1 फरवरी से चीनी नववर्ष 2022 प्रारंभ: जानें महत्व और राशिनुसार जीवन पर प्रभाव

चीनी नव वर्ष 2022 विशेष इस लेख में हम आपको बताएंगे कि यह साल चीनी ज्योतिष के अनुसार अलग-अलग राशियों के लिए कैसा रहने वाला है। हिंदू नव वर्ष से चीनी नववर्ष काफी अलग होता है। चीनी नववर्ष हर साल किसी ना किसी जीव जंतु के नाम पर होता है। जैसा वर्ष 2021 बैल (Year of the Ox) के नाम पर था ठीक उसी तरह वर्ष 2022 जल बाघ (Year of Water-Tiger) का वर्ष रहने वाला है। इसी दिन यानि 1 फरवरी को हिन्दुओं के लिए विशेष महत्व रखने वाली मौनी अमावस्या/माघ अमावस्या भी पड़ने वाली है। यदि आप भी मौनी अमावस्या के दिन का शुभ मुहूर्त जानना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें

साथ ही हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस वर्ष चीनीन्यू ईयर (Chinese New Year 2022) 1 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। चीनी राशि में बाघ तीसरे नंबर पर आता है। तो आइए आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं चीनी नववर्ष का इतिहास क्या होता है? इसका महत्व क्या होता है? और चीनी नववर्ष पर आधारित यह वर्ष सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

चीनी नव वर्ष (Chinese New Year) का इतिहास

चीनी न्यू ईयर की शुरुआत बसंत ऋतु के आगमन के साथ होती है। माना जाता है कि चीनी नववर्ष की उत्पत्ति तकरीबन 3800 साल पहले हुई थी। कहा जाता है कि चाइना के एग्रेरियन साम्राज्य में हर साल एक विशेष दिन पर पूजा पाठ का विधान बताया गया था लेकिन हान साम्राज्य तक इस दिन को कोई तारीख नहीं दी गई थी। 

बताया जाता है इसके बाद जब सम्राट वुदि (Emperor Wudi) शासक बने तो उन्होंने चंद्र कैलेंडर का इस्तेमाल शुरू किया। मान्यता के अनुसार सम्राट वुदि ने ही चंद्र कैलेंडर के अनुसार पहले महीने के पहले दिन को चीनीनव वर्ष के रूप में मनाने की शुरुआत की थी और इसके बाद से ही शांग साम्राज्य ने भी नए साल का उत्सव चंद्र कैलेंडर के अनुसार मनाना शुरू कर दिया।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

चीनी नववर्ष का महत्व

चीन के लोगों के लिए चीनीन्यू ईयर का यह शुभ दिन बेहद ही महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इस दिन लोग अपनी पुरानी संस्कृति को याद करते हैं और एक साथ मिलकर इस दिन का बड़े जोरो-शोरों के साथ मनाते हैं। चीन में बहुत सी जगहों पर इस दिन को बसंत उत्सव (Spring Festival) के नाम से जाना जाता है। इस दिन घर के बड़े बुजुर्ग अपनी नई जनरेशन को अपने इतिहास की जानकारी देते हैं। इसके अलावा इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है।

चीनी राशिफल 2022: बाघ का वर्ष (Year of Water-Tiger)

टाइगर वर्षकैलेंडर – चीनीराशि वर्षप्रकार
192613 फरवरी 1926 – 1 फरवरी 1927फायर टाइगर
193831 जनवरी 1938- 18 फरवरी 1939अर्थ टाइगर
195017 फरवरी 1950- 5 फरवरी 1951गोल्ड टाइगर
19625 फरवरी 1962- 24 जनवरी 1963वाटर टाइगर
197423 जनवरी 1974- 10 फरवरी 1975वुड टाइगर
19869 फरवरी 1986- 28 जनवरी 1987फायर टाइगर
199828 जनवरी 1998- 15 फरवरी 1999अर्थ टाइगर
201014 फरवरी 2010- 2 फरवरी 2011गोल्ड टाइगर
20221 फरवरी 2022- 21 जनवरी 2023वॉटर टाइगर

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

चीनी बाघ का वर्ष (Year of Water-Tiger) वर्ष 2022 का महत्व

चीन नव वर्ष 202 बाघ नव वर्ष है। क्योंकि बाघ बेहद सतर्क और शांत होता है और वे बिना शिकायत के किसी भी चुनौती का सामना करते हैं। ऐसे में इस वर्ष आपको ज्यादा शांत और अपने लक्ष्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा इस वर्ष आपको अपनी भावनाओं के प्रति ज्यादा ध्यान रखने की आवश्यकता पड़ सकती है। विशेष तौर पर आप प्यार में सफल होना चाहते हैं तो।

आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं चीनीराशि चिन्ह पर आधारित व्यक्ति के स्वाभाव से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण और अहम बातें और साथ ही जानते हैं चीनी नववर्ष 2022 के अनुसार सभी राशियों का विस्तृत भविष्यफल क्या कहता है।

चीनी राशि चिन्ह स्वभाव
मूषकइस चिन्ह से संबंधित लोग आकर्षक और महत्वकांक्षी होते हैं। 
वराहइस चिन्ह वाले लोग दूसरों का ख्याल रखने वाले और समाजिक होते हैं। 
ड्रैगनइस चिन्ह से जुड़े लोग उच्च पदों पर होते हैं और ऊर्जा और उत्साह से भरे रहते हैं।
वानरइस चिन्ह वाले लोगों की याददाश्त अच्छी होती है और यह रचनात्मक होते हैं।
कुक्कुटइस चिन्ह से जुड़े लोग समझदार और स्पष्टवादी होते हैं।
भेड़इस चिन्ह से जुड़े व्यक्ति में प्रेम की भावना होती है।
सर्पइस चिन्ह से जुड़े लोग बुद्धिमान और आकर्षक माने जाते हैं। 
बाघइस चिन्ह से जुड़े लोग परंपरावादी और हाजिरजवाब माने जाते हैं।
स्वानइस चिन्ह के लोगों का मुख्य गुण ईमानदारी होता है और परोपकार की भावना इनमें होती है।
बैलइस चिन्ह से जुड़े लोग समाज के हितैषी होते हैं और कर्मठ माने जाते हैं।
शशकइस चिन्ह से जुड़े लोग कोमल हृदय के और मृदुभाषी होते हैं। 
अश्वइस चिन्ह से जुड़े लोग हंसमुख और दूसरों का ख्याल रखने वाले होते हैं।

राशिफल 2022 का यह वाटर टाइगर वर्ष अपने साथ सभी राशियों के जीवन में ढेरों परिवर्तन लेकर आएगा। तो आइये आगे बढ़ते हुए जानते हैं यह साल आपके लिए कितना खास रहना रहने वाला है।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

चीनी राशिफल 2022: ईयर ऑफ द टाइगर (Year of the Tiger 2022)

चीनी राशिफल 2022: चूहा (Rat) राशि

वाटर टाइगर का यह वर्ष इस राशि के जातकों के लिए अनेक बदलाव लेकर आने वाला है। पेशेवर जीवन में…..(विस्तार से पढ़ें)

चीनी राशिफल 2022: बैल (Ox) राशि

यह टाइगर का वर्ष है और इसी वजह से इस राशि के जातकों के लिए यह एक बहुत ही अनुकूल वर्ष है। आप इस साल…..(विस्तार से पढ़ें)

चीनी राशिफल 2022: खरगोश (Rabbit) राशि

वॉटर टाइगर का यह वर्ष सकारात्मक बदलावों का वर्ष है। आपका व्यवसाय स्थिर रहेगा, और वित्त वर्ष भर…..(विस्तार से पढ़ें) 

चीनी राशिफल 2022: ड्रैगन (Dragon) राशि

वॉटर टाइगर के वर्ष में ड्रैगन मूल निवासी के व्यक्तिगत संबंध अनिश्चित होंगे। हालांकि, यह…..(विस्तार से पढ़ें) 

चीनी राशिफल 2022: साँप (Snake) राशि

वॉटर टाइगर का यह वर्ष वित्तीय विकास, बड़े पैमाने पर योजनाओं के कार्यान्वयन और भावुक संबंधों के लिए अनुकूल वर्ष है। हालांकि…..(विस्तार से पढ़ें) 

चीनी राशिफल 2022: घोड़ा (Horse) राशि

वाटर टाइगर का वर्ष इस राशि के जातकों को रचनात्मक उपलब्धियां और रोमांचक प्रेम का अनुभव करा सकता है। पारिवारिक मोर्चे पर…..(विस्तार से पढ़ें)

चीनी राशिफल 2022: भेड़ (Sheep) राशि

चीनीराशिफल 2022 के अनुसार भेड़ राशि वाले लोगों के जीवन में इस साल अनेक बदलाव आने की संभावना है। हालाँकि…..(विस्तार से पढ़ें)

चीनी राशिफल 2022: बंदर (Monkey) राशि

चीनीराशिफल 2022 के अनुसार बंदर राशि वालों के लिए यह एक अनुकूल वर्ष है। आपके करियर में…..(विस्तार से पढ़ें)

चीनी राशिफल 2022: मुर्गा (Rooster) राशि

वाटर टाइगर का यह वर्ष इस राशिवालों के लिए मिश्रित पेशेवर जीवन को दर्शा रहा है। कुछ जातकों के लिए, यह…..(विस्तार से पढ़ें) 

चीनी राशिफल 2022: कुत्ता (Dog) राशि

चीनीराशिफल 2022 के अनुसार आपका यह साल प्रेम, रोमांच और रचनात्मक समझ से भरपूर है। डॉग राशि के प्रेमियों के लिए…..(विस्तार से पढ़ें) 

चीनी राशिफल 2022: सूअर (Pig) राशि

वॉटर टाइगर का यह वर्ष इस राशि के जातकों के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। चीनीराशिफल 2022 के अनुसार व्यवसायियों और…..(विस्तार से पढ़ें) 

आशा है कि चीनी राशिफल 2022 का हमारा यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.