2023 का पहला चंद्रग्रहण; इन राशियों को रहना होगा बेहद सावधान!

चंद्र ग्रहण: ज्योतिष में चंद्र ग्रहण को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। हम सभी के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ता है। साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण मई के महीने में लगने जा रहा है। इस ब्लॉग में हम आपको इससे संबंधित सभी जरूरी जानकारियां प्रदान करेंगे। 

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें जीवन से संबंधित सारी जानकारी 

हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है। इस ग्रहण में चंद्रमा के आकार पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ता है। उपच्छाया चंद्र ग्रहण को धार्मिक महत्व नहीं दिया गया है इसलिए इसमें सूतक काल भी मान्य नहीं होता है।

2023 का पहला चंद्र ग्रहण: तिथि और समय

वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि के दिन 5 मई 2023 शुक्रवार को साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इसकी अवधि लगभग 4 घंटे और 15 मिनट की रहेगी। आइए अब इसके प्रभाव के बारे में जानेंगे।

इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क!

मेष

मेष राशि के जातकों को इस चंद्र ग्रहण की अवधि में सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। इस अवधि में आपका मन अशांत रहने की आशंका है और इसके कारण आप गलत निर्णय ले सकते हैं। इसके अलावा इस समय में आपके आर्थिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

वृषभ

चंद्र ग्रहण के समय में वृषभ राशि के जातकों को विवादों से बचने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही जातकों को पारिवारिक जीवन में उठापठक झेलना पड़ सकता है। इसके अलावा तनाव के कारण मन में अशांति उत्पन्न होने के आसार हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

कर्क

कर्क राशि के जातकों को सेहत के प्रति काफी सतर्क रहने की जरूरत होगी। इसके अलावा आपको नौकरी के क्षेत्र में भी चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। कर्क राशि के जातकों को इस दौरान भगवान शिव की पूजा करने की सलाह दी जाती है।

सिंह

सिंह राशि के जातकों को छोटे से छोटे निर्णय लेने के लिए भी सतर्कता बरतनी होगी क्योंकि ऐसा न करने से आपको नुकसान होने की आशंका है। इसके अलावा आपको अपने परिवार का भी विशेष ख्याल रखना होगा।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.