चंद्र ग्रहण 2019 : आपकी राशि पर पड़ेगा ग्रहण का ये प्रभाव

जैसा कि आप सभी जानते हैं कल यानि 16 जुलाई को साल 2019 का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस ग्रहण को इस साल की सबसे बड़ी खगोलीय घटना के रुप में देखा जा रहा है। खगोलशास्त्रियों का ऐसा मानना है कि कल के चंद्र ग्रहण पर वैसे ही संयोग बनने जा रहे हैं जो इससे 149 साल पहले बने थे। चूँकि कल गुरु पूर्णिमा भी है इसलिए इस दिन लगने वाले चंद्र ग्रहण को विशेष रुप से प्रभावी माना जा रहा है। लिहाजा इसका प्रभाव सभी बारह राशियों पर भी व्यापक रूप से पड़ सकता है। आईये जानते हैं विभिन्न राशि वालों के जीवन पर इस चंद्र ग्रहण का क्या ख़ास प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मेष

मेष राशि वालों के लिए कल लगने वाले चंद्र ग्रहण का परिणाम शुभ साबित हो सकता है। आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के साथ ही मान सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है। इस दौरान धन लाभ होने की संभावना भी बन सकती है।

वृषभ

वृषभ राशि वालों पर चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इस दौरान आपको विशेष रूप से हर काम को करने के लिए ख़ासा सावधान रहने की जरुरत होगी। धन हानि होने के संकेत भी मिल रहे हैं, इसलिए थोड़ी सतर्कता अवश्य बरतें।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए ये चंद्र ग्रहण जीवन में कुछ समस्याएं ला सकता है। किसी काम के समय पर पूरे ना होने की वजह से मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। लिहाजा आपको इस समय धैर्य बनाये रखने की आवश्यकता होगी।

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए ये चंद्र ग्रहण शुभ फलदायी साबित हो सकता है। आप जिस काम को पूरा करने में लगे हैं उसमें आपको सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र और पारिवारिक स्तर पर आप सुखद समय व्यतीत कर सकते हैं।

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण के दौरान मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको इस दौरान खासतौर से मन शांत रखने की आवश्यकता होगी तभी आप इस समय को कुछ हद तक सुखदायी बना सकते हैं।

कन्या

चंद्र ग्रहण के प्रभाव से कन्या राशि के जातकों की कुछ चिंताएं बढ़ सकती हैं। आपके लिए ये समय कार्यक्षेत्र में निराशाजनक साबित हो सकता है। आपके बने हुए काम भी बिगड़ सकते हैं, इसलिए सावधानी जरूर बरतें।

तुला

तुला राशि वालों के लिए 16 जुलाई को लगने वाला चंद्रग्रहण लाभदायक साबित हो सकता है। यदि आप विवाह की योजना बना रहे हैं तो इस दौरान आपको शादी के लिए अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। कुल मिलाकर आपके लिए चंद्रग्रहण का ये समय शुभ फलदायी साबित हो सकता है।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण का ये समय नुकसानदायक साबित हो सकता है। आपको इस दौरान किसी भी काम को करते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता पड़ सकती है। धन को लेकर बरती जाने वाली लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है।

धनु

चंद्र ग्रहण का प्रभाव आपके जीवन पर काफी हद तक नकारात्मक पड़ सकता है। इस दौरान किसी पर भी विश्वास ना करें, कोई करीबी दोस्त या रिश्तेदार फरेब कर सकता है। कार्यस्थल पर अपने आँख और कान खुले रखें वर्ना नुक़सान हो सकता है।

मकर

चंद्र ग्रहण का विपरीत प्रभाव आपके जीवन को संघर्षात्मक बना सकता है। कोई विशेष योजना इस दौरान विफ़ल हो सकती है। भूलकर इस समय किसी पर विश्वास ना ही करें तो बेहतर होगा।

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण का समय शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। इसके साथ ही लंबे समय से अटका हुआ कोई काम भी बड़ी आसानी से पूरा हो सकता है।

मीन

चंद्र ग्रहण के प्रभाव की वजह से मीन राशि के जातकों को किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके लिए ये यात्रा लाभकारी साबित हो सकती है और इस दौरान आप अपने भविष्य को लेकर आनंदित रहेंगे।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.