जानें चन्द्र दर्शन की पूजा विधि और क्या है इसका महत्व?

हिन्दू धर्म में चंद्र दर्शन काफी महत्व रखता है। ऐसा इसलिए माना गया है क्योंकि चद्रंमा को देवता समान माना जाता है। चंद्र दर्शन का मतलब होता है चन्द्रमा का दर्शन करना। ऐसे में चन्द्र दर्शन का यह ख़ास दिन भारत में बहुत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इसे चंद्र दर्शन इसलिये कहा जाता है क्योंकि इसे अमावस्या के बाद देखा जाता है।

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करियर के बारे में ले परामर्श!

चन्द्र दर्शन के दिन क्या किया जाता है?

जैसा की हमनें आपको पहले भी बताया कि हिंदू धर्म में चंद्र दर्शन बहुत ही ख़ास महत्व रखता है, इसलिए मान्यताओं के अनुसार, इस दिन का धार्मिक महत्व भी माना गया है। चन्द्र दर्शन के इस विशेष दिन पर श्रद्धालु लोग भगवान चंद्रमा की पूजा पूरी श्रद्धा के साथ करते हैं और उनसे मनोवांछित फल की कामना करते हैं। इस विशेष दिन पर चंद्रमा का दर्शन करना बहुत ही फलदायी होता है। साथ-ही-साथ इसे भाग्यशाली और समृद्धि का घोतक भी माना गया है।

करियर या पेशे में कोई बाधा? अभी पूछें प्रश्न और पाएं हर समस्या का हल 

चन्द्र दर्शन से जुड़ी मान्यता 

चंद्रमा को भगवान माना गया है, ऐसे में कहा जाता है कि जो कोई भी इंसान चंद्रमा की पूजा करता है उसके घर में सुख-समृद्धि और खुशियाँ परस्पर बनी रहती हैं। साथ ही चंद्रमा की पूजा कर के आप अन्य देवताओं को भी प्रसन्न कर सकते हैं। अगर घर में सुख-शन्ति की चाह हो, या फिर जीवन में सफ़लता और सौभग्य का साथ चाहिए हो तो चंद्रमा की पूजा का विधान बताया जाता है।

राज योग रिपोर्ट से पाएं कुंडली में मौजूद सभी राज योग की जानकारी 

चंद्र दर्शन से संबंधित अनुष्ठान

इस दिन महिलाओं द्वारा व्रत रखा जाता है। इस दिन पूजा-पाठ करने के बाद महिलाएं अपने पति और बच्चों की लंबी और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन मुख्य रूप से पूजा में चन्द्र देव को शामिल किया जाता है और उनका आशीर्वाद लिया जाता है। 

इस दिन लोग पूरी श्रद्धा और निष्ठा से चन्द्र देवता के नाम पर व्रत रखते हैं, उनकी पूजा करते हैं। इस दिन के व्रत में कुछ भी नहीं खाया जाता है। एक बार चन्द्र दर्शन के बाद ही लोग पूजा करते हैं और उसके बाद ही भोजन ग्रहण करते हैं।

 क्या आपकी कुंडली में हैं शुभ योग? जानने के लिए खरीदें एस्ट्रोसेज बृहत् कुंडली

चन्द्र दर्शन के बारे में ऐसी मान्यता है कि चंद्रमा की पूजा करना बहुत ही अधिक शुभ होता है। चन्द्रमा की पूजा करने से घर में सौभाग्य और समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा इस विशेष दिन पर दान देने को बहुत ही अधिक अच्छा माना गया है। इसके साथ ही ब्राह्मणों को चीनी,चावल और कपड़े दान करना और भी बेहद शुभ होता है। ऐसे में अगर आप भी चन्द्र दर्शन की पूजा या व्रत रखते हैं तो, आपको भी अपनी यथाशक्ति के अनुसार उन्हें दान अवश्य देना चाहिए।

आइये अब जानते हैं कि क्या है चन्द्र दर्शन का महत्व  

हिन्दू धर्म के अनुसार चन्द्रमा को देवता समान माना गया है। सिर्फ इतना ही नहीं, सभी नौ ग्रहों में चन्द्रमा को विशेष स्थान दिया गया है। यानि कि, कुल मिलाकर देखा जाये तो चन्द्रमा का हमारे जीवन पर काफी प्रभाव होता है। ऐसे में बहुत से लोगों को चन्द्रमा की विधिवत पूजा-व्रत का भी अनुष्ठान बताया जाता है। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी आर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मान्यता है कि चन्द्रमा की पूजा और व्रत करने से जीवन के सभी नकारात्मक विचार दूर होते हैं और इंसान के जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। इस दिन की पूजा-व्रत के दौरान चन्द्रमा के शक्तिशाली मंत्रों का जाप किया जाता है, इससे अच्छे परिणाम प्राप्त करने में मदद मिलती है। 

चंद्रमा को जानवरों और पौधों का पोषक भी माना जाता है और इसलिए भी इनकी पूजा अर्चना की जाती है चंद्र दर्शन के दिन इनकी पूजा करके भक्त आभार प्रकट करते हैं। चंद्र दर्शन के दिन लोग अपने पूर्वजों की पूजा करते हैं और उनसे आशीर्वाद मांगते हैं। (अगर आप चन्द्र ग्रह की शन्ति, मंत्र एवम उपाय से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं)

चन्द्र-मंत्र 

जब भी आप चन्द्रमा की पूजा करें तो, उसमें इन चन्द्र-मन्त्रों को अवश्य शामिल करें।

चंद्र ग्रह का वैदिक मंत्र

ॐ इमं देवा असपत्नं सुवध्यं महते क्षत्राय महते ज्यैष्ठ्याय महते जानराज्यायेन्द्रस्येन्द्रियाय। 

इमममुष्य पुत्रममुष्यै पुत्रमस्यै विश एष वोऽमी राजा सोमोऽस्माकं ब्राह्मणानां राजा।।

चंद्र ग्रह का तांत्रिक मंत्र

ॐ सों सोमाय नमः

चंद्रमा का बीज मंत्र

ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

चंद्रमा की पूजा स्वास्थ्य के लिये भी लाभदायक 

ये बात एकदम सच है। जानकार मानते हैं कि चन्द्र दर्शन का केवल धार्मिक महत्व ही नहीं होता है बल्कि इसका हमारे स्वास्थ्य पर भी सकरात्मक प्रभाव पड़ता है। चंद्रमा हमारे स्वास्थ्य को सर्वश्रेष्ठ बनाये रखने में काफी सहायक होता है। 

ऐसी मान्यता है कि चन्द्र दर्शन के दिन उपवास रखने से मानव शरीर में कप, पित्त और वात के तत्वों को एक अच्छा संतुलन पैदा होता है जिससे भविष्य में कोई भी रोग होने का खतरा काफी कम या शून्य हो जाता है। यानि कि चंद्र दर्शन जीवन में सुख-शन्ति के साथ-साथ स्वास्थय के लिहाज़ से भी काफी लाभदायक साबित होता है।

हम आशा करते हैं कि चन्द्र दर्शन (अधिक) के बारे में हमारा यह आर्टिकल आपके लिए सहायक साबित हुआ होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *