12 साल बाद चंद्र ग्रहण पर बनेगा बेहद दुर्लभ संयोग, इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी!

चतुर्ग्रही योग 2023: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर जितने महत्वपूर्ण माने जाते हैं, उतने ही  महत्वपूर्ण चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण को भी माना जाता है। इसका सीधा प्रभाव मनुष्य जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों पर पड़ता है। यह हमारे जीवन को सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह से प्रभावित करते हैं।

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें जीवन से संबंधित सारी जानकारी 

इस ख़ास ब्लॉग में हम आपको चंद्र ग्रहण पर बनने वाले अत्यंत शुभ योग के बारे में बताएंगे। यह चतुर्ग्रही योग 12 सालों के बाद बनने जा रहा है और ज़ाहिर है कि कुछ राशियों को इस योग से विशेष लाभ प्राप्त होगा। हालांकि, 3 राशियां ऐसी हैं जिनके लिए चतुर्ग्रही योग सबसे फलदायी साबित होगा। आइए सबसे पहले जानते हैं कि चंद्र ग्रहण की तिथि और समय के बारे में।

2023 का पहला चंद्र ग्रहण: तिथि और समय

वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि के दिन 5 मई 2023 को साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है और यह ग्रहण कुल 4 घंटे और 18 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण का आरंभ रात 08 बजकर 44 मिनट पर होगा और इसका अंत देर रात 01 बजकर 02 मिनट पर होगा।   

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

इन 3 राशियों को मिलेंगे चतुर्ग्रही योग के लाभ

बुध, सूर्य, बृहस्पति और राहु मिलकर चतुर्ग्रही योग का निर्माण करेंगे और इसी अवधि में चंद्र ग्रहण लगेगा। वैसे तो, इसका प्रभाव सभी राशियों पर होगा लेकिन 3 भाग्यशाली राशियां ऐसी हैं, जिनके लिए यह अत्यंत शुभ साबित होगा।

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए यह योग शुभ परिणाम लेकर आने वाला है। इस दौरान आपको नौकरी के नए और बेहतर अवसर मिल सकते हैं। साथ ही, जातकों को अपने कार्यस्थल पर प्रमोशन भी मिलेगा। अगर आप बिज़नेस करते हैं तो आपके लिए यह योग उत्तम परिणाम लेकर आने वाला है और आपको अच्छा धन लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और साथ ही, आपको अपने अटके हुए पैसे भी प्राप्त होंगे।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण की अवधि शुभ फल लेकर आएगी। इस दौरान आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति करने में सफल होंगे। जातकों के आर्थिक पक्ष में सुधार आने के प्रबल योग हैं। इस दौरान आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने के संकेत मिल रहे हैं और आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आर्थिक लिहाज़ से चंद्र ग्रहण शुभ रहेगा। जातकों को इस समय में अचानक धन लाभ होगा। वहीं, जातकों की कमाई में भी वृद्धि की प्रबल संभावना है। अगर आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं, तो आपको अच्छा ख़ासा लाभ मिल सकता है। कुल मिलाकर कहें तो, आपकी सभी योजनाएं पूर्ण रूप से सफल होंगी और आप निश्चित ही कामयाब होंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न.1 2023 में कितने चंद्र ग्रहण हैं?

उत्तर. वर्ष 2023 में एक चंद्र ग्रहण और एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण लगेगा।

प्रश्न.2 क्या 2023 में लाल चंद्रमा होगा?

उत्तर. 2023 में ब्लड मून यानी कि लाल चंद्रमा नहीं होगा।

प्रश्न 3. चतुर्ग्रही योग क्या है?

उत्तर. जब कोई चार ग्रह एक साथ किसी एक राशि में स्थित हों।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.