘ग्रहण योग’ कहा जाता है। सूर्य व मंगल दोनों ही भरपूर ऊर्जा वाले ग्रह माने जाते हैं। यदि ये किसी कुंडली में साथ-साथ विराजमान हो या फिर शुभ भावों के स्वामी होकर शुभ स्थान में हो तो इस युति वाले जातक अत्यंत महत्वाकांक्षी और आत्मविश्वासी होते हैं। कई बार इस युति के कारण जातक के पिता से मतभेद रहते हैं और संपत्ति का लाभ भी नहीं मिलता है। 

मंगल-चंद्रमा की युति

मंगल-चंद्र की युति को ज्योतिष में बेहद शुभ माना जाता है। इस युति को ज्योतिष में लक्ष्मी योग कहा गया है और इसके प्रभाव से जातक मन का बलवान और धनवान होता है। 

मंगल-बुध की युति

मंगल-बुध की युति हमारे संचार और निर्णय लेने की क्षमता पर प्रभाव डालती है। इस युति के प्रभाव से जातक राजनीति, लेखन और प्रकाशन में नाम कमाता है।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

मंगल-बृहस्पति की युति

मंगल-बृहस्पति की युति व्यक्ति की महत्वाकांक्षा और उसके आत्मविश्वास व साहस को प्रभावित करती है। इस युति के जातक को प्रत्येक क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलते हैं। ऐसा व्यक्ति न्यायप्रिय और धर्म का जानकार होता है। साथ ही, ये लोग अच्छे शिक्षक होते हैं।

मंगल-शुक्र की युति

यह युति जातक के रिश्तों, जुनून और इच्छाओं पर प्रभाव डालती हैं। इस युति से जातक रोमांटिक होता है और उसकी रचनात्मकता में वृद्धि होती है। हालांकि, इस युति से कई बार व्यक्ति को भावनात्मक उतार-चढ़ाव से भी गुजरना पड़ सकता है जिसके परिणामस्वरूप रिश्ते में गलतफहमी पैदा हो सकती है।

मंगल-शनि की युति

मंगल और शनि की युति जातक को देर से सफलता प्रदान करती है। अगर इनकी युति शुभ है तो जातक अच्छा इंजीनियर और बड़ा ठेकेदार बनता है। अगर अशुभ हो, तो जातक के कई शत्रु होते हैं और कर्ज़ की भी समस्या बनी रहती है।

मंगल-राहु की युति

ज्योतिष में मंगल और राहु की युति को “अंगारक योग” के नाम से जाना जाता है। यहां मंगल का क्रोध राहु के छल से मिलकर लोगों को ठगने का कार्य करता है। ऐसे लोग झूठ अच्छा बोलते हैं और धोखा देने में भी माहिर होते हैं।

मंगल-केतु की युति

इस युति के प्रभाव से आध्यात्मिक गतिविधियों की तरफ झुकाव बढ़ता है। व्यक्तित्व में सुधार लाने के लिए यह बेहतर समय साबित हो सकता है लेकिन अशुभ युति होने पर जातक को चोट लगती है और कुछ न कुछ बीमारी लगी रहती है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.