संतान राशिफल 2023: आपके बच्चों के लिए कैसा रहेगा 2023; पढ़ें राशिनुसार भविष्यवाणियां!

साल 2023 के लिए हम सभी लोगों ने अलग-अलग योजनाएं बनाई हुई हैं। नए साल में सभी लोग एक नई और ऊर्जा से भरी शुरुआत करना चाहते हैं। ऐसे में एस्ट्रोसेज एक बार फिर से हाजिर है एक खास ब्लॉग लेकर, जिसमें आपको अपने बच्चों से जुड़ी अहम भविष्यवाणियां मिलेंगी।

विस्तार में पढ़ें साल 2023 का राशिफल 

सभी राशियों के बच्चों के करियर, सेहत, प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे हर पहलू के बारे में हम इस खास ब्लॉग में जानेंगे। साल 2023 आपकी संतान के लिए कैसा रहने वाला है, यह आपको संतान राशिफल 2023 से पता चलेगा। तो आइए बिना देर किए जानते हैं कि किस राशि के लिए क्या कुछ खास छिपा हुआ है।

बच्चों का भविष्य कैसे बनाएँ खास? विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करके जानें जवाब

 मेष राशि

साल 2023 की शुरुआत आपकी संतान के लिए शानदार रहने वाली है। अगर आपके बच्चे विदेश जाकर पढ़ना चाहते हैं, तो इस साल उनके सपने पूरे हो सकते हैं। इसके अलावा अगर आपकी नई शादी हुई है, तो आपके घर में एक नया मेहमान दस्तक दे सकता है। वहीं मई से अगस्त तक का समय आपके बच्चों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने के संकेत हैं। 

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करे: मेष राशिफल 2023

वृषभ राशि

इस साल वृषभ राशि के जातकों को अपनी संतान के माध्यम से कई सारे शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। आपके बच्चे करियर में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल होंगे, उनका करियर काफी अच्छी प्रगति करेगा। लेकिन साल के आखिरी महीने में आपको अपने बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखना होगा।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें: वृषभ राशिफल 2023

मिथुन राशि

आपके बच्चों के लिए साल की शुरुआत कुछ उतार-चढ़ावों के साथ हो सकती है। इस साल बच्चों को कुछ शारीरिक दिक्कत आने की आशंका है। लेकिन अप्रैल के महीने से आपकी संतान की सेहत में अच्छे सुधार आएंगे। इसके साथ ही इस साल आपके बच्चों की शादी का कार्य भी पूरा होने की प्रबल संभावना है।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करे: मिथुन राशिफल 2023

कर्क राशि

कर्क राशि के बच्चों के लिए साल की शुरुआत सकारात्मक रहेगी। ग्रह दशा आपके लिए अनुकूल रहेगी। आपके बच्चों के अंदर ऊर्जा भरी होगी और वह इसके माध्यम से काम में सफल होंगे। इसके अलावा इस साल आपके बच्चे कोई बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर सकते हैं, जिससे आपको काफी गर्व होगा।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें: कर्क राशिफल 2023

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

सिंह राशि

सूर्य और बुध की अनुकूल दशा के कारण साल की शुरुआत बच्चों के लिए शानदार रहने वाली है। आपके बच्चों की सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव आने की संभावना है, इसलिए बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। हालांकि करियर की बात करें तो इस साल आपकी संतान अच्छी प्रगति करने में सफल होगी।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें: सिंह राशिफल 2023

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए भी साल 2023 की शुरुआत अच्छी होगी। शनि और शुक्र आपके पांचवें भाव में होंगे, जिसके प्रभाव से बच्चों के करियर में अच्छी प्रगति संभव होगी। आपके बच्चों को नौकरी में भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। हालांकि मई और जून के बीच में कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें: कन्या राशिफल 2023

तुला राशि

इस साल आपके बच्चों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। संभव है कि आपके बच्चों के ऊपर पढ़ाई और जॉब का प्रेशर रहेगा, जिसके कारण वे परेशान हो सकते हैं। हालांकि प्रेशर के बाद भी आपके बच्चे लगातार कड़ी मेहनत करेंगे, जिससे उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। आपकी संतान को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें: तुला राशिफल 2023

कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब

वृश्चिक राशि

साल की शुरुआत आपकी संतान के लिए लाभकारी साबित होगी। आपके बच्चे शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। अगर आपके बच्चे नौकरीपेशा हैं तो यह साल उनके लिए शानदार साबित होगा। अगर वे खुद का कोई बिजनेस चला रहे हैं, तो 2023 उनके लिए कई लाभ लेकर आएगा।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें: वृश्चिक राशिफल 2023

धनु राशि

इस साल आप अपने बच्चों को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं, खास तौर से उनकी दोस्ती और संगत के कारण। इसके अलावा अप्रैल से अगस्त के बीच अपने बच्चों का ध्यान रखें क्योंकि इस अवधि में उन्हें किसी तरह की बीमारी परेशान कर सकती है, जिसका नकारात्मक असर उनकी पढ़ाई पर पड़ सकता है। 

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें: धनु राशिफल 2023

मकर राशि

यह साल आपके बच्चों के लिए कुछ चुनौतियों के साथ आने की आशंका है। आपके बच्चे कुछ ज्यादा उग्र व्यवहार कर सकते हैं, जिसके कारण घर का माहौल बिगड़ सकता है। हालांकि फरवरी से अप्रैल के बीच उनके लिए स्थिति अनुकूल रहेगी। आपके बच्चे अगर विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो इस साल वे सफल हो सकते हैं।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें: मकर राशिफल 2023

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए संतान के लिहाज से यह साल मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है। कोशिश करें कि अगर आप उन्हें कोई बात समझाना चाहते हैं, तो एक दोस्त की तरह बात करें। नवंबर और दिसंबर के महीने में आपके बच्चों को करियर में कामयाबी मिलने के संकेत हैं।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें: कुंभ राशिफल 2023

मीन राशि

यह साल आपके बच्चों के लिए अनुकूल रहने की संभावना है। अगर आपके बच्चे उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो इस साल उन्हें सफलता मिलेगी। इसके अलावा नौकरी और बिजनेस वाले जातकों के लिए यह साल लाभकारी साबित होगा। हालांकि आपको अपने बच्चों की संगति का ध्यान रखना चाहिए।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें: मीन राशिफल 2023

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.