बुध मार्गी: देश-दुनिया और स्टॉक मार्केट पर दिखेगा इसका महत्वपूर्ण असर – हो जाएँ सावधान!

एस्ट्रोसेज आपके लिए लेकर आया है एक और महत्वपूर्ण ज्योतिषय घटना की जानकारी। इस ब्लॉग के माध्यम से आप समय से पहले इसके बारे में जानकारी प्राप्त करके खुद को तैयार कर सकते हैं और इस महत्वपूर्ण ज्योतिषय घटना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर सकते हैं। यहां हम बात कर रहे हैं बुध के सिंह राशि में मार्गी होने की। जानकारी के लिए बता दें बुध ग्रह 16 सितंबर 2023 को सिंह राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। 

Varta Astrologers

ऐसे में आज अपने इस विशेष ब्लॉग में हम जानेंगे कि सिंह राशि में बुध के मार्गी होने का देश दुनिया पर क्या प्रभाव पड़ेगा। 

सिंह राशि में बुध मार्गी के बारे में अधिक जानने के लिए देश के सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषियों से बात करें 

वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह

वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को सबसे छोटा ग्रह माना गया है और यह सूर्य के सबसे निकटतम मौजूद है। सूर्य के सबसे करीब होने के चलते बुध ग्रह का एक राशि में गोचर आम तौर पर लगभग 23 से 28 दिनों तक रहता है। इस समय अवधि के अंदर आमतौर पर बुध दूसरी राशि में गोचर कर जाता है। इसके अलावा बुध ग्रह बहुत ही तेजी से अस्त भी होता है।

इसके अलावा बुध और सूर्य के बीच की करीबी दूरी के चलते बुध को अक्सर या तो सूर्य से एक घर आगे या पीछे या सामान घर में देखा जाता है। इस बार बुध ग्रह 16 सितंबर 2023 को सिंह राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। इस खास अंक में जानिए कि इसका विश्व और देश पर क्या कुछ प्रभाव देखने को मिलेगा।

सिंह राशि में बुध ग्रह मार्गी : क्या रहेगा समय? 

बात करें बुध ग्रह की तो आकाशीय क्षेत्र के राजकुमार ग्रह का दर्जा प्राप्त बुध 16 सितंबर, 2023 को 1 बजकर 21 मिनट पर सूर्य द्वारा शासित राशि सिंह में मार्गी होने वाले हैं। अब आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं इसका देश दुनिया पर क्या प्रभाव देखने को मिलेगा। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

सिंह राशि में बुध : विशेषताएं 

सिंह राशि में बुध की मौजूदगी व्यक्ति को रचनात्मक, आत्मविश्वासी, और बौद्धिक रूप से मजबूत बनाती है क्योंकि यहां बुद्ध अपनी राशि के साथ-साथ सिंह राशि के भी कुछ विशेषताओं को दर्शाता है। सिंह राशि में मौजूद बुध के बारे में कहा जाता है जातक इस अवधि में ज्यादा आधुनिक शब्दों का उपयोग नहीं करते हैं या फिर ऊंची या अभिजात चीजों के बारे में बात करने से भी बचते हैं। इस अवधि में जो कुछ भी होता है या घटित होता है वह जातकों के द्वारा और उनके माध्यम से ही किया जाता है। बुध ग्रह से शुद्धता, सरलता, और स्पष्टता प्रचुर मात्रा में देखने को मिलती है। 

सिंह राशि एक अग्नि तत्व की राशि है जिस पर सूर्य ग्रह का शासन होता है और ऐसे में इसे एक शाही राशि माना गया है। अब जब बुध सिंह राशि में मार्गी होगा तो उसे सूर्य का भी भरपूर सहयोग प्राप्त होगा क्योंकि बुध और सूर्य दोनों मित्र ग्रह माने जाते हैं। जब बुध उग्र राशि सिंह में स्थित होता है तो जातकों की वाणी मुखर, परिष्कृत, और साहसी बनती है। ऐसे लोगों की आवाज शेर की तरह दहाड़ने वाली होती है। ऐसे जातक बेहद ही बुद्धिमान स्वभाव के होते हैं और इनमें सोचने समझने की शक्ति भी काफी ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे जातकों की मानसिक क्षमताएं असाधारण होती हैं। यह व्यक्ति बेहद ही दृढ़ निश्चय और दृढ़ इच्छा शक्ति वाले होते हैं और असाधारण नेता बनते हैं जिनका जनता अनुसरण करना चाहती है।

सिंह राशि में बुध मार्गी क्या पड़ेगा देश-दुनिया पर प्रभाव 

व्यापार और राजनीति

  • बुध की इस मार्गी गति से राजनेताओं और प्रशंसकों को लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं।  
  • राजनीति के क्षेत्र में कई लोग अपनी स्थिति संभालते, अपने मन की बात कहते और हर बात पर कटाक्ष करते नजर आ सकते हैं।  
  • भारत सरकार के प्रवक्ता और महत्वपूर्ण पदों पर आसीन राजनेता प्रतिकूल परिस्थितियों को बेहद चतुराई और आसानी से संभलते नजर आएंगे। 
  • इसके अलावा चूंकि बुध ग्रह को व्यवसाय का कारक ग्रह भी कहा गया है और सूर्य स्वतंत्र कार्य का समर्थन करता है इसलिए दुनिया भर में व्यापार में वृद्धि देखने को मिलेगी और कई कंपनियों और व्यवसाय को मोटा मुनाफा कमाने का अवसर प्राप्त होगा। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मार्केटिंग मीडिया और पत्रकारिता

  • मार्केटिंग, पत्रकारिता, पीआर एक्टिविटीज आदि से संबंधित क्षेत्र में भारत और दुनिया के अन्य प्रमुख हिस्सों में वृद्धि देखने को मिलेगी। 
  • संचार और बौद्धिक अभिव्यक्ति जैसे परामर्श आधारित क्षेत्रों में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। 
  • वार्ताकारों के रूप में कुछ क्षेत्रों में लगे लोगों को उनके काम के लिए उदारतापूर्वक पुरस्कृत किया जाएगा।
  • ऐसे क्षेत्रों में नौकरी के अवसर अन्य क्षेत्रों की तुलना में अधिक होंगे।

रचनात्मक लेखन एवं अन्य रचनात्मक क्षेत्र 

  • दुनिया भर में कलात्मक और रचनात्मक क्षेत्र में सुधार देखने को मिलेगा। लोग कला और संगीत के विभिन्न रूपों के प्रति के प्रति ज्यादा जागरूक होंगे। 
  • ट्रैवल से जुड़े लोग, ब्लॉगर्स, ट्रेवल्स शो होस्ट, ऐसे क्षेत्रों में वृद्धि देखने को मिलेगी। 
  • लेखन और साहित्य या भाषा विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगों को उचित पहचान मिलेगी। 
  • दुनिया भर में सभी स्तरों पर नर्तक, अभिनेता, मूर्तिकार, गायक, इस महत्वपूर्ण परिवर्तन का लाभ उठाएंगे। 
  • ज्योतिष जैसे गुप्त विज्ञान से जुड़े लोगों को भी इससे लाभ मिलेगा।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

बुध सिंह राशि में मार्गी: स्टॉक मार्केट पर दिखेगा क्या असर? 

बुध ग्रह 16 सितंबर, 2023 को सिंह राशि में मार्गी होने वाले हैं। सूर्य ग्रह द्वारा शासित सिंह राशि एक अग्नि तत्व की राशि है जो रचनात्मक, आत्म आश्वासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास, अधिकार, आदि का प्रतिनिधित्व करती है। सूर्य और बुध दोनों ही प्रमुख ग्रह माने गए हैं जो शेयर बाजार को काफी हद तक प्रभावित करते हैं। ऐसे में बुध के इस महत्वपूर्ण परिवर्तन का शेयर बाजार पर क्या असर देखने को मिलेगा आइये जान लेते हैं: 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

  • शेयर बाजार की भविष्यवाणी के अनुसार, शेयर मार्केट की गति थोड़ी उम्मीद से धीमी रहेगी लेकिन पहले से बेहतर देखने को मिलेगी क्योंकि बुध सिंह राशि में मार्गी होने वाला है। 
  • कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, सूचना प्रौद्योगिकी, बैंकिंग क्षेत्र, फ़ाइनेंस कंपनी, रबड़ उद्योग आदि अच्छा प्रदर्शन करेंगे और लगातार बढ़ते रहेंगे। 
  • ग्रहों की चाल और गोचर के प्रभाव स्वरूप शिपिंग कंपनियों, मोटर कार कंपनियां आदि भी अच्छा प्रदर्शन करेंगी और इनमें महत्वपूर्ण वृद्धि देखने को मिलेगी। 
  • आवास उद्योग, रसायन, एवं उर्वरक उद्योग और चाय उद्योग में 17 सितंबर के बाद थोड़ी गिरावट के बाद वृद्धि का अनुभव हो सकता है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.