इस गणेश चतुर्थी अपनी राशि अनुसार इस रंग के गणपति की मूर्ति लायें घर !

आने वाले 2 सितंबर को पूरे देश में धूमधाम के साथ गणेश चतुर्थी का त्यौहार मनाया जाएगा। यूँ तो ये त्यौहार मुख्य रूप से महाराष्ट्र में काफी हर्षों उल्लास के साथ मनाया जाता है लेकिन अब धीरे-धीरे समूचे भारत में लोग इस पर्व को लोग मनाने लगे हैं। गणेश चतुर्थी का पर्व दस दिनों तक मनाया जाता है। इस दौरान लोग अपने-अपने घरों में गणेश जी की मूर्ती स्थापित करते हैं और दस दिनों तक नियमित पूजा अर्चना के बाद उसे विसर्जित कर देते हैं। आज हम आपको राशि अनुसार बताने जा रहे हैं कि किस राशि के जातक को किस रंग के गणपति को घर में स्थापित करना चाहिए। 

मेष राशि 

चूँकि मेष राशि के जातकों का स्वामी ग्रह मंगल है इसलिए इस राशि वालों को लाल रंग के गणपति की स्थापना अपने-अपने घरों में करनी चाहिए। ज्योतिशास्त्र के अनुसार इस साल लाल रंग के गणपति स्थापित करने पर कार्यक्षेत्र से जुड़ी परेशानियों से आपको निजात मिल सकता है।

वृषभ राशि 

इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है इसलिए इस राशि के जातकों को गणेश चतुर्थी पर नीले रंग के गणपति की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख समृद्धि आ सकती है। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों को गणेश चतुर्थी पर हरे रंग के गणपति को घर लाना चाहिए। इस राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं इसलिए हरा रंग इनके लिए शुभ माना जाता है। हरे रंग के गणपति की मूर्ति  स्थापित करने से आपको बुद्धि और बल का आशीर्वाद मिल सकता है।

कर्क राशि

चन्द्रमा को कर्क राशि का स्वामी ग्रह माना जाता है इसलिए इस राशि के जातकों को सफ़ेद रंग के गणपति की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। ऐसा कर आप अपने जीवन में सुख शांति में इजाफ़ा कर सकते हैं।

सिंह राशि 

इस राशि के स्वामी ग्रह सूर्यदेव हैं इसलिए इस राशि के जातकों को सिन्दूरी रंग के गणपति की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। इस रंग के गणपति की मूर्ति स्थापित करने से समाज में आपके मान सम्मान और ओहदे में वृद्धि हो सकती है।

कन्या राशि

चूँकि कन्या राशि के स्वामी ग्रह भी बुध हैं इसलिए इस राशि के जातकों के लिए भी गणेश चतुर्थी पर हरे रंग के गणपति की मूर्ति लाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके व्यापार और कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है।

तुला राशि 

तुला राशि वालों का स्वामी ग्रह शुक्र देव हैं इसलिए इस राशि के जातकों के लिए नीले और सफ़ेद रंग के गणपति की मूर्ति स्थापित करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में व्याप्त समस्याओं से निजात मिलता है।

वृश्चिक राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है इसलिए इस राशि के जातकों के लिए लाल रंग के गणपति का चयन करना शुभ फलदायी माना जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन लाल रंग के गणपति की मूर्ति स्थापित कर जीवन में आने वाले सभी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है।

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं इसलिए इस राशि के जातकों को मुख्य रूप से गणेश चतुर्थी पर पीले रंग के गणपति की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको गणेश जी का आशीर्वाद मिलने के साथ ही बृहस्पति देव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। 

मकर राशि 

इस राशि के जातकों को गणेश चतुर्थी के दिन नीले रंग के गणेश जी की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि देव हैं इसलिए उनके लिए नीले रंग के गणपति की मूर्ति स्थापित करना शुभ माना जाता है।

कुंभ राशि 

चूँकि इस राशि के स्वामी ग्रह भी शनिदेव कहलाते हैं इसलिए इस राशि के जातकों के लिए भी नीले रंग के गणपति की मूर्ति स्थापित करना शुभ माना जाता है। ऐसा करना आपके लिए विशेष फलदायी साबित हो सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति देव हैं इसलिए इस राशि के जातकों के लिए गहरे पीले रंग के गणपति की मूर्ति स्थापित करना शुभ माना जाता है। ऐसा कर आप गणेश जी का आशीर्वाद जीवन के हर क्षेत्र में प्राप्त कर सकते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.