बुध मेष राशि में मार्गी; बढ़ सकती है इन 3 राशियों की परेशानी!

बुध मेष राशि में मार्गी: ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों का विशेष महत्व होता है। इनकी चाल में होने वाले परिवर्तन से मनुष्य के जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है। इसी क्रम में ग्रहों के राजकुमार बुध 15 मई 2023 की सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर मेष राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में।

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें जीवन से संबंधित सारी जानकारी 

बुध मेष राशि में मार्गी: इन राशियों को रहना होगा सावधान!

मेष

बुध मेष राशि में ही मार्गी होने जा रहे हैं। इस दौरान जीवन के आर्थिक मामलों में बड़े उतार-चढ़ाव आने के संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि देखने को मिल सकती है इसलिए आपको सोच समझ कर चलने की आवश्यकता होगी। आपको इस समय में यात्रा करने से बचना चाहिए क्योंकि यह आपके लिए काफी थकान भरा रह सकता है।

वृषभ

वृषभ राशि वालों के लिए बुध बारहवें भाव में मार्गी होंगे। इसके फलस्वरूप पारिवारिक समस्याओं के कारण तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपके आर्थिक मामले में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। बेवजह के खर्चों के कारण जातकों को परेशानी होने के संकेत हैं इसलिए सावधान रहें। इसके अलावा जातकों को यात्रा के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि आपकी कोई कीमती वस्तु खो सकती है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का मार्गी होना ज्यादा फायदेमंद न होने के आसार हैं। इस समय में आपको स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपको आर्थिक मामलों में भी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। ख़ास तौर से आपको किसी भी बैंक के कागज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले पूरी सावधानी से उसे परखने की जरूरत होगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न.1 बुध कमजोर होता है तो क्या होता है?

उत्तर. कुंडली में बुध की स्थिति खराब हो त्वचा संबंधी विकार, शिक्षा में एकाग्रता की कमी और लेखन कार्य में समस्या आती है।

प्रश्न.2 बुध क्या फल देता है?

उत्तर. व्यक्ति का स्वभाव भी सौम्य होता है और वह कई भाषाओं का ज्ञाता होता है।

प्रश्न. 3 बुध का देवता कौन?

उत्तर. बुध ग्रह के अधिदेवता भगवान विष्णु हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.