10 साल बाद उदित बुध मीन राशि में बना रहे हैं विपरीत राजयोग; इन जातकों को होगा धन लाभ!

सभी ग्रह एक निश्चित समयांतराल में अपनी राशि में परिवर्तन करते हैं। सूर्य से लेकर केतु तक सभी ग्रहों के राशि परिवर्तन की अवधि अलग-अलग होती है। ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से कई शुभ योगों का निर्माण होता है, जिसका प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति व देश-दुनिया पर देखने को मिलता है। इसी क्रम में ग्रहों के राजकुमार बुध अभी अपनी नीच अवस्था में भ्रमण कर रहे हैं, साथ ही वह मीन राशि में ही उदित भी हो रहे हैं। ऐसे में, बुध मीन राशि में विपरीत राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में, भारतीय ज्योतिष के मुताबिक विपरीत राजयोग का निर्माण करीब 10 सालों बाद हो रहा है, जो आकस्मिक धन लाभ और उन्नति के योग बनाता है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

इस राजयोग का प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा लेकिन कुछ राशि इस दौरान बेहद भाग्यशाली साबित होगी। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिन्हें इस दौरान शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

यह भी पढ़ें:  राशिफल 2024

बुध का मीन राशि में उदय: तिथि व समय

 व्यापार और वाणी के कारक ग्रह बुध शुक्रवार, 15 मार्च 2024 की मध्यरात्रि 01 बजकर 07 मिनट पर  मीन राशि में उदित होंगे। बुध ग्रह अधिकांश: सूर्य के निकट ही रहते हैं इसलिए अधिकांश समय यह अस्त अवस्था में ही रहते हैं। यदि इनके उदय होने की बात की जाए तो यह 8 फरवरी 2024 से अस्त अवस्था में गए थे और अब 15 मार्च 2024 को अस्त अवस्था से उदय अवस्था में आ जाएंगे।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा 

कैसे बनता है विपरीत राजयोग

विपरीत राजयोग सभी शुभ योगों में से एक होता है। ज्योतिषों की माने तो विपरीत राजयोग का निर्माण तब होता है जब व्यक्ति की कुंडली में छठे भाव के स्वामी आठवें या बारहवें भाव में विराजमान होता है या फिर जब द्वादशेश छठे या आठवें भाव में होता है तो विपरीत राजयोग का निर्माण होता है। कहा जाता है कि विपरीत राजयोग में त्रिक भाव और इनके स्वामियों की ही भूमिका अहम होती है।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

विपरीत राजयोग से इन राशि के जातकों को मिलेगा फायदा

मेष राशि

बुध मेष राशि के लिए तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं और यह आपकी राशि से बारहवें भाव में विपरीत राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में, इस दौरान आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। यदि आपने शेयर मार्केट में या किसी अन्य जगह धन निवेश किया है तो आपको अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा। इस दौरान आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपको किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से नहीं गुजरना पड़ेगा। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो आपको काम के सिलसिले से विदेश जाने का मौका मिलेगा और यह अवसर आपके लिए कई और अच्छे अवसर लाएगा, जो आपके भविष्य के लिए शानदार साबित होगा। आपके प्रेम संबंधों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। आप अपने प्रियतम के साथ अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। आपके सामाजिक दायरे में बढ़ोतरी होगी। नए लोगों से मित्रता होगी। यह समय निवेश करने के उद्देश्य से अच्छा रहने वाला है। आयात निर्यात का व्यापार करने वाले जातकों को विशेष लाभ मिलने के योग बन सकते हैं। समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होने के योग बनेंगे।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें 

सिंह राशि

बुध ग्रह आपकी राशि के दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और यह आपकी राशि से अष्टम भाव में उदित होंगे। इसके परिणामस्वरूप आपको अच्छे परिणामों की प्राप्ति होंगे। आप धार्मिक क्रियाकलापों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक स्थलों की सैर पर जाएंगे। समाज में आपका खूब मान-सम्मान बढ़ेगा। इससे आपको अनेक प्रकार के लाभ प्राप्त हो पाएंगे। इस दौरान आपकी योजनाओं में सफलता मिलेगी जिससे आपको धन लाभ भी होगा। कार्यस्थल पर आपके प्रभाव में बढ़ोतरी होगी। आपको अपने परिवार का समर्थन व सहयोग मिलेगा। पिताजी से भी सहयोग प्राप्त होगा। आपको संपत्ति प्राप्ति के योग बनेंगे। कहीं से अचानक से कोई ऐसा माध्यम मिलेगा जिससे आपको अकूत धन की प्राप्ति हो सकती है। 

धार्मिक स्थलों की यात्राएं कर सकते हैं। अध्यात्म और दर्शन में आपकी खासी रुचि देखने को मिल सकती है। धर्म कर्म के मामलों में भी आप बहुत ज्यादा भागीदारी निभाएंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के उद्देश्य से विदेश जाने का मौका मिल सकता है और व्यापार करने वाले जातकों को व्यापार में विस्तार करने के नए विचार मन में आ सकते हैं।

क्या वर्ष 2024 में आपके जीवन में होगी प्रेम की दस्तक? प्रेम राशिफल 2024 बताएगा जवाब

वृश्चिक राशि 

बुध ग्रह आपकी राशि के लिए ग्यारहवें और आठवें भाव के स्वामी हैं और यह आपकी राशि से पांचवें भाव में उदित होंगे। जिसके परिणामस्वरूप आपको करियर में खूब तरक्की मिलेगी। आप और आपके प्रियतम के बीच जो समस्याएं चल रही थीं, वे दूर हो जाएंगी। आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और आप एक दूसरे के प्यार को महसूस करेंगे। विवाहित जातकों को संतान का सुख मिलेगा। हालांकि जो छात्र प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे उन्हें इस दौरान कठिन मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी। व्यवसाय करने वाले जातकों को इस दौरान अच्छा खासा मुनाफा प्राप्त होगा।। आप अपनी हाजिर जवाबी से हर जगह सफलता प्राप्त कर सकते हैं और लोगों के दिलों में ख़ास जगह बनाएंगे। आपकी आमदनी में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अचानक से लाभ होने के योग बनेंगे।

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य? स्वास्थ्य राशिफल 2024 से जानें जवाब 

धनु राशि 

बुध ग्रह आपकी राशि के लिए दसवें और सातवें भाव के स्वामी हैं और यह आपकी राशि से चौथे भाव में उदित होंगे। इस दौरान आपको अनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी क्योंकि आपके लिए विपरीत राजयोग बहुत ही शुभ साबित होगा। चौथे भाव में बुध ग्रह के उदित होने के कारण आपको वाहन और संपत्ति का सुख मिल सकता है। किसी प्रकार की अचल अथवा चल संपत्ति खरीदने के योग बन सकते हैं लेकिन बुध के नीच राशिगत होने के कारण इस दौरान मानसिक तनाव बढ़ सकता है और आपके परिवार में कुछ अशांति बढ़ने के योग भी बना रहे हैं इसलिए थोड़ी सी सावधानी रखें। इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है। आपको कुछ सुख सुविधाओं की प्राप्ति भी होगी। व्यापारी लोगों के लिए यह विशेष सफलता का समय हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा रहेगा। व्यापार के लिए कुछ नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जिससे आपके बिज़नेस को लाभ होगा।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.