बुध का मकर राशि में गोचर, इन राशियों पर पड़ेगा खास प्रभाव

बुध का मकर राशि में गोचर, इन राशियों पर पड़ेगा खास प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि का कारक ग्रह माना जाता है। नवग्रहों में बुध को ‘राजकुमार’ की तरह जाना जाता है। कुंडली में भी बुध की स्थिति महत्वपूर्ण होती है। बुध की स्थिति का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। बुध ग्रह किसी भी राशि में आधे महीने तक रहता है और फिर अपना स्थान बदलता है। वहीं हर ग्रह के बदलते स्थान के साथ बुध का गोचर इस बार शनि शासित मकर राशि में कर रहा है। बुध मकर संक्राति से पहले 13  जनवरी 2020 को गोचर कर रहा है और 31 जनवरी 2020 तक वहीं रहेगा। 

बुध का मकर राशि में गोचर 

बुध 13 जनवरी, सोमवार की सुबह 11:22 बजे धनु राशि से निकलकर अपने मित्र शनि के स्वामित्व वाली मकर राशि में हो रहा है। ज्योतिष में बुध ग्रह को एक शुभाशुभ ग्रह माना गया है क्योंकि यह ग्रहों के साथ संबंध के आधार पर फल देता है। यदि बुध ग्रह शुभ ग्रहों यानि गुरू, शुक्र और बली चंद्रमा के साथ होता है तो यह शुभ फल देता है और क्रूर ग्रहों यानि मंगल, केतु, शनि, राहु, सूर्य के संबंध में अशुभ फल देता है। बता दें बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। कन्या राशि में ही यह उच्च का होता है और इसके विपरीत मीन राशि में यह नीच अवस्था में स्थित माना जाता है। 

बुध ग्रह के प्रभाव से व्यक्ति स्वभाव में सौम्य होता है और उन्हें कई भाषाओं की जानकारी होती है। वहीं जिस जातक के प्रथम भाव में बुध बैठा होता है उसे दीर्घायु प्रदान करता है। वहीं जिस जातक की जन्म कुंडली में बुध ग्रह लग्न भाव में होता है वह व्यक्ति सुंदर होता है और अपनी उम्र से कम आयु का दिखता है। जिस जातक की जन्म कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है वह जातक अपनी वाणी के प्रभाव से दुनिया का मन मोह लेता है। तो आइए जानते हैं कि बुध के मकर राशि में गोचर का सभी राशि के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है। 

मेष राशि

बुध आपकी राशि के दशम भाव में गोचर करने जा रहा है। आपके लिए यह गोचर शुभ साबित होगा। यह गोचर 13 जनवरी 2020 से 31 जनवरी 2020 तक रहेगा। इस दौरान आपकी बुद्धि का स्तर बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा होगा। ऑफिस में आपके वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छे होंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और किसी से अन-बन चल रही हो तो विरोधी पक्ष कमजोर पड़ेगा। इसके अलावा विभिन्न स्रोतों से आपको धन लाभ मिल सकता है। 

जानें आपके लिए कैसा रहेगा साल 2020  एस्ट्रोसेज वर्ष पत्रिका

वृषभ राशि

बुध आपकी राशि के नौंवे भाव में गोचर करने जा रहा है।  इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा। हालांकि इस वक्त आपके घर में चीजें शांत रहेंगी और आपको आपके परिवार और जीवनसाथी का पूरा समर्थन मिलेगा। लेकिन अगर आप किसी बिज़नेस ट्रिप पर जा रहे तो इसका फल आपको नहीं मिलेगा। 

मिथुन राशि

बुध आपकी राशि के आठवें भाव में गोचर कर रहा है। इस दौरान नौकरी पेशा लोगों की आय में बढ़ोत्तरी होगी। वहीं पढ़ाई करने वाले बच्चों को उनके मेहनत का फल मिलेगा। आपकी परिवार के साथ संबंध अच्छे होंगे और आप इस संबंध का आनंद उठाएंगे।

कर्क राशि

बुध आपकी राशि के सातवें भाव में गोचर करने जा रहा है। इस दौरान आपको विदेशी स्रोत से जबरदस्त फायदे मिलने की संभावना है। आपका परिवार के साथ धार्मिक स्थान पर यात्रा के प्लान बन सकते हैं। लेकिन आपको थोड़ा सोच-समझकर काम करने की सलाह दी जाती है जिससे आपकी प्रतिष्ठा को कोई नुकसान ना पहुंचे।

सिंह राशि

बुध आपकी राशि के छठवें भाव में गोचर करने जा रहा है। इस दौरान विद्यार्थी को उनकी मेहनत के अनुरूप फल मिलेगा। वह प्रतियोगिता में बढ़त हासिल करेंगे। आप किसी मांगलिक कार्य का हिस्सा भी बन सकते है।

कन्या राशि 

बुध आपकी राशि के पांचवें भाव में गोचर कर रहा है। इस दौरान आपके कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं। आप नया वाहन भी खरीद सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपके पक्ष में काम कर सकते है। अगर आप साझेदारी से काम करेंगे तो तरक्की जरूर मिलेगी।

तुला राशि

बुध आपकी राशि के चौंथे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस दौरान अगर आप निवेश करते है तो इसका लाभ आपको जरूर मिलेगा। इस समय आप अपने दम पर कुछ शुरू करेंगे तो यह आपके लिये लाभकारी साबित होगा।

वृश्चिक राशि

बुध आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर कर रहा है। यह आपके परिवार के साथ समय बिताने के लिए सबसे सही समय है। हालांकि अपने से छोटे भाई-बहन को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है लेकिन समझदारी से काम लें और साथ ही अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।

धनु राशि

बुध आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे है। इस दौरान आपको सेहत के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। किसी छोटी बीमारी को भी अनदेखा ना करें। इस समय आपके खर्चें बढ़ सकते हैं। वहीं प्रोफेशनल लाइफ में भी आपको थोड़ा सोच-विचार कर आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है।

मकर राशि

बुध आपकी राशि के प्रथम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इस दौरान अगर आप कहीं प्रोपर्टी लेने का मन बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। हालांकि बिना किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह के कोई भी बड़ा फैसला ना लें। आपको विवादों से बचने की जरूरत है ताकि आपका मान-सम्मान बरकरार रहे। 

कुंभ राशि

बुध आपकी राशि के 12वें भाव में गोचर करने जा रहा है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से स्थिति में सुधार आएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन राशि

बुध आपकी राशि के 11वें भाव में गोचर करने जा रहा है। इस दौरान आपके अच्छे व्यवहार से रिश्तों में मजबूती आएगी। आपकी बौद्धिक क्षमता में भी परिवर्तन होगा।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.