कल से शुरू हो रहा है चातुर्मास, इन राशियों पर होगी महादेव की विशेष कृपा

हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक महीने में दो एकादशी के व्रत पड़ते हैं। सनातन धर्म में एकादशी का बड़ा महत्व है। इस दिन खास तौर से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। यही वजह है कि एकादशी को ‘हरिवासर’ भी कहते हैं यानी कि हरि का दिन अर्थात भगवान विष्णु को समर्पित तिथि।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

सनातन धर्म में हर एकादशी का अपना विशेष महत्व है। इन सब में देवशयनी एकादशी बेहद खास मानी जाती है क्योंकि मान्यता है कि प्रत्येक वर्ष देवशयनी एकादशी की तिथि को भगवान विष्णु चार महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं और फिर चार महीने बाद देवउठनी एकादशी की तिथि को निद्रा से उठते हैं। इस चार महीने की अवधि को ही चातुर्मास कहा जाता है। साल 2021 में 20 जुलाई से चातुर्मास प्रारम्भ हो जाएगा और 14 नवंबर 2021 को इसका समापन होगा।

मान्यता है कि भगवान विष्णु की अनुपस्थिति में चातुर्मास की अवधि में सृष्टि का संचालन भगवान शिव करते हैं। इस अवधि में शादी-विवाह, उपनयन जैसे मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं क्योंकि भगवान विष्णु इस अवधि में आशीर्वाद देने हेतु उपस्थित नहीं रहते हैं। हालांकि इस दौरान पूजा-पाठ और दान पुण्य करने से विशेष फल प्राप्त होता है क्योंकि इस समय सृष्टि का संचालन भगवान शिव करते हैं और उन्हें स्वभाव से बहुत जल्द प्रसन्न होने वाला देवता माना जाता है।

चातुर्मास का पहला महीना सावन का होता है जो साल 2021 में 25 जुलाई से शुरू होकर 22 अगस्त तक रहेगा। सावन का महीना भगवान शिव को विशेष तौर पर प्रिय है। इस दौरान तीन राशियां ऐसी होती हैं जिन पर भगवान शिव की विशेष कृपा होती है। आइये जानते हैं वे कौन सी राशियां हैं और सावन महीने के दौरान उन्हें क्या उपाय करने चाहिए।

इन राशियों पर रहेगी भगवान शिव की विशेष कृपा

मेष राशि : मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल देवता हैं। सावन महीने में मेष राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। ऐसे में यदि सावन महीने के दौरान मेष राशि के जातक भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा करें और शिवलिंग का जलाभिषेक करें तो उनके जीवन के सारे कष्ट व आने वाली बाधाएं खत्म होती हैं।

मकर राशि : मकर राशि के स्वामी ग्रह भगवान शनि माने जाते हैं। सावन के महीने में भगवान शिव मकर राशि के जातकों पर भी कृपा दृष्टि रखते हैं। ऐसे में यदि मकर राशि के जातक सावन महीने में भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित कर उनकी पूजा करें तो उन्हें काफी लाभ होगा। इसके अलावा सावन महीने में मकर राशि के जातक प्रतिदिन ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 जाप करें तो उनके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के स्वामी ग्रह भगवान शनि माने जाते हैं। सावन के महीने में भगवान शिव कुंभ राशि के जातकों पर विशेष कृपा दृष्टि रखते हैं। ऐसे में कुंभ राशि के जातक भगवान शिव को प्रसन्न कर और भी लाभ पाने के लिए सावन के महीने में भगवान शिव का जल से अभिषेक करें। इससे उनके जीवन में आ रही मुश्किलें खत्म होंगी। इस दौरान कुंभ राशि के जातक यदि गरीब व जरूरतमंद लोगों को दान करें तो भगवान शिव उन्हें कई गुना शुभ फल भी देते हैं।

ये भी पढ़ें : जल्द होगा मंगल का गोचर, जानें इस गोचर से जुड़ी पांच जरूरी बातें

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोसेज के साथ। धन्यवाद !

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.