चैत्र नवरात्रि आठवां दिन: जानें इस दिन किस देवी की कैसे करें उपासना

नवरात्रि आठवां दिन, माँ महागौरी देवी : 20 अप्रैल 2021 (मंगलवार)

नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी देवी की पूजा का विधान बताया गया है। माँ महागौरी माँ दुर्गा का आठवां स्वरुप हैं। महागौरी को आदि शक्ति माना गया है। बताया जाता है कि मात्र आठ वर्ष की छोटी सी आयु में महागौरी देवी ने घोर तपस्या की थी यही वजह है जिसके चलते नवरात्रि के आठवें दिन माता की पूजा की जाती है। जब महादेव को पाने के लिए देवी ने घोर तपस्या की जिसके चलते उनका शरीर काला पड़ गया था तब शिव जी ने माता की भक्ति से प्रसन्न होकर उनपर गंगाजल डाला था जिससे देवी गौर वर्ण की हो जाती हैं और तभी से उनका नाम महागौरी देवी पड़ा। 

बैल के वाहन पर विराजमान महागौरी देवी की चार भुजाएं हैं। बेहद सरस और सुलभ रूप में सफ़ेद वस्त्र पहनी महागौरी देवी ने दाहिने तरफ के ऊपर वाले हाथ को अभय मुद्रा में किया हुआ है और नीचे वाले हाथ में त्रिशूल थामा हुआ है। देवी के बाएं तरफ के ऊपर वाले हाथ में डमरू और नीचे वाला हाथ वर मुद्रा में है। महागौरी देवी की पूजा में ‘श्वेते वृषेसमारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः, महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा’ मन्त्र का जाप अवश्य करें। 

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

कैसे करें महागौरी देवी की पूजा

  1. स्नान आदि कर के पूजा की शुरुआत करें।
  2. महागौरी देवी का मन में ध्यान करें और उनके सामने दीपक आदि जलाएं।
  3. महागौरी देवी की पूजा में सफ़ेद या पीले रंग के फूल का उपयोग अवश्य करें।
  4. महागौरी देवी की पूजा में नारियल, हलवा, पूड़ी और सब्जी इत्यादि का भोग लगाया जाता है। 
  5. पूजा के बाद आरती करें।
  6. मान्यता है कि अगर महागौरी देवी जी की पूजा मध्यरात्रि में की जाये तो ये अधिक फलदायी साबित हो सकती है।

इस दिन किस रंग के वस्त्र पहनकर करें माता महागौरी की पूजा 

महागौरी देवी को सर्वसौभाग्यदायिनी देवी का दर्जा दिया गया है। इन देवी का रंग गौर वर्ण का है और देवी ने रक्त लाल रंग के वस्त्र धारण किये हुए हैं। ऐसे में इनकी पूजा के दौरान साधकों को भी संतरी या लाल रंग के वस्त्र धारण करने की सलाह दी जाती है। 

विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात  और जानें चैत्र नवरात्रि से जुड़ी संपूर्ण जानकारी

महागौरी देवी की पूजा से मिलता है यह फल 

  • महागौरी देवी की पूजा से इंसान के सभी पाप धुल जाते हैं। यानि कि माता की पूजा से इंसान का मन और शरीर पूरी तरह से शुद्ध हो जाता है। 
  • महागौरी देवी की पूजा से इंसान के अंदर के सभी अपवित्र और अनैतिक विचार भी नष्ट हो जाते हैं।
  • देवी की पूजा से इंसान के अंदर सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ने लग जाती है। 
  • अगर इंसान के जीवन में एकाग्रता की कमी हो तो भी उन्हें महागौरी देवी की पूजा की सलाह दी जाती है। 
  • इसके अलावा देवी के इस स्वरूप की सच्चे मन से पूजा करने से मधुमेह और हारमोंस और आँख की बीमारी जैसी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। 

महागौरी देवी से जुड़ा ज्योतिषीय संदर्भ

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार देवी महागौरी राहु ग्रह को नियंत्रित करती हैं। देवी की पूजा से राहु के बुरे प्रभाव कम होते हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.