26 मार्च को छड़ी मार होली, भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़ी है इस होली की परंपरा

होली नजदीक है। 28 मार्च को होलिका दहन और 29 मार्च को रंगों वाली होली खेली जानी है। पूरे देश में होली को लेकर लोगों में उत्साह भरा हुआ है। रंग और अबीर की खरीदारी जारी है। बच्चे पिचकारियों की दुकान पर भीड़ लगा रहे हैं और घर की महिलाओं को पकवानों की चिंता सता रही है। कुल मिला कर बात इतनी है कि होली की तैयारी अपने चरम पर है और इन सब के बीच गोकुल में होली को लेकर अलग ही उत्साह है। कारण ये कि 26 मार्च को गोकुल में छड़ी मार होली खेली जाने वाली है। गोकुल के लोग इसको लेकर हर साल उत्साहित रहते हैं और गोकुल में खेली जाने वाली इस होली की परंपरा को देखने के लिए दुनिया भर से लोग इस दिन गोकुल पहुँचते हैं।

होली के शुभ मुहूर्त जानने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

क्यों मनाई जाती है छड़ी मार होली?

मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने अपना बचपन गोकुल में ही बिताया था। गोकुल ही वो जगह है जहाँ भगवान कृष्ण ने पहली बार होली खेली थी। चूँकि अन्य इलाकों में लट्ठ मार होली मनाई जाती थी और भगवान कृष्ण ने गोकुल में जब पहली बार होली खेली थी तब वो बाल रूप में थे, इस वजह से यहाँ छड़ी मार होली खेली गयी ताकि भगवान को चोट न पहुंचे। तब से लेकर आज तक यह परंपरा गोकुल में चली आ रही है।

क्या कुछ होने वाला है गोकुल में?

26 मार्च को छड़ी मार होली की तैयारियां गोकुल में जोरों पर हैं। रंग अबीर से पूरे शहर को सराबोर करने के लिए हाथरस से 26 मन गुलाल मंगाया जा रहा है। पूरे शहर को द्वापर युग में भगवान कृष्ण के द्वारा की गई लीलाओं की झांकियों से सजाया जा रहा है। इस दिन 12 बजे नन्द भवन मंदिर से भगवान का डोला होली खेलने के लिए मुरली घाट को निकलेगा। इस डोले में भगवान कृष्ण और बलराम मौजूद रहेंगे। रास्ते भर साथ में चलती हुरियारिनें भगवान को छेड़ती चलेंगी। मुरली घाट पहुंचने पर भगवान को मंदिर के अंदर विराजमान किया जाएगा। 

इसके बाद वहां मौजूद हुरियारिनें सबसे पहले भगवान के साथ छड़ी मार होली खेलेंगी। इसके बाद शुरू होती है रंग और फूल की होली। इस दौरान आसमान रंग और अबीर से पट जाता है और पूरा घाट रंग में डूब जाता है। आपको बताते चलें कि रंग में किसी तरह की कोई मिलावट नहीं हो इस वजह से इस दिन इस्तेमाल किये जाने वाले रंग को टेसुओं के फूल से बनाया जाता है। घाट पर होली खेलने के बाद भगवान ग्वाल-बाल मंदिर पहुंचेंगे और इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा।  

होली और होलिका दहन की पूजा विधि की अधिक जानकारी लिए अभी पढ़ें

इस साल कोरोना को देखते हुए स्थानीय प्रशासन भी इस होली को लेकर पूरी तैयारी कर चुका है। मंदिर के प्रमुख पुजारी ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी है कि इस बार छड़ी मार होली के लिए लगभग 150 छड़ियों को साफ़ किया गया है। 

ऐसे में अगर आप 26 मार्च के दौरान गोकुल के आसपास ही कहीं मौजूद हैं और आपने छड़ी मार होली का खेल अभी तक नहीं देखा है तो देर मत कीजिये, हो आइये गोकुल से। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपके लिए बेहद मददगार साबित हुआ होगा। अगर ऐसा है तो इसे आप अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ भी साझा कर सकते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.