साल का पहला चंद्रग्रहण इन 4 राशियों पर डालेगा प्रभाव; गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान!

चंद्र ग्रहण: 5 व 6 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा। धार्मिक नजरिए से ग्रहण की घटना को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। ग्रहण के दौरान कई तरह के कार्य करने की मनाही होती है। ऐसी मान्यता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपने गर्भ में पल रहे बच्चों का विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि इन पर ग्रहण का बुरा प्रभाव जल्दी पड़ता है। साल के पहले चंद्र ग्रहण का प्रभाव गर्भवती महिलाओं के अलावा 4 राशियों पर भी देखने को मिलेगा। आइए एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में जानते हैं चंद्र ग्रहण से जुड़ी सभी जरूरी बातें।

Varta Astrologers

पंचांग के अनुसार, साल का पहला चंद्र ग्रहण 05 मई 2023 की रात 8 बजकर 44 मिनट पर शुरू होगा और 06 मई 2023 की मध्य रात्रि 01 बजकर 02 मिनट पर समाप्त होगा। इस ग्रहण की अवधि 4 घंटे 15 मिनट तक रहेगी। इस चंद्र ग्रहण की ख़ास बात यह है कि ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। अर्थात् चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया सिर्फ एक तरफ रहने के कारण यह ग्रहण हर जगह नहीं देखा जाएगा।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी 

चंद्र ग्रहण क्या है

चंद्र ग्रहण तब होता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा संरेखित होते हैं इसलिए पृथ्वी दोनों के बीच आ जाती है और चंद्रमा कुछ समय के लिए पृथ्वी की छाया में चला जाता है। हालांकि यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण है जो कि एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण-पूर्वी यूरोप में दिखाई देगा।

नोट: चूंकि यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है इसलिए इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।

चंद्र ग्रहण के दौरान इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान!

वैदिक ज्योतिष के अनुसार 5 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगेगा जो शीघ्र ही विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। हालांकि चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर होगा लेकिन 4 राशियों पर इसका असर अधिक देखने को मिल सकता है। इसका प्रभाव सेहत और भविष्य की योजनाओं पर पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं कि साल का पहला चंद्र ग्रहण का किन राशियों पर नकारात्मक प्रभाव हो सकता है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मेष राशि

चंद्र ग्रहण के दौरान मेष राशि के जातकों को मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी प्रकार के विवाद होने की आशंका है और इस कारण आपके घर का माहौल खराब हो सकता है। इन झगड़ों से आप चिंता व तनाव का अनुभव भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो इस दौरान आपका इम्यून सिस्टम कमज़ोर होने की संभावना है। ऐसे में आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।

कर्क राशि

इस चंद्र ग्रहण का व्यापक प्रभाव कर्क राशि के जातकों पर पड़ता नहीं दिख रहा है क्योंकि यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है और इसके परिणामस्वरूप आपके लिए पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग बनेंगे या बोनस के रूप में अतिरिक्त लाभ भी मिल सकता है। हालांकि सेहत के दृष्टि से देखा जाए जो इस दौरान आपकी मां का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है जो आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है।

तुला राशि

चंद्र ग्रहण के दौरान तुला राशि के जातकों को विशेष तौर पर सावधानी बरतने की ज़रूरत है क्योंकि ग्रहण आपकी राशि पर ही लग रहा है। ऐसे में आपको विवाह, नौकरी या व्यवसाय से संबंधित क्षेत्रों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि चंद्रमा आपके करियर भाव के स्वामी भी हैं। इस दौरान आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी तरह की बिज़नेस डील करते समय अधिक सतर्कता बरतें। 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

वृश्चिक राशि

चंद्रमा मन की शांति के कारक हैं और यह व्यक्ति की भावनाओं पर नियंत्रण रखते हैं। चूंकि चंद्रमा वृश्चिक राशि में नीच का माना जाता है। ऐसे में इस दौरान आपके अंदर असुरक्षा की भावना पैदा हो सकती है। आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने अंदर थोड़ी सहनशीलता बनाए रखें। मानसिक शांति के लिए नियमित रूप से मेडिटेशन और योग करें।

चंद्र ग्रहण के दौरान मानसिक स्वास्थ्य के लिए अपनाएं ये उपाय

जैसा कि हम सब जानते हैं कि चंद्र ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया में चला जाता है और यह घटना हर साल होती है। वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। यदि किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में होता है, तो उसे दिमाग में दबाव महसूस होता है और वह मानसिक रूप से कई बीमारियों का शिकार हो जाता है। ऐसे में जब चंद्र ग्रहण लगता है तो  इसका प्रभाव मानसिक रूप से कमजोर लोगों पर अधिक हो सकता है। तो आइए जानते हैं खुद को इस दौरान कैसे शांत रख सकते हैं और कैसे मन को स्थिर रखा जा सकता है।

  • चंद्र ग्रहण के दौरान व्यायाम करें ताकि तनाव मुक्त रहें और मस्तिष्क को ऑक्सीजन की अतिरिक्त खुराक मिलती रहे।
  • इसके अलावा अपनी पसंद की किताबें पढ़ें, संगीत सुने या अपने किसी मित्र से दिल खोलकर बात करें।
  • नकारात्मक विचारों से दूर रहें और अपने अंदर पॉजिटिव एनर्जी का संचार करें।
  • हाइड्रेटेड रहें और ऐसी चीज़ों का सेवन करें जो आपके स्वास्थ्य के लिए हेल्दी हो। ध्यान रहें कि ग्रहण शुरू होने से पहले ही भोजन कर लें।
  • अपने अंदर सकारात्मक चीज़ों को दोहराएं।
  • नई-नई गतिविधियों में शामिल हों और खुद को व्यस्त रखें।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान टहलने के लिए बाहर न जाएं क्योंकि यह आपको नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान योग और ध्यान करें।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खाना पकाने या खाने से बचना चाहिए।
  • ग्रहण की अवधि में गर्भवती महिलाओं को काम नहीं करना चाहिए और आराम करना चाहिए।
  • गर्भवती महिला को ग्रहण के दौरान पानी भी नहीं पीना चाहिए।
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद ही स्नान करें।
  • ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को हार्मोन में बदलाव के कारण सामान्य लोगों की तुलना में बहुत अधिक चिंता का अनुभव हो सकता है इसलिए उन्हें अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
  • दौरान खासतौर पर गर्भवती महिलाएं भूलकर भी चाकू-कैंची या किसी भी धारदार चीज़ का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • इस दौरान किसी प्रकार की यात्रा या सैर करने से भी बचना चाहिए।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *