चीनी नववर्ष 2023: जानें, ईयर ऑफ द रैबिट में क्या कुछ है ख़ास!

पूरी दुनिया में 1 जनवरी के दिन नए साल का जश्न मनाया जाता है और इस दिन हम सभी धूमधाम से न्यू ईयर सेलिब्रेट करते हैं। वहीं, चीनी लोग लूनर कैलेंडर (चंद्र कैलेंडर) के मुताबिक नया साल मनाते हैं। चीनी नववर्ष के अनुसार, साल 2023 ईयर ऑफ द रैबिट है। इसे राशि वर्ष की शुरुआत के आधार पर मनाया जाता है और यह प्रथा काफी प्रचलित है। इस साल लूनर न्यू ईयर 22 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा।

Varta Astrologers

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

चीनी नववर्ष का जश्न 15 दिनों तक चलता है जिसकी शुरुआत अमावस्या से होती है। चीन समेत दुनिया भर में जहां भी चीनी मूल के लोग रहते हैं, वह पूरे हर्षोल्लास के साथ इन 15 दिनों का जश्न मनाते हैं। एस्ट्रोसेज का यह ख़ास ब्लॉग आपको चीनी नववर्ष से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगा। साथ ही, हम इसका पूरा इतिहास, महत्व और राशि अनुसार नए साल की भविष्यवाणी के बारे में भी जानेंगे। तो आइए इस ख़ास ब्लॉग की शुरुआत करते हैं और सबसे पहले इसके पारंपरिक महत्व के बारे में जानते हैं। 

चीनी नववर्ष का महत्व

अगर चीनी नववर्ष के मूल की बात करें तो इसकी शुरुआत आज से लगभग 3800 साल पहले हुई थी। जैसे कि हमने ऊपर बताया कि चीनी नववर्ष को चंद्र कैलेंडर के मुताबिक मनाया जाता है। हालांकि वर्ष 1912 में चीनी सरकार ने इसे खत्म कर दिया था और ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार न्यू ईयर मनाने की प्रथा शुरू कर दी थी। फिर उसके बाद 1949 में चीनी नववर्ष को चीन के ज्यादातर हिस्सों में स्प्रिंग फेस्टिवल (वसंत महोत्सव) के नाम से मनाया जाने लगा। मान्यता के अनुसार चीनी नववर्ष की शुरुआत शांघ सभ्यता (1600-1046 ईसा पूर्व) में हुई थी। उस समय लोग नए साल की शुरुआत और अंत में अपने पूज्य देवताओं और पूर्वजों के बलिदान की स्मृति में किये जाने वाले संस्कारों का पालन किया करते थे।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

हालांकि, चीनी नववर्ष से एक पारंपरिक कहानी भी जुड़ी है और इस कहानी के अंतर्गत नियान नाम का एक जानवर था जो न्यू ईयर से एक दिन पहले लोगों की फसलें, अनाज, खाना और यहां तक की लोगों को भी खा जाता था और इसी वजह से लोगों ने न्यू ईयर से एक दिन पहले नियान के लिए अपने-अपने घरों के सामने खाना रखना शुरू कर दिया था। 

इसके अलावा एक और कहानी प्रचलित है जिसके मुताबिक इस जानवर से बचने के लिए एक बुजुर्ग आदमी ने एक योजना बनाई। यह जानवर शोर से काफ़ी डरता था इसलिए लोगों ने अपने-अपने घरों के बाहर खिड़की और दरवाजों पर लाल लालटेन और स्क्रॉल लगाना शुरू कर दिया। साथ ही, लोगों के घरों के बाहर रखी बांस की लकड़ियां चटकने से शोर होने लगा और इन लकड़ियों की जगह बाद में पटाखों ने ले ली।

15 दिन का उत्सव

जैसे कि हम ऊपर इस बारे में बात कर चुके हैं कि चीनी नववर्ष का जश्न 15 दिनों तक चलता है। तो आइए अब इन 15 दिनों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

पहला दिन: रोस्टर

पहला दिन आपके जीवन में एक नई शुरुआत को दर्शाता है। इसके अलावा, पहला दिन नई किस्मत और समृद्धि की प्राप्ति का भी प्रतिनिधित्व करता है। 

दूसरा दिन: स्वान

दूसरे दिन चीनी लोग अपने पूर्वजों और भगवान की पूजा करते हैं। पारंपरिक तौर पर विवाहित महिलाएं अपने माता-पिता के प्रति आभार व्यक्त करती हैं जिन्होंने उन्हें जन्म दिया है। चूंकि इस दिन को स्वान (कुत्ता) के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है इसलिए इस दिन पालतू और आवारा जानवरों को खाना खिलाने की भी परंपरा है।

कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब

तीसरा दिन: शूकर

तीसरे दिन लोग अपने पूर्वजों और दिवंगत मित्रों की समाधि पर जाते हैं। अगर किसी परिवार में पिछले 3 साल के दौरान किसी की मृत्यु हुई है तो, वह उनके सम्मान में किसी के घर नहीं जाते हैं।

चौथा दिन: शीप (भेड़)

तीसरे दिन किये जाने वाले सभी कार्य और परंपराएं इस दिन जारी रहती हैं।

पांचवां दिन: बैल

पांचवां दिन धन के देवता के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है और इस दिन लोग उनकी पूजा-अर्चना करते हैं।

छठा दिन: अश्व (घोड़ा)

छठे दिन लोग मंदिर में भगवान के दर्शन करते हैं और अपने दोस्तों और परिवार के लोगों से मिलने के लिए उनके घर जाते हैं।

सातवां दिन: पुरुष

चंद्र कैलेंडर के सातवें दिन को पुरुषों के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।

आठवां दिन: पूर्णता का दिन

इस दिन परिवार के सदस्य एक-दूसरे से मिलते हैं और साथ डिनर करते हैं।

नौवां दिन

नौवें दिन को जेड सम्राट के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है और इन्हें ताओवादी मान्यता में सबसे पूजनीय माना जाता है।

दसवें से बारहवां दिन

दसवें दिन से लेकर बारहवें दिन तक लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ दावत का लुत्फ उठाते हैं।

तेरहवां दिन: डाइट कंट्रोल

इस दिन लोग एक दिन पहले हुई दावत के खाने को पचाने के लिए शाकाहारी भोजन का सेवन करते हैं जैसे चावल, सरसों आदि।

चौदहवां दिन:लालटेन दिवस की तैयारी का दिन

इस दिन लोग लालटेन दिवस की तैयारी में जुट जाते हैं।

पंद्रहवां दिन:लालटेन दिवस

स्प्रिंग फेस्टिवल (वसंत महोत्सव) और नव वर्ष के बाद जो पहली पूर्णिमा आती है उसे पूर्णिमा की पहली रात के तौर पर भी जाना जाता है और यह पंद्रहवें दिन पड़ती है। लालटेन दिवस के दिन छुट्टी होती है और इसे लालटेन महोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

रैबिट ईयर की सूची

रैबिट वर्षकैलेंडर में चीनी राशि वर्षतत्व
19272 फरवरी 1927- 22 जनवरी 1928अग्नि
193919 फरवरी 1939- 8 फरवरी 1940पृथ्वी
19516 फरवरी 1951- 26 जनवरी 1952धातु
196325 जनवरी 1963- 12 फरवरी 1964जल
197511 फरवरी 1975-30 जनवरी 1976लकड़ी
198729 जनवरी 1987-16 फरवरी 1988अग्नि
199916 फरवरी 1999-04 फरवरी 2000पृथ्वी
201103 फरवरी 2011- 22 जनवरी 2012धातु
202322 जनवरी 2023-09 फरवरी 2024जल
20358 फरवरी 2035- 27 जनवरी 2036लकड़ी

ईयर ऑफ द रैबिट का महत्व

चीनी राशिफल में रैबिट चौथे नंबर पर आता है। जैसा कि हम लोग जानते हैं कि यह एक प्यारा और फुर्तीला जानवर है और इसका संबंध पृथ्वी तत्व से है। यिंग और यांग के संदर्भ में बात करें तो रैबिट को यिन माना जाता है और इसका संबंध चांद से है। कुछ लोगों का मानना है कि चंद्रमा की रोशनी एक खरगोश को दर्शाती है। इसके अलावा खरगोश को चीनी संस्कृति में अपनी प्रजनन क्षमता और साल के किसी भी वक्त में संभोग करने की क्षमता के कारण व्यभिचार का प्रतीक भी माना जाता है।

पाएँ अपनी सभी समस्याओं का निजीकृत और सटीक जवाब: विद्वान ज्योतिषियों से अभी पूछें सवाल

चीनी राशियां इन बातों का करती हैं प्रतिनिधित्व

चीनी राशिचक्र की सभी 12 राशियां जानवरों के नाम पर आधारित हैं जो किसी ख़ास अर्थ को दर्शाती है। चीनी लोगों का मानना है कि जिस पशु वर्ष में जो शख्स पैदा होता है, उसमें उसी जानवर के गुण पाए जाते हैं। आइए अब चीनी राशिफल के मुताबिक हर एक पशु के कुछ लक्षणों के बारे में जानते हैं।

मूषक समझदार, तेज और मिलनसार होता है।

बैल ताकतवर, दृढ़ और शक्तिशाली होता है।

बाघ आत्मविश्वासी, प्रतिस्पर्धी और अप्रत्याशित होता है।

रैबिट सुंदर, विचारशील और जवाबदेह होता है।

ड्रैगन आत्मविश्वासी, चालाक और जुनूनी होता है।

सांप रहस्यमय, ज्ञानी और समझदार होता है।

अश्व तेज़ रफ्तार वाला, फुर्तीला होता है।

बकरी शांत, विनम्र और सहानुभूति से युक्त होती है।

बंदर बुद्धिमान, जिज्ञासु और बुद्धिमान होता है।

रोस्टर मेहनती, बहादुर और सजग होता है।

स्वान आकर्षक, सच्चा और समझदार होता है।

शूकर दूसरों को देने वाला, देखभाल करने वाला और मेहनती होता है।

राशि अनुसार चीनी राशिफल 2023: द ईयर ऑफ  रैबिट

चीनी राशिफल 2023: चूहा

चूहा राशि के जातकों के लिए ईयर ऑफ द वाटर रैबिट बेहद अनुकूल रहने वाला है। संकेत मिल रहे हैं कि आपका प्रेम…(विस्तार से पढ़ें)

चीनी राशिफल 2023: ऑक्स(बैल) 

बैल राशि के जातकों को ईयर ऑफ द वाटर रैबिट के दौरान सकारात्मक व नकारात्मक दोनों तरह के परिणाम देखने को…(विस्तार से पढ़ें)

चीनी राशिफल 2023: बाघ (टाइगर)

बाघ राशि के जातकों के लिए ईयर ऑफ द वाटर रैबिट अत्यंत फलदायी साबित होगा। आपका प्रेम जीवन बहुत अच्छा रहेगा…(विस्तार से पढ़ें)

चीनी राशिफल 2023: रैबिट (खरगोश)

इस वर्ष खरगोश राशि के जातकों को ज़्यादातर सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। लेकिन जीवन के कुछ पहलुओं में समस्याओं…(विस्तार से पढ़ें)

चीनी राशिफल 2023:ड्रैगन

ड्रैगन राशि के जातकों के लिए ईयर ऑफ द वाटर रैबिट सामान्य रूप से बेहतर रहने की संभावना है। यदि आप विवाहित हैं…(विस्तार से पढ़ें)

चीनी राशिफल 2023: सांप (सर्प)

सांप/सर्प राशि के जातकों के लिए ईयर ऑफ द वाटर रैबिट ज़्यादातर अनुकूल रहेगा, लेकिन कहीं-कहीं आपको कुछ समस्याओं…(विस्तार से पढ़ें)

चीनी राशिफल 2023: घोड़ा (हॉर्स)

घोड़ा राशि के जातकों को अपने जीवन के कुछ पहलुओं में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन के…(विस्तार से पढ़ें)

चीनी राशिफल 2023: भेड़ (शिप)

भेड़ राशि के जातकों के लिए ईयर ऑफ द वाटर रैबिट चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। हालांकि इन चुनौतियों से आप काफ़ी…(विस्तार से पढ़ें)

चीनी राशिफल 2023: बंदर (मंकी)

बंदर/वानर राशि के जातक ईयर ऑफ द वाटर रैबिट के दौरान एक ख़ुशहाल जीवन का आनंद लेंगे। जो जातक…(विस्तार से पढ़ें)

चीनी राशिफल 2023: मुर्गा (रूस्टर )

मुर्गा राशि के जातकों को इस वर्ष कुछ उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन की बात…(विस्तार से पढ़ें)

चीनी राशिफल 2023: कुत्ता (डॉग)

कुत्ता राशि के जातकों को इस वर्ष सकारात्मक व नकारात्मक दोनों तरह के परिणाम देखने को मिलेंगे। सकारात्मक पक्ष…(विस्तार से पढ़ें)

चीनी राशिफल 2023: सूअर (पिग)

सूअर राशि के जातकों के लिए यह वर्ष फलदायी साबित होगा। अभी तक आप जिन परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे थे, वे…(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.