बुध पूर्णिमा 2019

शास्त्रों में वैसाख पूर्णिमा को ख़ासा अहमियत दी गयी है। इस दिन को महात्मा बुद्ध के जन्मदिवस के रूप में भी मानाया जाता है। आज के दिन विशेष तौर पर दान पुण्य और धर्म कर्म के काम करने से पुण्य मिलता है। भगवान् बुद्ध को विष्णु जी का 23वां अवतार माना जाता है, इसलिए आज के दिन भगवान् विष्णु की पूजा अर्चना का भी विशेष महत्व है। आज के दिन सूर्योदय से पहले उठकर किसी पवित्र नदी, तालाब या जलासय में स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन सूर्यदेव को अर्घ देने का भी विशेष महत्व है। चूँकि आज का दिन भगवान् बुद्ध के जन्मदिवस के रूप में भी मनाया जाता है, इसलिए आज का दिन खासतौर से बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए ख़ासा महत्वपूर्ण है। वैसाख पूर्णिमा को बुध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। बौद्ध धर्म को मानने वालों के लिए आज का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है।

वैसाख पूर्णिमा का महत्व

हिन्दू सनातन धर्म के अनुसार आज के दिन किसी पवित्र नदी, विशेष रूप से गंगा नदी में सूर्योदय से पूर्व स्नान करने को विशेष महत्ता दी गयी है। ऐसी मान्यता है कि आज के दिन पवित्र नदियों में स्नान ध्यान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। चूँकि इस दिन को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है इसलिए आज के दिन पूजा पाठ और दान पुण्य का काम करने से जीवन में सुख शांति आती है। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज यदि आप किसी गरीब को कुछ मीठा दान करते हैं तो इसका फल गौदान के बराबर प्राप्त होता है। बौद्ध धर्म को मानने वाले इस दिन बोधि वृक्ष की पूजा करते हैं। वहीं हिन्दू धर्म के अनुयायी आज के दिन भगवान् विष्णु की पूजा अर्चना करते हैं। वैसाख पुर्णिमा के दिन चीनी और तिल का दान करने से पापों से मुक्ति मिलती है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.