चीनी राशिफल 2023: इन चीनी राशियों को मिलेगी करियर में शानदार सफलता!

चीनी राशिफल पूरी तरह से लूनर (चंद्र) कैलेंडर पर आधारित होता है और इसका अपना एक काफी लंबा इतिहास है। इसे शेंगक्सीओ के नाम से भी जाना जाता है। चाइनीज दर्शनशास्त्र के मुताबिक इसका अर्थ होता है जन्म और सादृश्य। हान सभ्यता (206 ईसा पूर्व से 9 ईसवी)  के कारण पूरे विश्व में चाइनीज राशिफल काफी ज्यादा प्रचलित हुआ।

Varta Astrologers

अपने जीवन को कैसे बनाएं खास? विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करके जानें जवाब

चीनी राशि चक्र की सभी 12 राशियां जानवरों के नाम पर आधारित होती हैं। मूषक (चूहा), बैल, टाइगर, रैबिट, ड्रैगन, सर्प (सांप), अश्व (घोड़ा), शीप (भेड़), वानर (बंदर), रोस्टर (मुर्गा), स्वान (कुत्ता) और शूकर (पिग) चीनी राशि चक्र की राशियां हैं। हर एक जानवर में अपने गुण और अवगुण मौजूद होते हैं, जिनकी झलक लोगों में भी देखी जा सकती है। चाइनीज न्यू ईयर बस आने ही वाला है। दुनिया भर में चाइना समेत जापान, वियतनाम, साउथ कोरिया, थाईलैंड, कंबोडिया, नेपाल, भूटान और सिंगापुर जैसे देशों में धूमधाम से चाइनीज न्यू ईयर मनाया जाएगा। 2023 को ‘ईयर ऑफ द वाटर रैबिट’ के तौर पर मनाया जाएगा। तो इस खास ब्लॉग में हम चीनी राशिफल से यह जानेंगे कि साल 2023 में करियर के लिहाज से चीनी राशियों के जातकों को क्या कुछ नया मिल सकता है।

2023 में इन चीनी राशियों के करियर में आएंगी नई ऊंचाइयां

मूषक

(जिनका जन्म साल 1924, 1936, 1948, 1960, 1972, 1984, 1996, 2008, 2020 में हुआ हो)

चीनी राशिफल 2023 के अनुसार मूषक राशि के जातकों को इस साल करियर के लिहाज से नए अवसरों की प्राप्ति होगी। बिजनेस करने वाले जातकों को इस साल नए अवसर मिलेंगे और आपकी पहचान नए लोगों से होगी, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। इसके अलावा आपका करियर और बिजनेस दोनों ही तेजी से आगे बढ़ेगा। अगर आप अपने करियर में किसी तरह का बदलाव करने के विचार में हैं, तो यह साल उत्तम रहेगा। आपको लगातार आगे बढ़ते रहना चाहिए और चुनौतियों का सामना करना चाहिए, आपको कामयाबी जरूर मिलेगी।

विस्तार से पढ़ें: राशिफल 2023

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

बाघ (टाइगर)

(जिनका जन्म साल 1938, 1950, 1962, 1974, 1986, 1998, 2010, 2022 में हुआ हो)

इस साल आपको काफी सतर्क रहने की जरूरत होगी क्योंकि आपके करियर में कई अवसर आएंगे। ऐसे में आपको बिना देरी किए उन अवसरों का फायदा उठाना चाहिए। चीनी राशिफल 2023 के अनुसार अगर आप कुछ नए लोगों से जान-पहचान बढ़ाते हैं, तो यह आपके करियर के लिए काफी अच्छा रहेगा। इसके अलावा कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को काफी सराहा जाएगा और इस साल आपका प्रमोशन होने के भी योग बन रहे हैं। अगर आप अपने करियर में कुछ बदलाव करना चाहते हैं, तो जुलाई का महीना आपके लिए सबसे अच्छा साबित होगा। अगर आपको इस साल में कोई नया अवसर मिले, तो उसका फायदा जरूर उठाएं।

रैबिट (खरगोश)

(जिनका जन्म साल 1963, 1975, 1987, 1999, 2011, 2023)

रैबिट राशि जातकों के लिए यह साल शानदार रहने वाला है। इस साल आपको नए अवसरों की प्राप्ति होगी। आप कुछ खास लोगों से संबंध बनाने में कामयाब होंगे, जिसके प्रभाव से आपको करियर में नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी। इसके अलावा आप इस साल कई सारी नई चीजें सीखेंगे जिससे आपको करियर और बिजनेस दोनों में ही फायदे होंगे। चीनी राशिफल 2023 के अनुसार आपको इस साल अपना करियर बदलने का ख्याल त्याग देना चाहिए क्योंकि यह आपके लिए ज्यादा फायदेमंद नहीं होगा। कड़ी मेहनत करें और स्पष्टता से काम करें। शादीशुदा जातकों को अपने साथी को पूरी तरह मानसिक समर्थन देना चाहिए। साथ ही करियर में भी पूरा समर्थन दें।

ड्रैगन

(जिनका जन्म साल 1940, 1952, 1964, 1976, 1988, 2000, 2012)

चीनी राशिफल 2023 के अनुसार ड्रैगन राशि के जातकों को इस साल अपने करियर में सफलता प्राप्त होगी। आपको करियर में लगातार नए अवसर मिलते रहेंगे और आपकी मेहनत को सराहना मिलेगी। इस साल आपका प्रमोशन होने की भी संभावना है। इसके अलावा कार्यस्थल पर मैनेजमेंट टीम के साथ काम करना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। वे जातक जो अपना करियर शुरू करने के विचार में हैं, उन्हें अपनी रुचि का ध्यान रखते हुए अपने लिए फैसला लेने की जरूरत होगी। जिस काम में आपकी रुचि है, उस काम को करियर के तौर पर चुनना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

अश्व (घोड़ा)

(जिनका जन्म साल 1942, 1954, 1966, 1978, 1990, 2002, 2014)

चीनी राशिफल 2023 के अनुसार, अश्व राशि के जातकों के अंदर इस साल कई सकारात्मक बदलाव आएंगे। साल की शुरुआत में आपके सामने कुछ चुनौतियां आने की आशंका है, लेकिन आप आसानी से उनका सामना करके आगे निकल जाएंगे। आपको बस एक बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि अपने काम को सकारात्मक दिशा में लेकर चलें और लक्ष्य से न भटकें। आप जिस प्रमोशन के इंतजार में थे, इस साल आपको वह भी मिलेगा। अगर आप उन कामों में अपना करियर बनाने की कोशिश करें, जिनमें आपकी गहरी रुचि है, तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। इसके अलावा खुद को दूसरे कामों में व्यस्त रखने की कोशिश करें। शादीशुदा जातकों को अपने साथी के साथ हर तरह से खड़े रहने की सलाह दी जाती है। उन्हें जब भी सपोर्ट या सलाह की जरूरत हो तो उनका साथ ज़रूर दें। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।

कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब

भेड़

(जिनका जन्म साल  1943, 1955, 1967, 1979, 1991, 2003, 2015)

इस साल शीप/भेड़ राशि के जातक सकारात्मकता से पूरी तरह भरे होंगे। आपका करियर लगातार प्रगति करेगा। चीनी राशिफल 2023 के अनुसार आपको अपने करियर में इस साल लगातार लाभकारी परिणाम मिलते रहेंगे। बस आपको एक बात का ध्यान रखना होगा कि दूसरों की मेहनत की भी सराहना करें और अपने साथियों के साथ घुलमिल कर काम करें। शादीशुदा जातकों के लिए एक सलाह है कि आपको अपने पार्टनर को लगातार मोटिवेट करना होगा। इससे उन्हें एक सुखद एहसास मिलेगा और आपका रिश्ता भी मजबूत होगा।

वानर 

मंकी यानी कि वानर राशि के जातकों के लिए यह साल एक स्वर्णिम साल साबित होगा। इस साल आपको अपने करियर में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपका करियर अच्छी प्रगति करेगा। आपको बस अपने काम के प्रति लगातार फोकस रहने की जरूरत है। अगर आपको कोई भी दुविधा महसूस हो तो अपने बड़ों से, अपने से ज्यादा ज्ञानी लोगों की सलाह जरूर लें। चीनी राशिफल 2023 के अनुसार आपको इस साल करियर में शानदार सफलता हासिल हो सकती है लेकिन जब आप दृढ़ निश्चय के साथ लगातार सही रास्ते पर बढ़ते रहेंगे। आपका रचनात्मक होना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा, इसलिए आराम त्याग कर लगातार कड़ी मेहनत करें और अपनी ओर आते हुए हर अवसर का फायदा उठाएं।

शूकर (पिग)

चीनी राशिफल 2023 के अनुसार, शूकर राशि के जातकों के लिए यह साल भाग्यशाली साबित होगा। आपका करियर प्रगति करेगा। इस साल चीजें आपके अनुसार होंगी और आपको अपने साथियों और लीडर्स से पूरा समर्थन प्राप्त होगा। इसके अलावा आपको जब अपने काम में किसी भी तरह के समर्थन की जरूरत होगी, तो वह आपको जरूर मिलेगा। आर्थिक तौर पर भी आप काफी स्थिर रहेंगे। ऐसे में आप नए निवेश के बारे में सोच सकते हैं। हालांकि निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। अगर आप अपने करियर में बदलाव करने के बारे में सोच रहें तो इस साल आपको इसे टाल देना चाहिए।

सभी चीनी राशियों का वार्षिक भविष्यफल जानने के लिए पढ़ें चीनी राशिफल 2023

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.