चंद्रायण व्रत : एक कठिन व्रत जिससे होता है जीवन भर के पापों का प्रायश्चित

सनातन धर्म में कई व्रत और त्योहार मनाने की परंपरा रही है। इनमें से कुछ व्रत तो आसान होते हैं लेकिन कुछ व्रत काफी कठिन होते हैं। हालांकि इन कठिन व्रतों के फल भी बेहद शुभ माने जाते हैं। ऐसा ही एक व्रत है चंद्रायण व्रत जो कि बहुत ही कठिन और उतना ही फलदायी भी माना जाता है। आज हम आपको इस लेख में इसी व्रत के बारे में बताने वाले हैं और साथ ही व्रत से होने वाले फायदे तथा व्रत के दौरान पालन किए जाने वाले नियमों की भी जानकारी आपको इस लेख में मिल जाएगी।

जीवन से जुड़ी हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान जानने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट 

चंद्रायण व्रत 

चंद्रायण व्रत के बारे में आम लोगों को बहुत ही कम जानकारी है। वजह यही है कि यह व्रत है काफी कठिन लेकिन इसके शुभ फलों की वजह से आज भी कई लोग इस व्रत को करते हैं। पुराने समय में ऋषि मुनि विशेष तौर पर चंद्रायण व्रत रखते थे। मान्यता है कि इस व्रत से शरीर तो रोगमुक्त होता ही है, इसके साथ साथ इस जन्म में किए गए सभी पापों का प्रायश्चित भी होता है। यही वजह है कि इसे कई लोग साधना का दर्जा भी देते हैं और चंद्रायण व्रत की जगह चंद्रायण  साधना भी कहते हैं।

चंद्रायण व्रत की शुरुआत शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस व्रत का सीधा संबंध चंद्रमा की कलाओं से होता है। इस व्रत के दौरान भोजन को 16 कौर के हिस्से में बांटा जाता है और फिर व्रत के पहले दिन केवल एक कौर भोजन ग्रहण करता है। इसी तरह व्रती व्रत के दूसरे दिन दो कौर भोजन ग्रहण करता है और यह प्रक्रिया निरंतर सोलह दिनों तक चलती रहती है। इस तरह से व्रती पूर्णिमा तिथि तक सोलह कौर भोजन कर लेता है जो कि उसका सम्पूर्ण भोजन होता है। 

शुक्ल पक्ष के बाद कृष्ण पक्ष की शुरुआत होती है। अब फिर से सम्पूर्ण भोजन को सोलह कौर के हिस्सों में बांटा जाता है और हर दिन एक कौर भोजन कम किया जाता है। इस तरह अमावस्या के दिन व्रती उपवास रखता है और इसके साथ ही यह व्रत या फिर कहें तो साधना पूरी हो जाती है।

ये भी पढ़ें: साल 2021 के पहले चन्द्र ग्रहण से जुड़ी पांच बेहद जरूरी बातें जान लीजिये

चंद्रायण व्रत के नियम

पहला नियम : चंद्रायण व्रत करने वाले जातकों को इस व्रत के दौरान पूरी तरह से ब्रह्मचर्य का पालन करना होता है। इस दौरान मन में दूसरों के प्रति कोई बुरा ख्याल नहीं रखना चाहिए और न ही किसी को हानि पहुंचाने के बारे में सोचना चाहिए।

दूसरा नियम : चंद्रायण व्रत के दौरान हर रोज 40 माला से या फिर कम से कम 11 माला से गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। व्रत के खत्म होते होते आपके सवा लाख गायत्री मंत्र के अनुष्ठान पूरे हो जाने चाहिए।

तीसरा नियम : व्रत के दौरान नियमित रूप से स्वाध्याय, गायत्री पूजा, यज्ञ, संध्या पूजन आदि करना चाहिए। साथ ही इस दौरान हर रोज व्रती को जमीन पर सोना चाहिए।

चौथा नियम : व्रत के खत्म होने के बाद व्रती को यज्ञ जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही इस दिन गरीब व जरूरतमंद लोगों को दान जरूर करना चाहिए।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभ चिंतकों के साथ जरूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.