ज़रूर करें छोटा चार धाम के दर्शन, होगा सभी पापों का नाश !

उत्तराखंड की चार धाम यात्रा हिंदुओं की पवित्र और आध्यात्मिक यात्राओं में से एक है। इस यात्रा को “छोटा चार धाम” भी कहा जाता है, जिनमें बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री तथा यमुनोत्री मंदिरों के दर्शन शामिल हैं। इन चारों धार्मिक स्थलों को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र और खास माना जाता है, जिनकी अलग-अलग मान्यताएं हैं। एक ही राज्य में होने के कारण यह चार धाम भक्तों के लिए सुगम माने जाते हैं। माना जाता है कि चार धामों की पवित्र यात्रा और दर्शन करने से व्यक्ति के समस्त पापों का नाश हो जाता है और मनुष्य जीवन-मृत्यु के बंधनों से मुक्त हो जाता है। तो चलिए आज इस लेख में आपको उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के विषय में विस्तार से बताते हैं। 

यमुनोत्री 

छोटा चार धाम यात्रा का पहला पड़ाव “यमुनोत्री” माना जाता है। यमुनोत्री का मंदिर बांदरपूंछ के पश्चिमी छोर पर स्थित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार यमुना को सूर्य की पुत्री और यम को उनका पुत्र मानते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति यमुना में स्नान करता है, यमराज उसके साथ सख्ती नहीं बरतते। यमुना में स्नान करने से मौत का भय भी दूर हो जाता है। मंदिर के पास गरम पानी के कई सोते हैं, जिसमें सूर्य कुंड अत्यधिक प्रसिद्ध है। इस कुंड में श्रद्धालु चावल और आलू कपड़े में बांधकर पकाते हैं, और इसे प्रसाद के तौर पर घर ले जाते हैं। यमुनोत्री का मंदिर अक्षय तृतीया यानि मई में खुलता है, और नवंबर में यामा द्वितीया यानि दिवाली के दो दिन बाद बंद हो जाता है। मंदिर सु‍बह 6 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक खुला रहता है। 

गंगोत्री 

पौराणिक कथाओं में कहा गया है, कि गंगा नदी सबसे पहले गंगोत्री में ही अवतरित हुई थी। गंगोत्री को गंगा का उद्गम स्थल मानते है। छोटा चार धाम यात्रा में यमुनोत्री के बाद गंगोत्री की यात्रा करने का विधान है। यहाँ गंगा मंदिर जिसमें शंकराचार्य द्वारा स्थापित प्रतिमा मौजूद है, सूर्यकुण्ड, विष्णुकुंड, ब्रह्मकुण्ड आदि पवित्र स्थल हैं। हिंदू धर्म में गंगोत्री को मोक्षप्रदायनी माना गया हैमंदिर अक्षय तृतीया यानि मई में खुलता है, और यामा द्वितीया या दीवाली के दो दिन बाद यानि नवंबर में बंद हो जाता है। गर्मियों में सुबह 6.15 से दोपहर 2 बजे तक और उसके बाद शाम 3 बजे से रात 9.30 तक, जबकि सर्दियों में सुबह 6.45 से 2 बजे दोपहर तक और उसके बाद शाम 3 बजे से शाम 7 बजे तक मंदिर खुला रहता है। 

केदारनाथ

हिंदू धर्म में यमुनोत्री से केदारनाथ के ज्‍योतिर्लिंग पर जलाभिषेक को पवित्र माना जाता है। वायुपुराण के अनुसार मानव जाति के कल्याण के लिए भगवान विष्णु बद्रीनाथ में अवतरित हुए। बद्रीनाथ में पहले भगवान शिव का निवास था, लेकिन भगवान विष्णु के लिए शिव जी बद्रीनाथ छोड़ कर केदारनाथ चले आए। भगवान शिव द्वारा किए त्याग की वजह से केदारनाथ को प्राथमिकता दी जाती है। केदारनाथ समुद्र तल से 11,746 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। केदारनाथ में भगवान शिव के साथ-साथ भगवान गणेश, पार्वती, विष्णु और लक्ष्मी, कृष्ण, कुंती, द्रौपदी, युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल और सहदेव की पूजा अर्चना भी की जाती है।

बद्रीनाथ 

गंगा नदी के तट पर स्थित बद्रीनाथ समुद्र तल से 3050 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। यह मंदिर नर और नारायण पर्वत के बीच स्थित है, साथ ही अलकनंदा नदी भी इस मंदिर की खूबसूरती में चार चाँद लगाती है। बद्रीनाथ मंदिर में हमेशा अखंड-ज्योत जलती रहती है। ऐसा माना जाता कि इस स्‍थान पर भगवान विष्‍णु ध्यानमग्न रहते हैं। इस मंदिर में नर और नारायण के अलावा माता लक्ष्‍मी, शिव-पार्व‍ती और भगवान गणेश की मूर्ति भी है।

यह भी पढ़ें – 

मांगलिक कन्याएं अपनी कुंडली से मंगल दोष हटाने के लिए ज़रूर करें ये व्रत, जानें पूजन विधि

कई मंत्रों के जाप से ज़्यादा फ़लदायी है गायत्री मंत्र, इसके जाप से मिलते हैं कई फ़ायदे

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.