चीनी नववर्ष 2021: जानें इसका महत्व और राशिनुसार आपके जीवन पर प्रभाव

चाइनीज नव वर्ष 2021 (Chinese New Year 2021) के अपने इस लेख में आज हम आपको बताएँगे कि यह साल चाइनीज ज्योतिष के अनुसार अलग-अलग राशियों के लिए कैसा रहेगा। चीन का हर वर्ष किसी न किसी जीव के नाम पर होता है उसी तरह साल 2021 बैल वर्ष (Year of the Ox)है।  आइए सबसे पहले चीनी नव वर्ष के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानकारी लेते हैं। 

चीनी नव वर्ष (Chinese New Year) का इतिहास

चीनी नव वर्ष की शुरुआत बसंत के आगमन पर होती है। चीनी नव वर्ष की उत्पत्ति लगभग 3800 साल पहले मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि चाइना की एग्रेरियन साम्राज्य में एक विशेष दिन पर पूजा पाठ का विधान था। लेकिन हान साम्राज्य तक इस दिन की कोई तारीख नहीं थी। इसके बाद जब सम्राट वुदि (Emperor Wudi) का शासन आया तो उसने चंद्र कैलेंडर का इस्तेमाल किया। वुदि ने चंद्र कैलेंडर के पहले माह के पहले दिन को नव वर्ष के रूप में मनाना शुरू करवाया। इसके बाद शांग साम्राज्य मे भी नए वर्ष का उत्सव चंद्र कैलेंडर के अनुसार मनाया जाना शुरू किया गया और आज भी इसी के अनुसार यह त्योहार मनाया जाता है। 

चाइनीज नव वर्ष का अपने जीवन पर प्रभाव और उसे बेहतर बनाने का उपाय जानने के लिए वार्ता के माध्यम से विद्वान ज्योतिषियों से जुड़ें

फ़सलों के अनुसार नया साल 

चीन के झोऊ साम्राज्य(1046- 256 बीसी) में लोगों द्वारा नयी फसल के लिए की जाने वाली पूजा एक सामाजिक त्योहार में बदल गई। मुख्य रूप से यह समय बसंत के आसपास होता था। इस दौरान चीन के लोग अपने पूर्वजों के सम्मान में पूजा करते थे और इसके साथ ही नई फसल की बेहतरी के लिए भी कामना करते थे। इस समय से ही धन के देवता, भोजन के देवता, खुशहाली के देवता आदि की पूजा का चलने भी शुरू हुआ था। झोऊ साम्राज्य के दौरान लोग नयी फसल के आगमन के समय नया साल मनाते थे। 

चीनी नव वर्ष का महत्व

चीनी लोगों के लिए चीनी नव वर्ष (Chinese New Year) बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन वह अपनी पुरानी संस्कृति को याद करते हैं और साथ ही मिलकर इस त्योहार का आनंद लेते हैं। चीन में इस दिन को बसंत उत्सव (Spring Festival) के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन आतिशबाजी और विभिन्न प्रकार के पकवान बनाकर समाजिक मेलजोल को बढ़ाया जाता है। घर के वरिष्ठ इस दिन आने वाली पीढ़ी को अपने इतिहास की जानकारी देते हैं। केवल चीन ही नहीं चीन के साथ-साथ जिस देश में भी चीनी लोग रहते हैं वहां इस त्योहार के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।

चीनी राशिफल 2021: बैल (ऑक्स) वर्ष

ऑक्स वर्षसमय अवधि यिन / यांगतत्व
190119  फरवरी, 1901 से 7  फरवरी, 1902 तक यिनमेटल ऑक्स
19136  फरवरी, 1913 से 25  जनवरी, 1914 तक यिनवॉटर ऑक्स
192524  जनवरी, 1925 से 12  फरवरी, 1926 तक यिनवुड ऑक्स
193711  फरवरी, 1937 से 30  जनवरी, 1938 तक यिनफायर ऑक्स
194929  जनवरी, 1949 से 16 फरवरी, 1950 तक यिनअर्थ ऑक्स
196115  फरवरी, 1961 से 4 फरवरी, 1962 तक यिनमेटल ऑक्स
19733  फरवरी, 1973 से 22 जनवरी, 1974 तक यिनवॉटर ऑक्स
198520  फरवरी, 1985 से 8 फरवरी, 1986 तक यिनवुड ऑक्स
19977  फरवरी, 1997 से 27 जनवरी, 1998 तक यिनफायर ऑक्स
200926  जनवरी, 2009 से 13 फरवरी, 2010 तक यिनअर्थ ऑक्स
202112  फरवरी, 2021 से 31 जनवरी, 2022 तक यिनमेटल ऑक्स
203331  जनवरी, 2033 से 18 फरवरी, 2034 तक यिनवॉटर ऑक्स
204517  फरवरी, 2045 से 05 फरवरी, 2046 तक यिनवुड ऑक्स
20574  फरवरी, 2057 से 23 जनवरी, 2058 तक यिनफायर ऑक्स
206923  जनवरी, 2069 से 10 फरवरी, 2070 तक यिनअर्थ ऑक्स
20819 फरवरी, 2081 से 28 जनवरी, 2083 तक यिनमेटल ऑक्स
209327 जनवरी, 2093 से 14 फरवरी, 2094 तक यिनवॉटर ऑक्स

चीनी बैल (ऑक्स) वर्ष 2021 का महत्व

चीन नव वर्ष 2021 बैल नव वर्ष है। इस वर्ष का तत्व मेटल है। इस चिन्ह का चीनी राशियों में विशेष स्थान है। चूंकि बैल कर्मठता को दिखाता है इसलिए इस वर्ष में मेहनत करने वाले लोगों को उसका अच्छा फल मिलेगा। वहीं जो लोग भाग्य के सहारे बैठे हैं उनको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यह वर्ष सच्चाई से मेहनत करने का संकेत दे रहा है। इस वर्ष लोगों को पारिवारिक स्थिति को सुधारने का भी मौका मिलेगा और करियर क्षेत्र में भी उन्नति मिलेगी। खासकर कृषि, यांत्रिकी, इंजीनियरिंग, कलाकार, राजनीति, रियल एस्टेट, इंटीरियर डिज़ाइन, चित्रकला,विनिर्माण, फार्मेसी आदि के क्षेत्रों से जुड़े जातक अच्छा फल पाएंगे। 

जीवन में कोई भी समस्या है तो उसका हल जानने के लिए ज्योतिषियों से पूछें प्रश्न 

चीनी राशि चिन्ह स्वभाव
मूषक इस चिन्ह से संबंधित लोग आकर्षक और महत्वकांक्षी होते हैं। 
वराहइस चिन्ह वाले लोग दूसरों का ख्याल रखने वाले और समाजिक होते हैं। 
ड्रैगनइस चिन्ह से जुड़े लोग उच्च पदों पर होते हैं और ऊर्जा और उत्साह से भरे रहते हैं।
वानरइस चिन्ह वाले लोगों की याददाश्त अच्छी होती है और यह रचनात्मक होते हैं।
कुक्कुटइस चिन्ह से जुड़े लोग समझदार और स्पष्टवादी होते हैं। 
भेड़ इस चिन्ह से जुड़े व्यक्ति में प्रेम की भावना होती है। 
सर्पइस चिन्ह से जुड़े लोग बुद्धिमान और आकर्षक माने जाते हैं। 
बाघइस चिन्ह से जुड़े लोग परंपरावादी और हाजिरजवाब माने जाते हैं। 
स्वानइस चिन्ह के लोगों का मुख्य गुण ईमानदारी होता है और परोपकार की भावना इनमें होती है।
बैलइस चिन्ह से जुड़े लोग समाज के हितैषी होते हैं और कर्मठ माने जाते हैं। 
शशकइस चिन्ह से जुड़े लोग कोमल हृदय के और मृदुभाषी होते हैं। 
अश्वइस चिन्ह से जुड़े लोग हंसमुख और दूसरों का ख्याल रखने वाले होते हैं। 

आइए अब जानते हैं कि चीनी ज्योतिष के अनुसार अलग-अलग राशियों के लिए चीनी नव वर्ष 2021 कैसा रहने वाला है। 

चीनी राशिफल 2021: चूहा (Rat) राशि 

चीनी राशिफल 2021 के अनुसार, चूहा (Rat) राशि के जातकों को इस वर्ष अपने आर्थिक जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। क्योंकि पिछले वर्ष के अनुसार आपने जो भी धन संचय किया….विस्तार से पढ़ें

चीनी राशिफल 2021: बैल/गाय (Ox/Cow) राशि

चीनी राशिफल 2021 के अनुसार, यह वर्ष बैल/गाय (Ox/Cow) वर्ष रहने है, इसलिए ये वर्ष आप सभी जातकों के लिए अनुकूल रहने वाला है। इस वर्ष आपके जीवन में ….विस्तार से पढ़ें

चीनी राशिफल 2021: बाघ (Tiger) राशि

चीनी राशिफल 2021 के अनुसार, बाघ (Tiger) राशि के जातकों के लिए वर्ष 2021 सामान्य से थोड़ा कम अच्छा रहेगा। क्योंकि इस वर्ष आपको बहुत सी….विस्तार से पढ़ें

चीनी राशिफल 2021: खरगोश (Rabbit) राशि

चीनी राशिफल 2021 के अनुसार, खरगोश (Rabbit) राशि के जातकों को अपनी मेहनत से हर कार्य को पूरा करने में सफलता मिलेगी। ऐसे में आपको किसी भी तरह….विस्तार से पढ़ें

कुंडली में मौजूद राज योग की समस्त जानकारी पाएं

चीनी राशिफल 2021: ड्रैगन (Dragon) राशि

चीनी राशिफल 2021 के अनुसार, ड्रैगन (Dragon) राशि के जातकों के लिए यह वर्ष सामान्य से बेहतर रहेगा। क्योंकि अमूमन आप मजबूत व्यक्तित्व वाले व्यक्ति….विस्तार से पढ़ें

चीनी राशिफल 2021: साँप (Snake) राशि

चीनी राशिफल 2021 के अनुसार, साँप (Snake) राशि के जातकों को वर्ष 2021 में अपने आलस के चलते किसी भी कार्य को करने में बाधा महसूस होगी। आप इस समय….विस्तार से पढ़ें

चीनी राशिफल 2021: घोड़ा (Horse) राशि

चीनी राशिफल 2021 के अनुसार, घोड़ा (Horse) राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मिश्रित परिणाम लेकर आ रहा है। यदि आप किसी से सच्चा प्रेम करते हैं तो, ….विस्तार से पढ़ें

चीनी राशिफल 2021: भेड़ (Sheep) राशि

चीनी राशिफल 2021 के अनुसार, भेड़ (Sheep) राशि के जातकों के लिए यह साल बहुत सारी चुनौतियाँ लेकर आने वाला है। क्योंकि इस वर्ष….विस्तार से पढ़ें

चीनी राशिफल 2021: बंदर (Monkey) राशि

चीनी राशिफल 2021 के अनुसार, बंदर (Monkey) राशि के जातकों को इस वर्ष सामान्य फल मिलेंगे। क्योंकि इस समय आप सादगी….विस्तार से पढ़ें

चीनी राशिफल 2021: मुर्गा (Rooster) राशि

चीनी राशिफल 2021 के अनुसार, मुर्गा (Rooster) राशि के लिए ये बैल वर्ष बेहद शानदार रहने वाला है। इस समय आप अपनी मेहनत और प्रयासों के दम….विस्तार से पढ़ें

आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, यह जानने के लिए देखिये आचार्य डॉ. सुनील बरमोला का यह ख़ास वीडियो।

चीनी राशिफल 2021: कुत्ता (Dog) राशि

चीनी राशिफल 2021 के अनुसार, कुत्ता (Dog) राशि के जातकों को इस वर्ष अपने सभी कार्यों को सही योजना और सही रणनीति के तहत ही करने की ….विस्तार से पढ़ें

चीनी राशिफल 2021: सूअर (Pig) राशि

चीनी राशिफल 2021 के अनुसार, सूअर (Pig) राशि के जातकों के लिए यह वर्ष सामान्य से थोड़ा कम अच्छा रहने वाला है। क्योंकि इस समय आपको….विस्तार से पढ़ें

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा  करते हैं आपको यह लेख पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.